Showing posts with label Health news. Show all posts
Showing posts with label Health news. Show all posts

क्या आपने पी है कभी लहसुन की चाय डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे

लहसुन खाना पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है. लहसुन खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है. आपने लहसुन को कई तरीकों से खाया होगा. लहसुन एक तरफ जहां खाने का स्वाद बढ़ाता है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे अचार के रूप में खाना पसंद करते हैं. कई लोग अपने हेल्थ का ध्याव रखते हुए भुना हुआ या फिर कच्चा लहसुन ही खा लेते हैं. 

लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय के बारे में सुना है. कई लोग चाय में किसी भी तरह के एक्सपेरिमेंट करने से कतराते हैं. ऐसे में अगर आप से कहा जाए की लहसुन की चाय सेहत के लिए फायदेमंद है तो शायद आप इसकी चाय पी लें. लहसुन का इस्तेमाल जड़ी बूटी (Herbs) के लिए किया जाता है. 

आइए आपको बताते हैं कैसे बनती है लहसुन की चाय और शरीर को कैसे पहुंचाती है ये फायदा. लहसुन की चाय के फायदे -हाइपरटेंशन और डायबिटीज से लड़ने के लिए लहसुन की चाय को बहुत फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. लहसुन की चाय में नींबू और शहद मिलाने से इसकी गुणवत्ता और अधिक बढ़ जाती है. 

बैक्टीरियल गुणों के लिए लहसुन की चाय पीने की सलाह दी जाती है. यह चाय मेटाबॉलिज्म, इम्युनिटी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है. ये चाय दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करती है. -लहसुन की चाय विटामिन-सी से भरपूर होती है. यही वजह है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और दिल की परेशानियों से बचाने में ये मदद करती है.

कैसे बनाएं लहसुन की चाय इसे बनाने के लिए एक बर्तन में पानी उबलने रख दें फिर इसमें चाय क़ी पति डाल दें फिर कदुक्स लसुन डालें और अदरक डालकर कुछ सेकिंड तक उबलने दें फिर इसमें थोड़ी सी इलाइची पाउडर और लोंग मिलाएं जब ये अच्छे से उबले जाए तो गैस बंद करें और शहद मिला कर पी लें अगर रात को सोते समय एक लसुन क़ी कली तेल मे भून कर खाई जाए तो और भी फायदे मंद है

अमेरिका में दर्ज हुए कोविड के 140,000 नए मामले

वाशिंगटन, 13 नवंबर (आईएएनएस) अमेरिका में बुधवार को कोविड-19 के 143,408 नए मामलें दर्ज किए गए। यह आंकड़े देश में महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड दैनिक मामले हैं। यह जानकारी यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने गुरुवार को दी।

सीडीसी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, नए आंकड़ों ने पिछले दिन दर्ज हुए 134,383 मामलों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोनावायरस के कारण बुधवार को और 1,479 मौतें दर्ज की गईं, जो कि अगस्त की शुरुआत के बाद सबसे अधिक है।

अमेरिका में लगातार आठवें दिन कोविड-19 के दैनिक मामले 1,00,000 से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं।

द कोविद ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के साप्ताहिक अपडेट के अनुसार, कुल 8,75,401 नए मामलों के साथ 378 अमेरिकियों में से एक अमेरिकी इस सप्ताह कोविद -19 से पॉजिटिव पाया गया।

यूएस अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पिछले हफ्ते कुल 73,883 नए बच्चे सामने आए, जो महामारी के बाद से सबसे अधिक साप्ताहिक वृद्धि है।

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल एसोसिएशन के नए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में पिछले सप्ताह कुल 73,883 नए बच्चों के संक्रमण के मामले सामने आए, जो महामारी के बाद से सबसे अधिक साप्ताहिक वृद्धि है। इनके साथ बच्चों में कोविड संक्रमण के कुल मामले 9,20,000 से अधिक हो गए।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
140,000 new cases of Kovid registered in America
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38DIEUD

गूगल ने अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी को शामिल किया

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल ने अपने एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम में सैमसंग गैलेक्सी के डिवाइसों को जोड़ा है।

यह एंड्रॉयड एंटरप्राइज प्रोग्राम एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए एक काफी जरूरी टूल बन गया है। इससे डिवाइसों का आसानी से मूल्यांकन और अनुमोदन करने में उन्हें मदद मिलती है, जो हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और अपडेट के लिए गूगल की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

एंड्रॉयड एंटरप्राइज डिवाइस पार्टनरशिप के प्रमुख बर्नी हसु कहते हैं, मोबाइल एंटरप्राइज के क्षेत्र में सैमसंग की भूमिका कई सालों से महत्वपूर्ण रही है और इसे अपने में शामिल कर हम बेहद उत्साहित हैं क्योंकि इससे हम ग्राहकों के लिए मोबाइल वर्कफोर्स की दिशा में बदलाव को आसान बना रहे हैं। हम सुरक्षा, दक्षता और बेहतरीन अनुभव के लिए अपने एंटरप्राइज ग्राहकों को सैमसंग गैलेक्सी के स्मार्टफोन और टेबलेट्स की सिफारिश करने में तत्पर हैं।

अधिक आत्मविश्वास के साथ डिवाइसों का चयन और उन्हें मैनेज करने की दिशा में उपभोक्ताओं की मदद करने के लिए साल 2018 में एंड्रॉयड एंटरप्राइज रेकमेंडेड प्रोग्राम को लॉन्च किया गया था।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Google included Samsung Galaxy in its Android Enterprise Program
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kjPcK9

एआर एक्सपीरियंस के साथ गूगल में वर्चुअल दीवाली मनाने की तैयारी

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोनाकाल में सोशल डिस्टेसिंग के दौरान भी लोग त्यौहार का जमकर लुफ्त उठा पाएं, इसे ध्यान में रखते हुए गूगल ने वर्चुअल दीवाली के अनुभव को पेश करने की योजना बनाई है, जिसमें नए ऑगमेंटेड रिएलिटी (एआर) एक्सपीरियंस के माध्यम से भाग लिया जा सकता है।

गूगल आर्ट्स एंड कल्चर ने 20 से अधिक सांस्कृतिक गतिविधियों में संलग्न संगठनों के साथ मिलकर दीवाली एट होम को लॉन्च करने की तैयारी में है।

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, रोशनी के इस त्यौहार, तमाम लोककथाओं, हस्तियों, खूबसूरत ²श्यों के माध्यम से कई कहानियां बुनी जाएंगी। वर्चुअली तरीके से अपने स्पेस को दीयों, आतिशबाजियों और अनार से सजाया जा सकेगा और इस तरह से त्यौहार का आनंद लेने का एक और मौका मिलेगा।

दीवाली से संबंधित कई बातों व पुरानी यादों को छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, भारतीय संग्रहालय, राष्ट्रीय संग्रहालय सहित कई संस्थानों द्वारा ऑनलाइन प्रदर्शनियों के माध्यम से साझा किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, इसमें इंटैरिक्टव कलरिंग बुक जैसी कई मजेदार चीजें होंगी। अपने फोन में से सिर्फ दीवाली सर्च कर इन्हें ढूंढ़कर यूजर्स इनका आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा, दीवाली पर लंदन स्थित नेहरू सेंटर के लेखक और निर्देशक अमीश त्रिपाठी और कला इतिहासकार, ब्रॉडकास्टर और पूर्व संग्रहालय निदेशक नील मैकग्रेगर के बीच चर्चा को भी देखा जा सकता है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Google prepares to celebrate virtual Diwali with AR Experience
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32zGgu4

दुनिया में कोविड-19 मामलों की संख्या 5.2 करोड़ से अधिक हुई: जॉन्स हॉपकिंस

वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार अब दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 5.2 करोड़ और मौतों की संख्या 13 लाख के करीब हो चुकी है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुल मामले 52,048,827 और मृत्यु संख्या 12,82,796 दर्ज हो चुकी है।

दुनिया में अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, यहां मामलों की संख्या 1 करोड़ पार करके 1,03,97,400 और मौतों की संख्या 2,41,619 हो चुकी है। 86,83,916 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1,28,121 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील 57,47,660 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे नंबर पर है, यहां कोरोना के कारण 1,63,368 लोगों की मैात हो चुकी है।

एक लाख से अधिक मामलों वाले देश फ्रांस (19,14,722), रूस (18,22,345), स्पेन (14,17,709), अर्जेंटीना (12,73,356), यूके (12,60,198) और कोलंबिया (11,65,326) हैं।

वहीं 20 हजार से अधिक की मौतों वाले देश मेक्सिको (95,842), यूके (50,457), इटली (42,953), फ्रांस (42,599), स्पेन (40,105), ईरान (39,664), पेरू (34,992), अर्जेंटीना (34,531), कोलंबिया (33,312) और रूस (31,326) हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The number of Kovid-19 cases in the world exceeded 5.2 million: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lpc9gx

तमिलनाडु में 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल

चेन्नई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 के लिए 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने के अपने पहले के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही सरकार ने 100 से अधिक व्यक्तियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सामुदायिक और राजनीतिक बैठकों में शामिल होने की मंजूरी को भी वापस ले लिया।

राज्य सरकार ने कहा कि चूंकि बच्चों के अभिभावकों ने स्कूलों के फिर से खोलने पर एकमत नहीं थे, इसलिए इस बारे में दिए गए आदेश को रद्द कर दिया गया है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि अगले आदेश तक तमिलनाडु में स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

सरकार ने कहा कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को हालांकि 2 दिसंबर को केवल शोधकर्ताओं, अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर और तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए फिर से खोला जाएगा। हालांकि, अन्य छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Schools will not open in Tamil Nadu from November 16
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UiuEaD

भारत में कोविड के मामले 87 लाख के करीब

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 47,905 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 86,83,916 हो गई है। इस दौरान देश में कोविड-19 के 550 मरीजों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,28,121 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण परिवार मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।

देश में फिलहाल 4,89,294 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 80,66,501 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में रिकवरी रेट 92.79 फीसदी है और मृत्यु दर 1.48 फीसदी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (अईसीएमआर) के मुताबिक, देश में बुधवार को 11,93,358 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद कुल सैंपल की जांच की संख्या 12,19,62,509 हो गई।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक कुल 17,31,833 मामले दर्ज हुए हैं और 45,560 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में बुधवार को कोविड के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 8,593 नए मामले सामने आए। यहां पॉजिटिविटी रेट 13.40 फीसदी तक हो गई है, जबकि एक दिन में यहां 85 लोगों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।

कई दूसरे राज्य जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid cases in India close to 87 lakhs
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pogNh1

यदि आप 2 साल तक निष्क्रिय रहे तो गूगल हटा देगा आपका कंटेन्ट

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल अपने उपभोक्ता के अकाउंट के लिए नई नीतियां ला रहा है, जो अगले साल 1 जून से प्रभावी होंगी। साथ ही यदि आप दो साल से जीमेल, ड्राइव या फोटो को लेकर निष्क्रिय हैं, तो कंपनी अपने उन प्रोडक्ट्स में से आपके कंटेन्ट को हटा सकती है, जिनमें आप निष्क्रिय हैं।

कंपनी ने बुधवार को कहा, नई नीतियां उन उपभोक्ता के अकाउंट्स के लिए हैं जो या तो निष्क्रिय हैं या जिनकी जीमेल, ड्राइव (गूगल डॉक्स, शीट्स, स्लाइड, ड्रॉइंग, फॉर्म और जैमबोर्ड फाइलों सहित) पर स्टोरेज केपेसिटी की सीमा पार कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा, यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज सीमा से अधिक है, तो गूगल आपके कंटेन्ट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। साथ ही कंपनी ने कहा है कि वह कंटेन्ट हटाने का प्रयास करने से पहले उपयोगकर्ताओं को कई बार इसकी सूचना देगी। ऐसे में अपने खाते को सक्रिय रखने का सबसे सरल तरीका यह है कि जब भी साइन इन करें या इंटरनेट पर काम करें तो समय-समय पर अपने जीमेल, ड्राइव या फोटो पर जाएं। इसके अलावा इनेक्टिव अकाउंट मैनेजर भी आपके विशेष कंटेन्ट को मैनेज करने में मदद कर सकता है।

कंपनी ने आगे कहा, यदि आपको अपने निशुल्क 15 जीबी स्टोरेज से अधिक की आवश्यकता है, तो आप गूगल वन के साथ एक बड़े स्टोरेज प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
If you remain inactive for 2 years, Google will remove your content
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IyC4DJ

आंध्र प्रदेश में दिवाली पर 2 घंटे के लिए ग्रीन पटाखों की अनुमति

अमरावती, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ऐसे समय में जब कई राज्यों ने दिवाली के त्योहार पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है, आंध्र प्रदेश ने केवल दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, शहरों और कस्बों में जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या नीचे है, केवल ग्रीन पटाखे बेचे जाएंगे और दीपावली और गुरपुरब के दौरान दो घंटे - रात 8 बजे से रात 10 बजे तक, पटाखे चलाए जा सकेंगे।

छठ पर्व पर सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे और रात 11.55 बजे तक पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या के दौरान 12.30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकेंगे।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 5 नवंबर को वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा था कि पटाखे कोरोनोवायरस को बढ़ाएंगे, जिससे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य को बड़ा खतरा होगा।

एनजीटी ने उन सभी क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री या उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था, जहां हवा की गुणवत्ता खराब, बहुत खराब और गंभीर है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को इन आदेशों को लागू करने का आदेश दिया था।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Green firecrackers allowed for 2 hours on Diwali in Andhra Pradesh
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35nr6dt

ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार

लंदन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार चली गई है।

बुधवार को सरकार द्वारा जारी आंकड़े में इसका खुलासा हुआ।

देश में एक दिन में 595 और मौतें इस बीमारी से हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 50,365 हो गई।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसके साथ ही ब्रिटेन 50 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों की सूची में पांचवे नंबर पर आ गया। इससे ज्यादा मौतें अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको में हो चुकी हैं।

ब्रिटेन में एक दिन में कोरोनावायरस के 22,950 नए मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 1,256,725 हो गई।

ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इन आंकड़ों से पता चला है कि हम अभी तक समस्या से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

हर मौत एक त्रासदी है .. हम हर उस व्यक्ति का शोक मनाते हैं जो चला गया, उन्होंने कहा।

देश के सामूहिक परीक्षण कार्यक्रम और एक वैक्सीन की यथार्थवादी संभावना का जिक्र करते हुए जॉनसन ने कहा, मुझे लगता है कि हम अब एक अलग चरण में आ गए हैं, जिस तरह से हम इसका इलाज करते हैं।

उन्होंने कहा, अभी भी हर किसी के लिए दिशानिर्देशों का पालन करने, सही काम करने की आवश्यकता है, इस तरह से उबरने के लिए जिसे हम सभी समझते हैं।

इंग्लैंड में पिछले हफ्ते से एक महीने का राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू है। ब्रिटेन में कोरोनोवायरस के प्रकोप के बाद यह अपनी तरह का दूसरा लॉकडाउन है।

सामान्य जीवन को वापस लाने के लिए, ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित देश टीका खोजने की दौड़ में लगे हुए हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Death toll from coronavirus in Britain exceeds 50 thousand
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JRLVFo

भारत समेत कई देशों में यूट्यूब वीडियो नहीं देख पाए लोग, बाद में हुआ ठीक

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब को गुरुवार सुबह भारत समेत कई जगहों पर एक बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा। इन जगहों के उपयोगकर्ता लोडिंग में आ रही समस्याओं के कारण वीडियो देखने में असमर्थ थे।

डाउनडिटेक्टर वेबसाइट ने दर्शाया कि यूट्यूब के उपयोगकर्ताओं को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह समस्या बड़ी और व्यापक थी और ट्विटर के जरिये कई उपयोगकर्ताओं ने बताया कि उनका यूट्यूब काम नहीं कर रहा था। गूगल टीवी के जरिए यूट्यूब टीवी, फिल्में और टीवी शो खरीदने वाले लोगों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ा।

यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा, अगर आपको अभी यूट्यूब पर वीडियो देखने में समस्या हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम को इस विषय के बारे में जानकारी है और वह इस पर काम कर रही है। कोई अपडेट होने पर हम आपको यहां नई जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

करीब एक घंटे बाद प्लेटफॉर्म ने यह समस्या ठीक कर ली। इसके बाद यूट्यूब ने कहा, .. और हम वापस आ गए हैं - रुकावट के लिए हमें बहुत खेद है। सभी उपकरणों और यूट्यूब सेवाओं में आ रही समस्या को दूर कर दिया गया है। धैर्य रखने के लिए धन्यवाद।

इससे पहले डाउनडिटेक्टर का ग्राफ भी पीक पर रहा क्योंकि एक घंटे से भी कम समय में 2.8 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने यहां इस समस्या के साथ रिपोर्ट किया।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
People could not watch YouTube videos in many countries including India, later it was okay
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38z7u85

जॉर्जिया में कोरोना के 2,911 नए मामलों की पुष्टि

तिबलिसी, 12 नवंबर (आईएएनएस)। एशियाई देश जॉर्जिया में बुधवार को 2,911 नए कोविड-19 के मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या 66,561 हो गई।

नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड पब्लिक हेल्थ ने कहा कि देश में दर्ज किए गए 2,911 नए मामलों में से राजधानी टबिलिसी में कुल 1,056 मामलों की पुष्टि हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 66,561 में से 49,811 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए, जबकि 566 मरीजों की मौत हो गई है।

जॉर्जिया में 26 फरवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2,911 new corona cases confirmed in Georgia
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35nqX9W

व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के प्रमुख ब्रायन जैक हुए कोरोना संक्रमित

वाशिंगटन, 12 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के राजनीतिक मामलों के निदेशक ब्रायन जैक का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया है। अमेरिकी मीडिया ने बुधवार को बताया कि वे व्हाइट हाउस में चुनाव की रात को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सूत्रों ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि जैक का परीक्षण सप्ताहांत में पॉजिटिव आया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने जैक को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है लेकिन एक बयान में कहा कि पॉजिटिव मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

बता दें कि 3 नवंबर के चुनावी दिन के बाद व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट सेक्रेटरी बेन कार्सन और सलाहकार डेविड बॉसी का भी परीक्षण पॉजिटिव आया था।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
White House political affairs chief Brian Jack became Corona infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IytS6r

ग्रीस में कोविड-19 से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ी, लगा देशव्यापी कर्फ्यू

एथेंस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रीस में दैनिक मौतों की संख्या 43 पर पहुंचने के बाद सरकार ने बुधवार को एक देशव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। कर्फ्यू शुक्रवार की शाम से लागू होगा।

नागरिक सुरक्षा और संकट प्रबंधन के उप मंत्री निकोस हरदालिया ने घोषणा की कि 13 नवंबर से रात 9.00 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए देश में कर्फ्यू लग जाएगा। इस दौरान काम, स्वास्थ्य कारणों और पालतू जानवरों को बाहर ले जाने जैसी ही कुछ छूटें मिलेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्रतिबंधात्मक कदम दैनिक मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उठाए गए हैं। जबकि देश में पिछले सप्ताह दूसरा देशव्यापी लॉकडाउन लग चुका है।

नेशनल पब्लिक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (ईओडीवाई) ने कहा कि बुधवार को पिछले 24 घंटों में 2,752 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में मामलों की कुल संख्या 63,321 तक पहुंच गई है। मंगलवार से अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कुल 909 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बड़े शहरी केंद्रों में समस्या ज्यादा है। बुधवार के एटिका क्षेत्र में 635 मामले और उत्तरी ग्रीस के थेसालोनिकी क्षेत्र में 777 मामले पंजीकृत किए गए।

दुनिया भर में बढ़ते मामलों और मौतों के बीच कई देश इसके लिए वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार, 3 नवंबर तक दुनिया भर में कोविड-19 के 202 उम्मीदवार टीके विकसित किए जा रहे थे और उनमें से 47 का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा था।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 in Greece increases daily deaths, nationwide curfew imposed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ngAyWa

इटली में कोविड के 25 हजार से ज्यादा नए मामले, अब तक 41,750 मौतें

रोम, 10 नवंबर (आईएएनएस) इटली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 25,271 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इसी अवधि में और 356 मौतें दर्ज की गई हैं। नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले 960,373 तक पहुंच गए और मौतों की संख्या 41,750 तक पहुंच गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन सामने आए 32,616 नए मामलों की तुलना में सोमवार के आंकड़े में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 573,334 है, जिनमें से अधिकांश (542,849) वर्तमान में घर पर आइसोलेशन में हैं।

नए डेटा के अनुसार, अस्पतालों में आईसीयू में भर्ती मरीजों की संक्या 2,849 हो गई।

अब्रुज्जो के गवर्नर मार्को मार्सिलियो ने सोमवार को एन्सा समाचार एजेंसी को बताया, अब्रुज्जो, अम्ब्रिया, तोस्काना, लिगुरिया और बेसिलिकाटा के क्षेत्रों को ऑरेंज जॉन घोषित किया जाएगा, जिसका यह अर्थ है कि वहां अब मध्यम स्तर का जोखिम है।

राज्यपाल ने कहा, शाम को जिस प्रावधान पर हस्ताक्षर होने वाले हैं, वह बुधवार तक लागू हो जाएगा।

गौरतलब है कि महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने 7 नवंबर को एक तीन-स्तरीय प्रणाली शुरू की, जिसके तहत देश को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, पीला, यानी कम जोखिम, ऑरेंज यानी मध्यम जोखिम और लाल यानी अधिक जोखिम वाले क्षेत्र।

यह राष्ट्रीय कर्फ्यू रात 10 बजे से लागू किया गया, जो सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। यह प्रणाली 3 दिसंबर तक लागू रहेगी।

अब तक चार क्षेत्रों को रेड जॉन के तहत रखा गया है, लोम्बार्डी, पीडमोंट, एओस्टा वैली, और कैलब्रिया।

एमएनएस/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Over 25 thousand new cases of Covid in Italy, 41,750 deaths so far
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JQeF1j

एप्पल के मेगसेफ ड्यू चार्जर को मिला एफसीसी अप्रूवल

सैन फ्रांसिस्को, 10 नवंबर (आईएएनएस)। एप्पल के आगामी मेगसेफ ड्यू चार्जर को अमेरिका में एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) से मंजूरी मिल गई है। अब यह जल्द ही बाजार में आ सकता है।

नई एफसीसी फाइलिंग टू क्वाइल चार्जर के लिए है, जिसमें एप्पल का मॉडल नंबर ए2458 है। 9टू5 गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, एप्पल द्वारा पेश किए गए दस्तावेजों में बताया गया है कि कैसे चार्जर का उपयोग किसी भी आईफोन और एप्पल वॉच को चार्ज करने के लिए किया जा सकता है।

मेगसेफ में सभी आईफोन 12 के मॉडलों के लिए एक नई सुविधा भी दी गई है, इससे डिवाइस के पीछे सभी मैगनेटिव एक्सेसरीज को अटैच किया जा सकता है। बता दें कि एप्पल ने पिछले महीने आईफोन 12 मेगसेफ ड्यू वायरलेस चार्जर लाने की घोषणा की थी।

यह चार्जर 15वॉट का पॉवर देता है, साथ ही आप किसी भी मानक क्यूई-इनेबल्ड वायरलेस चार्जर का उपयोग कर सकते हैं।

एप्पल ने पहले ही संकेत दिया था कि उसका नया मेगसेफ चार्जर आईफोन 12 मिनी के साथ उपयोग करने पर किए जाने पर 12वॉट तक पॉवर को सीमित कर देगा। वहीं अन्य आईफोन 12 के लिए 15वॉट तक सीमित कर देगा।

एसडीजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Apple's Megcef DU charger gets FCC approval
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lkJxVu

कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू बेड रिजर्व कराने के मामले में दिल्ली सरकार को झटका

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 80 फीसदी आईसीयू बेड आरक्षित रखने के मामले की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से अपनी याचिका को हाईकोर्ट ले जाने का निर्देश दिया, जहां 27 नवंबर को इस मामले की सुनवाई निर्धारित हुई है।

दरअसल, दिल्ली सरकार ने निजी अस्पतालों में आईसीयू के 80 फीसदी बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित रखने वाले फैसले पर रोक लगाने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने न्यायाधीश अशोक भूषण और बी.आर. गवई की पीठ के समक्ष दलील दी कि दीपावली उत्सव के दिनों में अधिक व्यक्तियों के आपस में मिलने से कोविड के मामलों में भारी वृद्धि देखी जा सकती है।

दिल्ली सरकार ने कहा कि वह दो सप्ताह के लिए बेड आरक्षित रखने की योजना बना रही है और उसके बाद स्थिति के आधार पर आदेश वापस ले लेगी।

इस पर, पीठ ने सरकार के वकील से पूछा कि इस मामले में हाईकोर्ट में अपील क्यों नहीं की गई।

जैन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में नए कोरोना मामलों ने 7,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। इस पर पीठ ने जवाब दिया, यह आंकड़ा पहले 10,000 था। इस संख्या में उतार-चढ़ाव है। आपने रिकॉर्ड पर कोविड-19 मरीजों के संबंध में ऐसी कोई सामग्री नहीं बताई है, जो दिखाए कि मरीजों के लिए बेड उपलब्ध नहीं हैं।

जैन ने कहा कि बहुत से लोग बाहर से आते हैं और निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं और आईसीयू बेड का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ समिति ने सुझाव दिया कि दिल्ली को 6,000 आईसीयू बेड की जरूरत है और उनके पास केवल 3,500 बेड हैं।

उन्होंने कहा कि अधिसूचना के साथ, सरकार और अधिक बेड शामिल कर सकती है। जैन ने कहा, 133 अस्पतालों में से केवल 33 अस्पताल ही आरक्षित किए गए हैं।

जब न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि इस बारे में दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया जाना चाहिए, तो जैन ने कहा कि मामले की सुनवाई की तत्काल जरूरत है, क्योंकि कोविड-19 रोगियों को आईसीयू बेड उपलब्ध कराने की जरूरत के बारे में दिल्ली में स्थिति दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि यह मामला इस महीने के अंत में हाईकोर्ट की एकल पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है और उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, चाहे मामले पर खंडपीठ सुनवाई करे या चाहे फिर इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई हो।

एकेके/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi government shocked in case of ICU bed reserve for Corona patients
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Uelgoq

Coronavirus update India: भारत में फिर घटे कोरोना के मरीज, 24 घंटों में आए 38 हजार मामले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का प्रकोप झेल रहे हैं। भारत में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या घटी है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,073 नए मामले सामने आए हैं, वहीं इसी अवधि में संक्रमण से 448 और मरीजों की मौत हो गई है। इन आंकड़ों के साथ देश में संक्रमण के कुल आंकड़े 85,91,730 हो गए और मृत्यु संख्या 1,27,059 तक पहुंच गई। 

यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को दी दी है। वर्तमान में यहां 5,05,265 सक्रिय मामले हैं, जबकि 79,59,406 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

दुनियाभर में 5.08 करोड़ से अधिक लोग हुए कोरोना से सं​क्रमित

मंत्रालय के डेटा के अनुसार, देश में रिकवरी दर 92.64 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को 10 लाख 43 हजार 665 सैंपल टेस्ट किए, जिनके साथ अब तक कुल जांचे गए नमूनों की संख्या 11 करोड़ 96 लाख 15 हजार 857 हो गई।

देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों वाले राज्य की बात करें तो अभी भी महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल 1,00,488 सक्रिय मामले और 45 हजार 325 मौत दर्ज की गई हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

CBI को अब पंजाब में नए केस की जांच के लिए राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को कोविड के 5,023 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं बीते दिन यानी रविवार को दिल्ली में 7,745 नए मामले देखे गए थे, जो नई दिल्ली में महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक दैनिक मामले थे।

जबकि वैश्विक स्तर पर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार कुल मामलों ने 5 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, जबकि संक्रमण से हुई मृत्यु 12,62,413 तक पहुंच गई है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus update India: Corona patients reduced again in India, 38 thousand cases in 24 hours
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/32v04z3

फ्रांस में महामारी को लेकर स्थिति चिंताजनक : स्वास्थ्य अधिकारी

पेरिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस के स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोम सलोमन ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का सबसे भयानक चरण आने वाला है। भले ही शहरों में जहां कर्फ्यू लगाए गए हैं, वहां वायरस धीमी गति से फैल रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में सलोमन के हवाले से बताया, महामारी का चरम आने वाला है। दूसरी लहर अभी भी आगे बढ़ रही है, हमें अपने प्रयास जारी रखने होंगे। हम एक महत्वपूर्ण समय में हैं। अभी प्रतिबंधों का सम्मान करने, संपर्कों को कम करने और बुर्जुगों की रक्षा करने का समय है।

30 अक्टूबर को सरकार ने दिसंबर की शुरूआत तक के लिए एक नया लॉकडाउन लगा दिया है। इसके साथ ही 6.7 करोड़ निवासियों को केवल काम करने, आवश्यक वस्तुओं को खरीदने या स्वास्थ्य आपातकाल के लिए बाहर जाने की अनुमति दी गई है। सभी गैर-जरूरी व्यवसाय, रेस्तरां, कैफे, बार, सिनेमा और जिम बंद कर दिए गए हैं। रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए सभी बड़े शहरों में आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, जहां भी महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं, वहां संक्रमण का प्रसार धीमा हुआ है। यह उत्साहजनक है और यह हमें सामूहिक रूप से हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।

फ्रांस में कुल 18,07,479 मामले और 40,987 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Situation worries over epidemic in France: Health officer
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3pcXO9h

अमेरिकी राज्य यूटा में आपात स्थिति की घोषणा

वॉशिगंटन, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोरोनावायरस महामारी के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए अमेरिकी राज्य यूटा के गर्वनर गैरी हर्बर्ट ने यहां दो हफ्ते के आपातकाल की घोषणा की है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस पर अंकुश लगाने के मद्देनजर हर्बट ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं जैसे कि घरों में किसी समारोह के चलते लोगों का इकट्ठा होना, सभी प्रकार के आयोजनों को स्थगित करना, उन स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनने को अनिर्वाय करना जहां छह फीट की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना संभव नहीं है।

सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में हर्बर्ट ने कहा कि वह मास्क पहनने का समर्थन करते हैं, लेकिन इसे लेकर अभी से कोई जनादेश जारी नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उनके लिए व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी मायने रखती है और उन्होंने कहा कि यह हमारे कानून में समाहित नियम है कि हम उस स्वतंत्रता की रक्षा करें।

उन्होंने कहा कि मास्क पहनना एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

उन्होंने वीडियो में आगे कहा, राज्य में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मैं कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आपातकाल की घोषणा कर रहा हूं। इस बदलाव का तात्पर्य आर्थिक गतिविधियों को रोकने से नहीं है, बल्कि इसका मकसद अधिक से अधिक जिंदगियों को बचाने से हैं।

सोमवार को स्थानीय केएसएल टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में राज्य में कोरोना के नए मामलों में 46 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Declaration of emergency in the US state of Utah
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3eLcY0D