Showing posts with label National news. Show all posts
Showing posts with label National news. Show all posts

फिर नोटबंदी ! 2 हजार का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक बैंक में जमा करा सकेंगे

 


भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा.

भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों को सलाह दी है कि 2000 रुपये के मूल्य के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए. 'क्लीन नोट पॉलिसी' के तहत रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है.30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों को बैंक में जमा कराया जा सकता है.

रिजर्व बैंक अनुसार, 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के नोटों से बदले जा सकते हैं. नोट बदलने की सीमा 20,000 रुपये है.

रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट को जारी किया था. पिछले कुछ महीने से मार्केट में 2000 रुपये के नोट कम नजर आ रहे थे. लोगों का कहना था कि एटीएम से भी 2000 रुपये नोट नहीं निकल रहे हैं. इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दी थी.

अब एटीएम में तीन मिनट से ज्यादा खड़े नहीं हो पाएंगे ग्राहक, फ्रॉड करने वालों पर कसेगा शिकंजा

अब एटीएम में तीन मिनट से ज्यादा खड़े नहीं हो पाएंगे ग्राहक, फ्रॉड करने वालों पर कसेगा शिकंजा  सुरक्षा को लेकर एसबीआई प्रबंधन ने लिया फैसला अलर्ट सिस्टम खुद हो जाएगा चालू, 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में ग्राहक अब तीन मिनट से ज्यादा देर तक खड़ा नहीं हो पाएगा। एटीएम मशीन के अंदर तीन मिनट से ज्यादा देर तक खड़ा रहने पर अनाउंसमेंट सिस्टम चालू हो जाएगा। अनाउसमेंट सिस्टम से ग्राहक को एटीएम छोडक़र बाहर जाने के लिए कहा जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर एसीबीआई की तरफ से यह फैसला लिया है। ऑल ओवर इंडिया में यह सिस्टम शुरू हो गया है। ऐसे में जहां सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी वहीं चोरी छिपे किसी के एटीएम कार्ड का पिन नंबर पढ़ कर फ्रॉड को अंजाम देने के मामलों पर भी शिकंजा कसेगा। अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए बैंक की तरफ से यह कारगर फैसला लिया है।

पहले किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्थिति में हूटर का इस्तेमाल होता था, लेकिन अब नया सिस्टम लागू कर दिया है। कोई भी ग्राहक यदि एटीएम के अंदर तीन मिनट से ज्यादा देर तक खड़ा रहा, तो अनाउसमेंट हो जाएगी कि एटीएम से दूरी बनाकर रखें। लाइन में लगने वालों को भी डिस्टेंट मेंटेन रखने की अनाउंसमेंट हो जाएगी। एटीएम का पता कर फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसी की वजह से यह नया सिस्टम अब शुरू कर दिया है। किसी भी ग्राहक को तीन मिनट से अधिक एटीएम के पास खड़े रहने की अनुमति नहीं होगी। -एचडीएम

ठगों पर पैनी नजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

हमीरपुर (गांधी चौक) के प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम में तीन से चार मिनट से ज्यादा समय तक ग्राहक खड़ा नहीं रह सकता। निर्धारित समय के बाद यहां स्पीकर के माध्यम से एटीएम से दूरी बनाए रखने की अनाउसमेंट हो जाएगी। यह नया सिस्टम शुरू किया है। इससे फ्रॉड के मामलों में भी कमी जाएगी।

एटीएम में नहीं होगी भीड़

देश के 20 हजार एसबीआई बैंकों में 45 हजार एटीएम में इस नई व्यवस्था को शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था के शुरू होने के बाद से पिन का नंबर पता कर फ्रॉड करने के मामलों में भी कमी आएगी। अकसर देखा गया है कि लोग एक साथ लाइन में एटीएम के भीतर तक जमा हो जाते हैं। इसी बीच पैसा निकलवाने वाले का एटीएम पिन किसी तरह से पता कर लिया जाता है।

कर्नाटक जीत से कांग्रेस आमविश्वास में, अब गारंटियां पूरी करने के लिए काम करेगी पार्टी

 


प्रियंका ने कहा; कर्नाटक चुनाव से साफ, नहीं चलेगी ध्यान भटकाने की राजनीति शिमला के रिज पर किया भ्रमण, लोगों के साथ खिंचवाई सेल्फी

अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा शनिवार को शिमला पहुंचीं। कनार्टक चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली भारी जीत पर उन्होंने कनार्टक की जनता को धन्यवाद किया। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यख मल्लिकार्जुन खडग़े और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूरी कांग्रेस पार्टी को बधाई दी। प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले हिमाचल प्रदेश की जनता और अब कनार्टक की जनता ने यह साबित कर दिया है कि मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। देश में समस्याओं को हल करने वाली राजनीति होगी। इस विश्वास के साथ कांग्रेस चुनाव में उत्तरी थी। कांग्रेस लोगों से जुड़े मुद्दो को चुनाव में उठाया इनमें महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे थे। अब कांग्रेस इन मुद्दो पर काम करेगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन गारंटियों को कांग्रेस जनता के बीच लेकर गई थी, अब उन गारंटियों को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी जीत का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि 91 विधानसभा क्षेत्रों में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गई थी।

इनमें से 75 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है। प्रियंका गांधी कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रही थीं। कांग्रेस भवन में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ भी प्रियंका गांधी की बैठक हुई है। प्रियंका गांधी ने शाम के समय शिमला के रिज का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, पंचायतीराज मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। रिज मैदान में चहलकदमी के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों पर्यटकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। 

इंडियन कॉफी हाऊस में काफी का लुत्फ : प्रियंका गांधी वढेरा ने भी शिमला के रिज मॉल रोड पर स्थित इंडियन कॉफी हॉऊस में कॉफी का लुत्फ उठाया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भी शिमला दौरे के दौरान यहां पर कॉफी का आनंद लेते रहे हैं। उसी स्टाइल में प्रियंका गांधी ने भी कॉफी हाऊस में एंट्री की और कॉफी का लुत्फ उठाया है। महिला ही बने मेयर डिप्टी मेयर : नगर निगम शिमला के नव निर्वाचित पार्षदों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रियंका गांधी से मिलवाया। इस दौरान शिमला की महिला पार्षदों ने प्रियंका गांधी से कहा कि नगर निगम चुनावों में आधी से ज्यादा सीटों पर महिलाओं की जीत हुई है। ऐसे में उन्होंने प्रियंका गांधी से कहा कि महिलाओं को ही शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर बनाया जाए।

भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी अमान्य करार; ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, 45 दिन में होंगे चुनाव


भारतीय कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी अमान्य करार; ओलंपिक संघ का बड़ा फैसला, 45 दिन में होंगे चुनाव आईओए ने अकाउंट्स दस्तावेज मंगाए

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने एक बड़ा फैसला किया है। आईओए ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के सभी निवर्तमान अधिकारियों को अमान्य करार दिया है। कुश्ती संघ को आदेश जारी कर उसके सभी पदाधिकारियों के प्रशासनिक, आर्थिक कार्य पर रोक लगा दी है। आईओए ने कुश्ती संघ से सभी दस्तावेज, अकाउंट्स और विदेशी टूर्नामेंटों के लिए भेजी जाने वाली एंट्री का लॉगिन, वेबसाइट संचालन तत्काल उसे सौंपने को कहा है। आईओए ने यह कदम खेल मंत्रालय की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव रद्द कर आईओए की अस्थायी समिति को संघ के चुनाव कराने और उसके संचालन का जिम्मा सौंपे जाने के बाद उठाया है। भारतीय ओलंपिक संघ का ताजा फैसला जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के बाद बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले एक एडहॉक कमेटी बनाई गई थी, जो हर दिन डब्ल्यूएफआई के होने वाले फंक्शन पर नजर रख रही थी, यही कमेटी आने वाले समय में डब्ल्यूएफआई के चुनाव भी करवाएगी। कुश्ती संघ के चुनाव 45 दिन में कराने के आदेश खेल मंत्रालय ने आईओए को दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय अस्थायी समिति का गठन तीन मई को किया गया था, जिसमें वूशु संघ के भूपेंदर सिंह बाजवा, ओलंपियन निशानेबाज सुमा शिरूर और एक सेवानिवृत जज को शामिल किया गया है। इस समिति ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। उसकी अगवाई में अंडर-17 और अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप की टीम का चयन ट्रायल भी घोषित कर दिया गया है। बता दें कि 18 जनवरी, 2023 को कुश्ती महासंघ और पहलवानों का ये विवाद सामने आया था। जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत कई दिग्गज पहलवान इक_ा हुए थे। उस दिन शाम चार बजे कुश्ती खिलाडिय़ों ने प्रेस कान्फ्रेंस की थी और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

कर्नाटक में 136 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार, भाजपा 65 पर सिमटी

 


जेडीएस तीसरे स्थान पर

आप ने हाथ से छीनी जालंधर लोकसभा सीट

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई; नड्डा बोले, जनता का जनादेश स्वीकार


कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। पार्टी को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। इसी के साथ कांग्रेस ने सत्ताधारी बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कांग्रेस ने रणनीति के तहत इस चुनाव में जीत हासिल की। कांग्रेस ने न सिर्फ स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया, बल्कि भ्रष्टाचार को चुनाव का प्रमुख मुद्दा भी बनाया। आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 136 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी की झोली में 65 सीट आई हैं, जबकि जेडीएस 19 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दें कि दस मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। उधर, कर्नाटक की 224 सीटों के अलावा शनिवार को चार राज्यों की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों के भी रिजल्ट आ गए। पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।

आप ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली। जालंधर के अलावा उत्तर प्रदेश में रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीट पर भाजपा गठबंधन के कैंडीडेट ने जीत दर्ज की है। वहीं, ओडिशा की झारसुगुड़ा सीट से बीजू जनता दल (बीजेडी) और मेघालय की सोहियांग सीट से यूडीपी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस को एक लोकसभा सीट का नुकसान हुआ है। इसी बीच कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक ताकत के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा कर्नाटक की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। मैं कर्नाटक भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों और हमारी दृष्टि में विश्वास दिखाने वाले लोगों के लिए धन्यवाद देता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों की भलाई के लिए काम करती रहेगी और सक्रिय रूप से रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए उनकी आवाज बुलंद करेगी।

पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरे करेंगे पांच वादे

बंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कान्फ्रेंस की। सबसे पहले तो उन्होंने कर्नाटक में मिली जीत के लिए लोगों को धन्यवाद कहा। वहीं, इसके बाद बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि राज्य में मोहब्बत की जीत और नफरत की हार हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि हम गरीबों के मुद्दे पर लड़े। हमने मोहब्बत से प्यार से यह लड़ाई लड़ी। कर्नाटक की जनता ने हमें दिखाया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है। मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। यह सबकी जीत है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है। चुनाव में हमने कर्नाटक की जनता से पांच वादे किए थे। इन वादों को पहले दिन, पहली कैबिनेट में पूरा किया जाएगा।


Also read: धर्मशाला में IPL मैच की टिकटों को लेकर हंगामा, युवाओं ने HPCA के खिलाफ की नारेबाजी


करवा चौथ व्रत में गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ख्याल


करवा चौथ 2021: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत  का बेहद खास महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. रात को चांद निकलने के बाद उसके पूजन और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है. कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा पति प्राप्त करने के लिए इस व्रत को रखती हैं. 

आज करवा चौथ है. वैसे तो एक्सपर्ट्स की सलाह यही होती है कि गर्भवती महिलाएं इस व्रत को न करें. लेकिन उनकी गहरी आस्था इस व्रत से जुड़ी होती है इसलिए वो भी इस व्रत को बड़ी ही आस्था के साथ करना चाहती हैं. अगर आप भी इन दिनों गर्भवती हैं और करवाचौथ का व्रत रखना चाहती हैं. तो आपको पत्नी की तरह मां की ज़िम्मेदारी को भी निभाना होगा. 

ऐसे में आपको व्रत रखते समय कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है. जिससे आपकी पति की सलामती के साथ आपके बच्चे और आपकी सेहत भी दुरुस्त रह सके. महिलाएं करवा चौथ व्रत में इन बातों का रखें ख्याल किसी भी वजह से सरगी करना अवॉयड न करें और इस दौरान कुछ हेल्दी खाएं. सरगी के दौरान देर से डाइजेस्ट होने वाली चीजें न खाएं. सरगी के समय एक गिलास दूध या फ्रूट जूस जरूर पियें. 

अगर हो सके तो दिन में दो बार फलाहार कर लें. अगर नहीं करना चाहती हैं तो शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिन में कई बार पानी का सेवन करती रहें. अगर आप पानी पीना नहीं चाहती हैं तो दिन में दो-तीन बार फ्रूट जूस, दूध या नारियल पानी पीती रहें. अपना मन किसी न किसी चीज में लगाए रहें और घर में ख़ुशी का माहौल बनाये रखें. काम करने की जगह पूरी तरह से आराम करें

ब्रिटेन में हुआ कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में ही आ गए 45 हजार केस

 


लंदन. तेजी से वैक्सीनेशन के बाद भी ब्रिटेन (Britain) में कोरोना संक्रमण (COVID-19) पैर पसार रहा है. यहां गुरुवार को 45 हजार (45,000  सामने आ गए. इनमें सबसे बड़ी संख्या बच्चों की हैं. आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुरुवार को 45066 लोग संक्रमित मिले. ये 20 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात है कि ब्रिटेन में स्कूल भी खुल चुके हैं और माना जा रहा है कि इसी वजह से केस के मामलों में तेजी आई है. 

वैक्सीन के चलते पहली की लहरों की तुलना में यह संख्या कम नजर आ रही है. बीते कुछ सप्ताहों में कोरोना से मरने वालों की संख्या स्थिर रही है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौत के मामलों में इजाफा हो सकता है. गुरुवार को ब्रिटेन में 157 मौतें (157 virus-related deaths) हुई है. ब्रिटेन में अब तक 1.38 लाख लोग महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं. यह यूरोप में रूस के बाद दूसरे नंबर पर है. ब्रिटेन में अब तक कोरोना के 8,317,439 मामले सामने आ चुके हैं. यहां अब तक 6,802,672 लोग ठीक हो चुके हैं. यहां 1,376,530 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 37,043 लोग ठीक हो चुके हैं.

अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका

 


अफगानिस्तान के कंधार शहर में एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। आरंभिक खबरों के अनुसार इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा घायल हुए हैं। धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि कंधार के सिटी पुलिस डिस्ट्रिक्ट 1 (PD1) स्थित मस्जिद में यह धमाका हुआ।

 विस्फोट में 16 लोग मारे गए हैं और 40 अन्य घायल हुए हैं। हमले की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले आठ अक्तूबर को कुंदुज प्रांत की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुआ था। इसमें 50 से अधिक लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएस-के ने ली थी।

कोयला संकट अफवाह: वित्त मंत्री सीतारमण ने खारिज किए कमी के दावे, कहा- भारत पावर सरप्लस देश है



 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हॉर्वर्ड कैनेडी स्कूल में मोसावर-रहमानी सेंटर फऑर बिजनेस एंड गवर्नमेंट की ओर से आयोजित वार्ता में हिस्सा ले रही थीं। यहां हॉर्वर्ड के प्रोफेसर लॉरेंस समर्स ने भारत में कोयले की कमी से संबंधित खबरों के बारे में सवाल पूछा था। जिसके जवाब में सीतारमण ने कहा कि बिजली मंत्री आरके सिंह कुछ दिन पहले ही बयान दे चुके हैं कि जिसमें उन्होंने कोयले की कमी और बिजली संकट की आशंका जताने वाली खबरों को आधारहीन बताया था। 

उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल निराधार! किसी चीज की कोई कमी नहीं है। वास्तव में, अगर मुझे मंत्री (आरके सिंह) का बयान याद आता है, तो हर बिजली उत्पादन केंद्र के पास अगले चार दिनों का स्टॉक उसके परिसर में उपलब्ध है और आपूर्ति श्रृंखला बिल्कुल भी नहीं प्रभावित हुई है।’ सीतारमण ने कहा कि इस तरह की कोई कमी नहीं होने वाली है जिससे बिजली आपूर्ति में कमी हो सकती है। ऐसे में भारत की बिजली को लेकर स्थिति ठीक है। अब हम एक पावर सरप्लस देश हैं।

 कोविड टीकाकरण पर कहा- यह दशकों की मेहनत का परिणाम सीतारमण ने यहां भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर कहा कि दशकों से भारत ने धीरे-धीरे अपनी संस्थागत व्यवस्थाएं तैयार की हैं। यहां ग्रामीण स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जो उन इलाकों में मरीजों को मूलभूत प्राथमिक सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को जरूरी टीके लगाए जाते हैं और पोलियो के प्रसार को रोकने में भी इन स्वास्थ्य केंद्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

कन्यादान योजना रोज 130 रुपए बचाएं, बेटी की शादी से पहले पाएं 27 लाख रूपए

 


कन्यादान योजना रोज 130 रुपए बचाएं, बेटी की शादी से पहले पाएं 27 लाख रुपए : हर पिता की सबसे बड़ी चिंता अपनी बेटी की शादी को लेकर होती है। पढ़ने-लिखने के बाद अगर किसी अच्छे घर में बेटी की शादी हो जाती है तो हर पिता की यही इच्छा होती है। (LIC Kanyadan Policy) आज के समय में अच्छे घर में शादी करने के लिए बड़े खर्चे करने पड़ते हैं। एक आम आदमी इतना बड़ा खर्च सोच भी नहीं सकता। साधारण आदमी एक-एक पाई जोड़ता है और उस दिन के लिए पैसे रखता है जब वह अपनी बेटी को देगा।

 कन्यादान योजना रोज 130 रुपए बचाएं, बेटी की शादी से पहले पाएं 27 लाख रुपए

माता-पिता की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी (LIC) एक अनोखा प्लान लेकर आई है। इस योजना (LIC  के तहत, आपको प्रति दिन केवल 130 रुपये की बचत करनी है और आपकी बेटी के विवाह के योग्य होने पर आपको लगभग 27 लाख रुपये मिलेंगे। यह योजना बहुत लोकप्रिय हो रही है।


जानिए, इस नीति के बारे में विवरण

एलआईसी कन्यादान पॉलिसी (LIC के तहत एक निवेशक को रोजाना 130 रुपये (47,450 रुपये सालाना) जमा करने होंगे। पॉलिसी (Policy) अवधि के 3 वर्ष से कम समय के लिए प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा। 25 साल बाद एलआईसी (LIC) उन्हें करीब 27 लाख रुपये देगी। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी (LIC  में नामांकन के लिए निवेशक की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और निवेशक की बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए।

कन्यादान योजना की कम शब्दों में अधिक जानकारी

एलआईसी कन्यादान योजना  एलआईसी की 25 साल की पॉलिसी है।

योजना के तहत 22 साल तक 3600 रुपये प्रतिमाह देने होंगे।

पॉलिसी के 25 साल पूरे होने पर 27 लाख रुपये मिलेंगे.

पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद परिवार को प्रीमियम नहीं देना होगा और नॉमिनी को भी 25 साल बाद 27 लाख रुपये मिलेंगे.

अगर पॉलिसीधारक रास्ते में है, तो परिवार को पॉलिसी के शेष वर्षों के लिए 1 लाख रुपये मिलेंगे।

पॉलिसी को अधिक या कम प्रीमियम पर भी लिया जा सकता है।

मैच्योरिटी पर 27 लाख मिलेंगे

इस पॉलिसी की न्यूनतम परिपक्वता अवधि 13 वर्ष है। अगर बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु हो जाती है, तो व्यक्ति को एलआईसी (LIC) की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। अगर कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का बीमा लेता है तो उसे 22 साल के लिए 1,951 रुपये की मासिक किस्त देनी होगी। समय पूरा होने पर LIC की ओर से 13.37 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह अगर कोई व्यक्ति 10 लाख का बीमा लेता है तो उसे 3901 रुपए महीने की किस्त देनी होगी। एलआईसी द्वारा 25 साल बाद 26.75 लाख का भुगतान किया जाएगा।


आसान भाषा में समझें

मान लीजिए एक 30 वर्षीय व्यक्ति अपनी बेटी के लिए 5.20 लाख रुपये के बराबर की पॉलिसी लेता है। इसके लिए वे 21 साल की अवधि को पॉलिसी अवधि के रूप में चुनते हैं। उन्हें 18 साल तक प्रीमियम देना होगा और उन्हें हर महीने 2468 रुपये का प्रीमियम देना होगा। बेटी जब 21 साल की हो जाएगी तो उस व्यक्ति को 11 लाख रुपए मिलेंगे। मैच्योरिटी पर कुल 5.20 लाख रुपये के साथ 5.35 लाख रुपये का बोनस मिलता है। रुपये का अंतिम अतिरिक्त बोनस। 52 हजार। ऐसे में आपको 21 साल के बाद 11 लाख रुपए मिलते हैं।

कितना निवेश करना है

दोनों पॉलिसियों के फायदे जानने के लिए बीमा पर नजर डालना ज्यादा जरूरी है। यदि खाताधारक या बच्चे के माता-पिता दुनिया छोड़ देते हैं, तो बच्चे की वित्तीय स्थिति को कैसे संभाला जाएगा, इस पर अधिक ध्यान देना चाहिए। आइए अब जानते हैं कि दोनों पॉलिसियों में किसे अधिक लाभ मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में ब्याज दर परिवर्तनशील है यानी ब्याज दर हर तीन महीने में संशोधित की जाती है। इस ब्याज का भुगतान केंद्र सरकार करती है। मैच्योरिटी की बात करें तो सुकन्या समृद्धि में अगर आप 50,000 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको करीब 21 लाख रुपये मिलेंगे। यहां हर साल 50,000 रुपये का निवेश किया जाता है। प्रतिदिन 100 रुपये से थोड़ा अधिक निवेश करने पर आप 21 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं।


प्रीमियम और उम्र

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) का लाभ 21 साल और 18 साल तक लिया जा सकता है। कन्यादान पॉलिसी को मैच्योर होने में 25 साल तक का समय लग सकता है। प्रीमियम का भुगतान 10 से 22 वर्षों के लिए किया जा सकता है। प्रीमियम का भुगतान नियत तारीख से तीन साल से कम की अवधि के लिए किया जाना है। सुकन्या समृद्धि में बेटी की मृत्यु होने पर माता-पिता को पूरा भुगतान मिलता है। कन्यादान पॉलिसी  में जिस व्यक्ति ने बच्चे के नाम पर पॉलिसी ली है, अगर उसकी मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी का प्रीमियम माफ कर दिया जाता है।


मृत्यु स्वाभाविक होने पर 5 लाख रुपये और दुर्घटना होने पर 10 लाख रुपये। इसके अलावा, यह राशि बोनस के रूप में भी उपलब्ध है। अंत में, परिपक्वता की पूरी राशि का भुगतान उस बच्चे को भी किया जाएगा जिसके नाम पर कन्यादान पॉलिसी है।

संकट बिजली की कमी से चीन में उद्योगों को लगा बड़ा झटका, बंद हो रहीं कंपनियां, कई प्रांतों में बत्ती गुल

 

कोयले की कमी के चलते ना केवल भारत बिजली संकट से जूझ रहा है। बल्कि पड़ोसी देश चीन को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। चीन के कई राज्यों में बिजली की आपूर्ति ठप होने से ब्लैकआउट की स्थिति बन गई है। यहां तक कि कई फैक्ट्रियों को अपना उत्पादन घटाना पड़ रहा है। इसके अलावा बिजली की खपत में कमी लाने की सलाह दी जा रही है।

 करोड़ों लोग इस संकट से प्रभावित हुए हैं। एक विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के 31 में से 20 प्रांतों में बिजली खपत कम करने के लिए सरकार प्रयास में जुटी है। उद्योग क्षेत्रों को अपने उत्पादन को फिलहाल रोके रखने को निर्देश दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना संकट दूर होने के बाद फैक्ट्रियों में अचानक उत्पादन में इजाफा हुआ। इसके चलते बिजली की मांग बढ़ गई है। बिजली की मांग बढ़ने से आपूर्ति पर असर आने लगा है। 

कोयले की कमी से बिजली की समस्या खड़ी हो गई है। भारत में भी कोयले की कमी से गहराया बिजली संकट चीन भी 70 फीसदी के करीब बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर ही निर्भर है। अब कोयले की आपूर्ति मांग के मुकाबले कम है। इसके चलते कई राज्यों में बिजली का संकट पैदा हो गया है। कोरोना संकट कम होने के बाद भारत में भी उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही भारत में कोयले की कमी के चलते बिजली संकट खड़ा हो गया है

हुरुन रिच लिस्ट 2021 (Hurun Rich List 2021)


दुनिया के अरबपतियों की जानकारी देने वाली हुरुन रिच लिस्ट 2021 (Hurun Rich List 2021) सामने आ चुकी है। इसमें दुनिया के तमाम देशों के साथ-साथ भारत के अरबपतियों का लेखा-जोखा दिया गया है। अहम बात यह है कि देश में कुल 1007 लोग ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हैं। इनमें से 179 लोगों की संपत्ति पहली बार 1000 करोड़ के पार पहुंची है। 

इस लिस्ट से खुलासा हुआ है कि ज्यादा पैसा कमाने के मामले में अब दिल्ली वालों ने मुंबई के लोगों को पछाड़ दिया है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि देश के किन शहरों में ज्यादा पैसा कमाने वाले लोग रहते हैं।हुरुन रिच लिस्ट में शामिल होने वालों और उनसे संबंधित राज्यों की बात करें तो सबसे पहले पायदान पर महाराष्ट्र है। 

महाराष्ट्र के कुल 302 लोग रिच लिस्ट में शामिल हैं, जिनमें 54 नए लोग जुड़े हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली का नाम आता है, जहां कुल 167 लोग रिच लिस्ट में जुड़े हैं और इनमें 39 लोग नए जुड़े हैं। इस साल भी तीसरे नंबर पर कर्नाटक बना हुआ है, जहां कुल 90 लोग रिच लिस्ट में जुड़े हैं और इनमें 18 लोगों ने पहली बार इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

महाराष्ट्र में भारी बारिश, बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, 560 को बचाया गया


औरंगाबाद/मुंबई/लातूर. महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र  में मूसलाधार बारिश बाढ़ (और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों ने 560 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचाया. एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार और सोमवार को हुई बारिश की वजह से दो सौ से ज्यादा पशु बह गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. 

क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मुंबई में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में मराठवाड़ा, मुंबई और राज्य के तटवर्ती कोंकण क्षेत्र में अगले 24 घंटों में ‘बेहद भारी वर्षा’ होने की आशंका है. मराठवाड़ा मध्य महाराष्ट्र का इलाका है, जहां बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है. यहां के आठ जिले औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड, बीड, जालना और हिंगोली में भारी तबाही हुई है. अधिकारियों ने बताया कि यवतमाल जिले में मंगलवार को सुबह राज्य परिवहन की एक बस के बाढ़ के पानी में डूबे पुल को पार करते समय बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हो गए. 

अधिकारी ने कहा कि घटना उमरखेड़ तहसील के दहागांव पुल पर सुबह करीब आठ बजे हुई. घटना के वक्त महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की सेमी लग्जरी बस नागपुर से नांदेड़ जा रही थी. मंजारा बांध से सटे इलाकों में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को पानी की निकासी के लिए बांध के सभी 18 गेट खोल दिए, जिससे बीड जिले के कुछ गांवों में बाढ़ आ गई जबकि पड़ोसी जिलों में चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश की दी चेतावनी अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार तड़के मंजारा बांध के सभी

भारत बंद आज पंजाब में 300 से अधिक स्थानों पर किसान देंगे धरना, जत्थेबंदियां भी तैयार


कृषि कानूनों के विरोध में शुरू हुए किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान है। पंजाब में भी किसान संगठन बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरकर 300 से अधिक स्थानों पर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के धरने में दूसरे राज्यों से भी किसान नेता पहुंचकर स्थानीय किसानों का मनोबल बढ़ाएंगे। 

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों ने भी पंजाब भर में धरने लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजाब के खुफिया विभाग के अनुसार सोमवार को किसान 300 से अधिक स्थानों पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कुछ जिलों में किसान रेलवे यातायात रोकने का भी प्रयास करेंगे। 

खुफिया विभाग की ओर से मिले इनपुट के बाद सरकार की ओर से सभी जिलों के डीसी को हर पहलू पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर पंजाब सरकार की ओर से सभी किसान जत्थेबंदियों से अपील की गई है कि वह अपना आंदोलन शांति पूर्वक जारी रखें। आपातकालीन सेवाओं को छोड़ आज सब कुछ बंद संयुक्त किसान मोर्चा ने दावा किया है कि सोमवार को भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। 

किसान सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कों पर डेरा डालेंगे। इससे हरियाणा में दर्जनों स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों समेत स्टेट हाईवे पर जाम रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, सेना और पत्रकारों के वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी। किसान संगठनों ने हिसार में चार स्थानों आदमपुर, बरवाला, देवा और रामायण में रेलगाड़ी रोकने का भी दावा किया है।

6 बार CM, 9 बार विधायक और 5 बार सांसद रहे वीरभद्र सिंह

 

शिमला. हिमाचल प्रदेश की सियासत की बात हो और वीरभद्र सिंह का नाम न आए, ऐसा संभव ही नहीं है. उन्हें सूबे में जननेता के तौर पर जाना जाता है. बता दें कि वीरभद्र सिंह 25 साल की उम्र में सांसद बने थे. वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को शिमला जिले के रामपुर के सराहन में हुआ था और आठ जुलाई 2021 को उनका निधन हो गया है. 

उनके पिता का नाम राजा पदम सिंह था. उनकी शुरुआती पढ़ाई शिमला के बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) शिमला से ही हुई. बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की. वीरभद्र सिंह अपने राजनीतिक करियर में केवल एक ही बार चुनाव हारे हैं. देश में आपातकाल के बाद 1977 में जब कांग्रेस का देश से सफाया हो गया था, इसी दौरान वीरभद्र सिंह भी चुनाव हारे थे. वीरभद्र सिंह का संबंध राजघराने से है. वह बुशहर रियासत के राजा रहे हैं. 

केंद्रीय राजनीति में वीरभद्र का सफर वीरभद्र सिंह ने पहली बार सन 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे. इसके बाद 1967 और 1971 के लोकसभा चुनाव में भी इन्हें जीत नसीब हुई. 1980 में सीएम वीरभद्र सिंह ने फिर चुनावी ताल ठोकी और सांसद चुने गए. उन्हें इस दौरान राज्य मंत्री उद्योग मंत्री का प्रभार मिला था. इसके बाद वीरभद्र सिंह ने प्रदेश राजनीति की ओर रुख किया. 

हालांकि, 2009 में वह एक बार फिर मंडी संसदीय सीट से सांसद चुने गए. इससे पहले, जब 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी, तो इसी सीट से उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई थीं. केंद्र में दो बार रहे मंत्री 1976 और 1977 के बीच, वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पर्यटन और नागरिक उड्डयन के लिए उपमंत्री का राष्ट्रीय कार्यालय भी संभाला था. वह 1980 से 1983 के बीच उद्योग मंत्री रहे.

कंगना रणौत हुईं कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त, बोलीं- नहीं बताऊंगी ठीक होने का सीक्रेट

 

अभिनेत्री कंगना रणौत ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई हैं। कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘सभी को नमस्ते, आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं। मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है। हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं। 

खैर, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।’’ कंगना का ट्विटर अकाउंट इस महीने की शुरुआत में इस सोशल मीडिया साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं। हालांकि कोविड को मामूली सा फ्लू बताने की वजह से कंगना का पोस्ट हटा दिया गया था। कंगना रणौत कंगना रणौत देश के अधिकांश ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखती रहती हैं। इसके लिए वह सोशल मीडिया का सहारा लेती हैं। 

ट्विटर द्वारा अकाउंट सस्पेंड किए जाने के बाद अब वह इंस्टाग्राम पर पहुंच गई हैं और यहां धड़ल्ले से पोस्ट अपडेट कर रही हैं। इन दिनों वह इस्रायल और फिलीस्तीन के बीच छिड़े यरुशलम के मुद्दे पर अपना बयान दे रही हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि सोमवार को शहर में कोविड-19 के 1,240 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,89,936 हो गई। वहीं 48 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,308 हो गई।

राजकोट में फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 बिहारी मजदूरों की मौत, 4 अन्य श्रमिक जख्मी

 

कटिहारः गुजरात के राजकोट जिले स्थित मोरबी फैक्ट्री में मंगलवार की रात बॉयलर फटने से बिहार के कटिहार जिले निवासी चार श्रमिकों की मौत हो गई है. यह सभी चार मजदूर कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के नक्कीपुर गांव के निवासी थे. चारों की शिनाख्त श्रवण कुमार, दयानंद महतो, मुकेश कुमार और बबलू कुमार के तौर पर हुई है. वहीं, घटना के बाद जब इस संबंध में घर वालों को पता चला, तो कोहराम मच गया. सभी मजदूर 19 से 25 वर्ष के बीच के हैं. 

चार युवकों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया है. अब गांव में शव के आने की प्रतीक्षा की जा रही है. वहीं परिजनों को गांव के लोग अभी से ढांढस बंधा रहे हैं. इस बारे में कटिहार के जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि गुजरात के मोरबी जिले के खेरवा गांव में संचालित एक प्राइवेट फैक्‍ट्री में देर रात बॉयलर फट गया. हादसे के समय फैक्‍ट्री में काम चल रहा था. घटना में चार अन्‍य मजदूरों के जख्मी होने की भी सूचना है. 

डीएम के मुताबिक, कटिहार जिला प्रशासन लाशों को लाने के लिए राजकोट प्रशासन से संपर्क कर रहा है. कटिहार के अपर समाहर्ता विजय कुमार को लाशों को घर लाने की जिम्मेदारी दी गई है. जिला प्रशासन ने कहा कि मृतक के परिजनों को नियम संगत विभिन्न योजनाओं का फायदा दिया जाएगा. अंबेडकर की 130वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति ने किया याद, कही ये बात वैक्सीन लगवाने वालों पर 8 गुना अधिक अटैक कर रहा कोरोना ! स्टडी में दावा बार्कलेज ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर मई तक लागू रहेंगे प्रतिबंध तो आर्थिक और वाणिज्यिक...

केंद्र से हिमाचल को मिलीं पांच लाख डोज, तेज होगा टीकाकरण अभियान

 

केंद्र सरकार ने हिमाचल को पांच लाख और वैक्सीन की डोज दे दी है। अब सरकारी और गैरसरकारी कार्यालयों जहां पर 100 से अधिक कर्मचारी, अधिकारी होंगे, वहां पर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां पर पहुंचकर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। केंद्र से जो पांच लाख अतिरिक्त डोज मिली हैं, उससे राज्य में टीकाकारण को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी। प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और ब्लॉक मेडिकल अफसरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। 

उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को मास्क न पहनने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के 4500 कर्मचारियों और अधिकारियों को फील्ड में उतारने का फैसला लिया है। पहले 2500 कर्मचारियों को फील्ड में तैनात किया था। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है।

 स्थिति पर नियंत्रण पाने को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में दो प्रस्तुतियां दीं। कोरोना की वास्तविक स्थिति के साथ संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर कैसे रोक लगाई जाए, इस पर विचार साझा किए। बैठक में बताया गया कि हिमाचल को कोरोना वैक्सीन की पांच लाख और डोज मिली हैं। 

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जनवरी 2021 में एक्टिव मामले घटकर 150 के पासपास रह गए थे, वहीं मार्च-अप्रैल में यह आंकड़ा पांच हजार तक पहुंच गया है। प्रतिदिन पांच से सात लोगों की इस बीमारी से मौत हो रही है। जनवरी में कोरोना से मौत का ग्राफ .9 फीसदी तक पहुंच गया था।

छत्तीसगढ़ एनकाउंटर मे 24 पहुंची शहीदों की संख्या; 31 अन्य घायल, कुछ की हालत गंभीर


नक्सली तीन तरफ से घेरकर चार घंटे तक पहाड़ से करते रहे थे फायरिंग, 31 अन्य घायल, कुछ की हालत अत्यंत गंभीर 


छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार को लगभग चार घंटे चली मुठभेड़ के एक दिन बाद रविवार को शहीद जवानों की संख्या पांच से बढ़कर 24 हो गई और 31 जवान घायल हैं। घायलों में से लगभग एक दर्जन को इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेज दिया गया है। शेष का इलाज यहीं पर अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों में भी कुछ ही हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका है, जिनके शव नक्सलियों के कब्जे में ही हैं। इसी बीच रविवार को और अधिक संख्या में पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है, लेकिन उन पर भी हमले के प्रयास की खबरें आई हैं।


पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिला में सुकमा जिले की सीमा पर तररेम इलाके के जंगलों में हुई। बताया गया है कि यहां पर कुछ दिनों से नक्सलियों और उनके नेताओं के एकत्रित होने की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। कुख्यात नक्सली हिडमा को पकड़ने के लिए जवान उसके मांद में घुसे थे। 2000 जवानों की टीम अलग-अलग इलाकों में हिडमा की टीम को पकड़ने के लिए जंगल के अंदर घुस रही थी। नक्सलियों ने शुरुआत में जवानों को किसी भी प्रकार से नहीं रोका। उन्हें घने जंगलों में अंदर तक घुसने दिया। सुरक्षा बलों की टीम कई हिस्सों में बंटी हुई थी। 700 जवानों की एक टीम को हिडमा की बटालियन ने अपनी एंबुश में फंसा लिया। नक्सलियों ने जवानों को तीन तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवान घने जंगल में फंसे थे और हिडमा की बटालियन पहाड़ के ऊपर से फायरिंग कर रही थी। चारों तरफ से घिरे जवानों के पास कोई चारा नहीं था

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र का फैसला, अप्रैल में सभी दिन किया जाएगा कोरोना टीकाकरण

 

देश में निरंतर फिर से रफ़्तार से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। ये निर्णय कोरोना टीकाकरण के दिनों को लेकर है। केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब छुट्टियों के दिन भी कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि अप्रैल के सभी दिनों में निजी तथा सरकारी हॉस्पिटलों में कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। नए आदेश के अनुसार, इसमें सरकारी छुट्टियों के दिन भी टीकाकरण की बात कही गई है। 

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच कोरोना टीकाकरण ड्राइव का तीसरा चरण आज मतलब बृहस्पतिवार से आरम्भ हुआ है। तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन की डोज सभी सरकारी हॉस्पिटलों तथा हेल्थ सेंटरों में फ्री में दी जा रही है जबकि निजी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को इसके लिए 250 रुपए लिए जा रहे हैं। 

कोरोना टीकाकरण ड्राइव का प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था जिसमें हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके अतिरिक्त दूसरा चरण 1 मार्च से आरम्भ हुआ। इस चरण में 60 साल से ऊपर के लोगों को और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 

आज से शुरू हुए तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है। आमजन के आगे फीके पड़े इंदौर नगर निगम के तेवर, स्थगित हुआ टैक्स बढ़ाने का आदेश बंगाल में डेढ़ बजे तक 58.15 फीसद मतदान दर्ज, एक और भाजपा कार्यकर्ता ने की ख़ुदकुशी मई से प्रति माह 100 मिलियन वैक्सीन का उत्पादन करेगी