Showing posts with label Corona news. Show all posts
Showing posts with label Corona news. Show all posts

दो होटलों के पांच कर्मचारियों समेत नौ लोग संक्रमित


चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी के दो होटलों के पांच कर्मचारियों सहित नौ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।*


इसके अलावा 24 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता पाई है। जिले में नौ नए केस आने के बाद सक्रिय केसों की संख्या अब 159 पहुंच गई है।


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से 523 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे थे। यहां 511 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा चार सैंपलों को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 590 सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की। इनमें 589 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।


शनिवार को कोरोना संक्रमित मामलों में डलहौजी के दो होटलों के पांच कर्मचारियों समेत पचास वर्षीय महिला निवासी सदर बाजार डलहौजी, 45 वर्षीय पुरुष निवासी जुलाहकड़ी, 43 वर्षीय पुरुष निवासी छुदरा, 22 वर्षीय महिला निवासी गोदरा शामिल हैं। जिले में एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक 54 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से काल का ग्रास भी बन चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शनिवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 24 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना से बचने के लिए जरूरी नियमों की पालना करें।

हिमाचल मे कोरोना ने तोड़े साल के रिकार्ड; 12 लोगों की मौत, 941 नए मामले

 

हिमाचल में 24 घंटों में कोविड पीडि़त 12 लोगों की मौत, 941 नए मामले

राज्य में संक्रमण से अब तक की रिकार्ड 12 मौतें हुई है। इससे पहले साल में अभी तक एक साथ इतनी संख्या में संक्रमित मरीजों ने दम नहीं तोड़ा था। इसके अलावा इस साल के रिकार्ड संक्रमित मरीज भी मिले हैं। 941 संक्रमित मरीजों के मिलने के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी 5000 से ज्यादा हो गई है। मौतों का आंकड़ा भी 1100 से पार हो गया है। 

हिमाचल के लिए अब पूरे तरीके से खतरे की घंटी बज गई है। अब लोगों को खुद ही सतर्कता बरतनी होगी। मौतोंं की बात की जाए, तो शिमला में तीन, कांगड़ा में चार, ऊना में तीन, कुल्लू में एक और हमीरपुर में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। दो मरीजों को छोड़ सभी मरीजों की उम्र 50 से ज्यादा है। शिमला में एक 50 साल की महिला, 45 साल के पुरुष और 88 साल के संक्रमण बुजुर्ग पुरुष की मौत हुई है।

इनमें से दो को कोविड के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी थी, जबकि 45 साल के पुरुष कोविड से ग्रसित था। इनका निमोनिया बिगड़ गया था। इसके अलावा कांगड़ा जिला में 59 साल के पुरुष, 71 साल के पुरुष, 58 साल की महिला और 64 साल के पुरुष की मौत हुई है। ये सभी भी कोविड से संक्रमित थे, जबकि अन्य कई बीमारियों से भी जूझ रहे थे। 

उपचार के दौरान इनकी भी मौत हो गई। ऊना जिला में एक 63 साल की महिला, 56 साल के पुरुष और 78 साल के पुरुष की मौत हुई है। ये सभी भी अन्य कई बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं, कुल्लू जिला में 44 साल के पुरुष की मौत हुई है। ये शुगर समेत अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, जबकि हमीरपुर में 50 साल के पुरुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। ये भी कई बीमारियों से ग्रसित थे।

तीन जिलों में नए मरीजों का शतक

24 घंटों में नए मामलों की बात करें, तो सबसे ज्यादा सोलन में 195 मामले आए है

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केंद्र का फैसला, अप्रैल में सभी दिन किया जाएगा कोरोना टीकाकरण

 

देश में निरंतर फिर से रफ़्तार से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। ये निर्णय कोरोना टीकाकरण के दिनों को लेकर है। केंद्र सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब छुट्टियों के दिन भी कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने कहा है कि अप्रैल के सभी दिनों में निजी तथा सरकारी हॉस्पिटलों में कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। नए आदेश के अनुसार, इसमें सरकारी छुट्टियों के दिन भी टीकाकरण की बात कही गई है। 

कोरोना के बढ़ते केसों के बीच कोरोना टीकाकरण ड्राइव का तीसरा चरण आज मतलब बृहस्पतिवार से आरम्भ हुआ है। तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन की डोज सभी सरकारी हॉस्पिटलों तथा हेल्थ सेंटरों में फ्री में दी जा रही है जबकि निजी स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को इसके लिए 250 रुपए लिए जा रहे हैं। 

कोरोना टीकाकरण ड्राइव का प्रथम चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था जिसमें हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके अतिरिक्त दूसरा चरण 1 मार्च से आरम्भ हुआ। इस चरण में 60 साल से ऊपर के लोगों को और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 

आज से शुरू हुए तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है। आमजन के आगे फीके पड़े इंदौर नगर निगम के तेवर, स्थगित हुआ टैक्स बढ़ाने का आदेश बंगाल में डेढ़ बजे तक 58.15 फीसद मतदान दर्ज, एक और भाजपा कार्यकर्ता ने की ख़ुदकुशी मई से प्रति माह 100 मिलियन वैक्सीन का उत्पादन करेगी

देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, एक दिन में मिले 72 हज़ार नए मरीज


नई दिल्ली: देश में कोरोना ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है. वर्ल्डोमीटर के अनुसार, बीते 24 घंटे के भीतर 72 हजार 182 नए केस सामने आए हैं और 452 लोगों की मौत हुई है. अब देश में सक्रीय मामलों की तादाद 5 लाख 85 हजार को पार कर गया है. कोरोना से अब तक देश में लगभग 1 लाख 63 हजार लोगों की जान जा चुकी है. 

देश में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहर के कारण हाहाकार मचा हुआ है. 31 मार्च को राज्य में 39,544 नए मामले सामने आए हैं और 227 मौतें हुईं. बुधवार तक राज्य में 3,56,243 सक्रीय मामले हैं. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 घंटे में 5394 नए मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुईं हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में 31 मार्च को 2,885 नए मामले सामने आए हैं और 58 मौतें हुईं. इसके साथ ही पंजाब में 31 मार्च की सुबह तक, 48 घंटे में कोरोना के 5057 नए केस आए और 124 लोगों की मौत हुई. 

राजधानी दिल्ली में 31 मार्च को ढाई महीने बाद सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं. बुधवार को राजधानी में 24 घंटे में 1819 नए मामले दर्ज हुए और 11 लोगों की मौत हुई है. 13 जनवरी को भी 11 मरीजों की ही जान जा चुकी थी. फिलहाल एक्टि‍व केसों की तादाद 8838 है. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की कुल तादाद 11,027 हो चुकी है. सरकार ने श्रम संहिताओं के कार्यान्वयन को 1 अप्रैल तक के लिए किया स्थगित डॉ रेड्डीज लैब-सिप्ला ने एबीसीडी टेक्नोलॉजीज में निवेश करने के लिए किया समझौता रिजर्व बैंक ने ऑटो-डेबिट भुगतान के लिए बढ़ाई समय सीमा, इस दिन तक कर सकेंगे भुगतान

कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानियां


कोरोना वैक्सीन प्रत्येक शख्स को उसके प्रियजनों को तथा समुदाय के सभी व्यक्तियों को कोराना वायरस से बचा सकता है। यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को स्ट्रांग बनाता है तथा कोरोना वायरस से लड़ने में सहायता करता है। वैक्सीन लगवाने के पश्चात् यदि कोई शख्स कोरोना वायरस के कांटेक्ट में आता है तो वैक्सीन उसके शरीर की रक्षा करता है। साथ ही इससे वायरस से रोग होने अथवा स्थिति अधिक गंभीर होने पर जोखिम को बहुत हद तक कम किया जा सकता है। 

डायबिटीज रोगी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर बहुत संकट होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि डायबिटीज पेशेंट स्वयं को इससे बचाने के लिए कोरोना वैक्सीन आवश्यक लगवाएं। डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर अरूप दास गुप्ता कहते हैं कि डायबिटीज मरीजों को कोरोना वैक्सीन लेने के पश्चात् दो से तीन दिनों तक अपने ब्लड शुगर का बारीकी से ध्यान रखना आवश्यक है। भारत में बनी सभी कोरोना वैक्सीन बहुत असरकारक हैं। वैक्सीन लगवाने के पश्चात् यदि आप किसी संक्रमित शख्स के कांटेक्ट में आ भी जाते हैं, तो आपके बीमार होने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती है। 

कोरोना को पुरे विश्व में फैलने से रोकने के लिए विश्व भर के ज्यादातर व्यक्तियों को टीका लगवाया जा रहा है। टीका लगवाने के पश्चात् भी आपको अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना आवश्यक है। डायबिटीज पेशेंट को कोरोना वैक्सीन लेने के पश्चात् इन बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। - वैक्सीन लगने के पश्चात् भी आपको मास्क पहनना, हाथ धोना तथा सामाजिक दुरी जैसे नियमों का पालन करना आवश्यक है। - वैक्सीन लगने के पश्चात् भी आपको अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइज करना आवश्यक है।

 

हिमाचल मे कोरोना के 148 केस और 67* *ठीक, एक की मृत्यु-एक्टिव केस 1199

 


कुल आंकड़ा 60,537 पहुंचा, अब तक 58,315 रिकवर, 1004 की गई जान

शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 148 मामले आए हैं। वहीं, 67 कोरोना पॉजिटिव  ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 72 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति बजेरा जरोट जवाली का निवासी था। व्यक्ति 13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 60,537 पहुंच गया है। अभी 1,199 एक्टिव केस  हैं। अब तक 58,315 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,004 पहुंच गया है।

किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक

ऊना में 38, कांगड़ा में 30, शिमला में 20, सोलन  में 14, बिलासपुर में 12, मंडी में 11, हमीरपुर में 10, कुल्लू व सिरमौर में 6-6, किन्नौर में एक मामला

हिमाचल में 31 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय मामले


हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 10, सोलन तीन, ऊना में दो, सिरमौर 10, मंडी दो, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और, शिमला में एक-एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58800 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 437 हो गए हैं। अब तक 57367 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। 

बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 16, चंबा छह, हमीरपुर नौ, कांगड़ा 222, किन्नौर आठ, कुल्लू 10, मंडी 16, शिमला 39, सिरमौर 24, सोलन 34 और ऊना जिले में 53 है। सिरमौर के बडू साहिब में कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में धागा मिल के तीन कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शिक्षक कोरोना संक्रमित, ज्यूरी स्कूल दो दिन के लिए बंद वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। 

संक्रमण का मामला आने के बाद जहां शिक्षक को आइसोलेट कर दिया गया है तो वहीं स्कूल को एहतियातन दो दिन तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया गया।साथ ही स्वास्थ्य विभाग शिक्षक के संपर्क में आए अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों के सैंपल भी एकत्रित करेगा। उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने स्कूल को दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय पंचायत प्रधान को स्कूल परिसर को सैनिटाइज करने को कहा है।

कोरोना अपडेट: भारत मे लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा नए केस

 


, अबतक करीब डेढ़ करोड़ को लगा टीका

भारत मे कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ एक बार फिर चढ़ने लगा है. लगातार तीसरे दिन 16 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं. पिछले 24 घंटों में 16,488 हजार नए कोरोना केस आए और 113 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 12,771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 16,577 नए कोरोना केस दर्ज किए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 79 हजार 979 हो गए हैं.

कुल एक लाख 56 हजार 938 लोगों की जान जा चुकी है. एक करोड़ सात लाख 63 हजार 451 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 590 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना संक्रमित हैं. महाराष्ट्र में तीसरे दिन 8000 से ज्यादा केस महाराष्ट्र में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार से अधिक मामले सामने आए.

महामारी से 48 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में कुल मामले बढ़कर अब 21,38,154 हो गए. अब तक 52,041 मरीजों की मौत हो चुकी है. संक्रमण के नए मामलों में से 40 प्रतिशत मामले मुंबई, पुणे, नागपुर और अमरावती के हैं. राज्य में अब तक 20,17,303 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 67,608 मरीज संक्रमित हैं. 

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका 26 फरवरी तक देशभर में 1 करोड़ 42 लाख 42 हजार 547 स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है. बीते दिन सात लाख 69 हजार 904 लोगों को टीका लगा. इससे एक दिन पहले सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को टीका लगा. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था

कोरोना (Corona case)के बढ़ते मामलों के बीच UP और ओडिशा सरकार सतर्क, इन राज्यों से आने वालों के लिए क्वारंटीन अनिवार्य


नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19) के नए मामलों में हुई बढ़ोत्तरी के बीच आज उत्तर प्रदेश और ओडिशा सरकार ने केरल और महाराष्ट्र (Maharashtra) जैसे राज्यों से अपने राज्य में आने वाले लोगों के लिए नए नियम निर्धारित किए हैं. यूपी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि केरल (Kerla)और महाराष्ट्र (Maharashtra) से आने वाले जिन लोगों में भी कोरोना के लक्षण देखे जाएंगे, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट (NT-PCR test)अनिवार्य रूप से किया जाएगा. 

इसके अलावा दिशानिर्देश में ये भी कहा गया है कि टेस्ट में निगेटिव (negative test) आने के बाद भी ऐसे लोगों को सात दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा. इसके मद्देनज़र उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और कमिश्नरों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं. ओडिशा सरकार भी सतर्क कोरोना के खतरे को बढ़ता देख ओडिशा की सरकार ने भी नए नियम बना दिए हैं. अब महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से ओडिशा आने वाले लोगों के लिए सात दिनों का होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया गया है.

इन राज्यों में कोरोना की स्थिति को देखते हुए नवीन पटनायक की सरकार ने ये फैसला लिया है. ओडिशा में बढ़ रहे हैं मामले ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94 नए मरीज सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3 लाख 37 हज़ार 108 हो गए. अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिकारियों को नए मामले में तीव्र वृद्धि को रोकने के लिए निगरानी और जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि नए मरीजों में से 56 नए क्वारंटीन केन्द्रों में मिले. अन्य 38 मरीज पहले से संक्रीय

हिमाचल मे कोरोना के 44 मामले- कांगड़ा में 16 केस, 27 ठीक- एक्टिव केस 261

 

कुल आंकड़ा 58,543 पहुंचा, अब तक 57,287 रिकवर, 982 की मृत्यु

 हिमाचल में कोरोना के 44 मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 16 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 27 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।  भी किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,543 पहुंच गया है। अभी 261 एक्टिव केस हैं। अब तक 57,287 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 982 है।

यह भी पढ़ें: चश्मा पहनने वाले लोगों में कम हो जाता है कोरोना संक्रमित होने का खतरा, पढ़ें क्या हैं कारण

किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक

कांगड़ा में 16, मंडी में 9, शिमला  में पांच, कुल्लू में चार,


बजट सेशन  से निलंबन के बाद मुकेश अग्निहोत्री सहित पांच कांग्रेसी विधायकों पर FIR


शिमला के बालूगंज थाना में दर्ज किया मामला, विपिन परमार ने की पुष्टि

हिमाचल विधानसभा  परिसर में कल घटी घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस  के पांच विधायकों के खिलाफ बालूगंज थाने में एफआईआर  दर्ज की है। इसकी पुष्टि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की है। एफआईआर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक हर्षवर्धन चौहान, विनय कुमार, सतपाल सिंह रायजादा और सुंदर सिंह के खिलाफ हुई है।

देश मे कोरोना के 90 फीसदी मामले सात राज्यों से सामने आए, महाराष्ट्र में फिर फैल रहा है कोरोना


भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटो में 16,738 नए मामले सामने आये है. जिसमें से 89.57% नए मामले सात राज्यों में सामने आए है. ये राज्य महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़ हैं. महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले बता दें कि सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के नए मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं. 

बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटो में 8,807 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है. इसके बाद केरल में 4,106 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. इसी तरह पंजाब में 558, तमिलनाडु में 463, गुजरात में 380, मध्य प्रदेश में 344 और कर्नाटक में 334 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं. हाई लेवल मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों को राज्यों में भेजा गया वहीं केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों के बाद केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू और कश्मीर में हाई लेवल मल्टी डिसिप्लिनरी टीमों को इन राज्यों में भेजा है जो बढ़ते हुए मामलों के कारणों का पता लगाने के साथ राज्य सरकार के साथ इसकी रोकथाम की रणनीति तैयार करने में मदद करेंगी.

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्राल्य ने राज्यों को दिए कई निर्देश वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन राज्यों को चिट्ठी लिखकर टेस्टिंग और ट्रेसिंग तेज़ करने और ट्रीटमेंट जल्द करने की सलाह दी है. वहीं किसी भी लक्षण वाले व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी उसे RTPCR कराने की सलाह दी गई है. 1 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, पिछले 24 घंटों में मिले 13 हज़ार से अधिक नए केस

 

नई दिल्ली कोरोना संक्रमितों की तादाद में एक दिन गिरावट के बाद फिर इजाफा हुआ है. बीते 24 घंटों में 13,742 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 104 लोगों की मौत हो गई है. बीते दिन 14,037 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं. अच्छी बात ये भी है कि बीते दिन कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. 

हालांकि इससे एक दिन पहले 10,584 नए मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब देश में कोरोना के कुल केस बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 30 हजार 176 हो गए हैं. कुल एक लाख 56 हजार 567 लोगों की मौत हो चुकी है. एक करोड़ सात लाख 26 हजार 702 लोग कोरोना को मात देकर रिकवर भी हो चुके हैं. देश में अब सक्रीय मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 907 हो गई है यानी कि इतने लोग अभी कोरोना से ग्रसित हैं. 

महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के छह हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 51 संक्रमितों की जान गई है. स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार को 5210 नए मामले सामने आए जबकि मंगलवार को 6218 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद कुल केस 21,12,312 हो गए. राज्य में 10 फरवरी के बाद दैनिक मामलों की तादाद में बढ़ोतरी हो रही है. 51 संक्रमितों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या 51,857 पहुंच गई है. 


हिमाचल मे कोरोना के 19 केस और 36 ठीक, हुए अब तक 10 लाख सैंपल नेगेटिव

 

कुल आंकड़ा 58,385 पहुंचा, अभी 234 एक्टिव केस, अब तक 57,156 रिकवर

हिमाचल में कोरोना के 19 मामले आए हैं। वहीं, 36 कोरोना पॉजिटिव  ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में 74 साल की महिला की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,385 पहुंच गया है। अभी 234 एक्टिव केस हैं। अब तक 57,156 अब तक ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 982 है। वहीं, हिमाचल में अब तक कोरोना के 10 लाख से अधिक सैंपल नेगेटिव पाए जा चुके हैं।

हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, कोरोना का टीका लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक

कांगड़ा  और शिमला में 6-6, सिरमौर व ऊना में तीन-तीन और चंबा में एक मामला आया है। ऊना के 14, शिमला के सात, मंडी के 6,

कोरोना टीके के बाद बीमार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

 


29 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लेने वाली हमीरपुर जिला की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रविवार को आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। महिला टीकाकरण के बाद से बीमार चल रही थी। हालांकि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत की असल वजह क्या है। महिला करीब 12 दिन से टांडा मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर पर सांसें ले रही थी। शनिवार को महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके चलते इसे टांडा मेडिकल कालेज से शनिवार रात को ही आईजीएमसी रैफर करना पड़ा। आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान रविवार सुबह करीब पांच बजे महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद 56 वर्षीय महिला का कोविड टेस्ट किया गया। कोविड टेस्ट की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।


बता दें कि सुजानपुर के तहत सौड़ क्षेत्र की प्रोमिला देवी को 29 जनवरी, 2021 को कोरोना का टीका लगा था। उसके बाद वह घर चली गई थी। इसके कुछ दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई ,तो उन्होंने डाक्टरों से चैकअप करवाया, जिसके बाद उन्हें हमीरपुर रैफर किया गया। छह फरवरी की शाम, जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, तो उन्हें टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया। नौ फरवरी को वह टांडा में बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, तब से आईसीयू में उपचाराधीन थीं। 

टांडा में 20 फरवरी को महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके चलते चिकित्सकों ने इसे आईजीएमसी रैफर कर दिया। रविवार सुबह करीब पांच बजे महिला की आईजीएमसी में मौत हो गई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर से डा. अर्चन सोनी ने बताया कि हमीरपुर की आंगनबाड़ी वर्कर की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। महिला की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद चलेगा। टांडा में स्थिति गंभीर होने के चलते महिला को आईजीएमसी रैफर किया गया था।

वैक्सीन लगने के बाद ऐसा पहला मामला

हिमाचल में यह ऐसा पहला मामला है कि जहां पर किसी आंगनबाड़ी वर्कर की वैक्सीनेशन के बाद इतनी ज्यादा तबीयत खराब हो गई कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, इस मामले को लेकर सरकार भी हर अपडेट ले रही है कि क्या ये मौत वैक्सीनेशन से हुई है या फिर किसी अन्य कारण से। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सब साफ कर देगी।

ये रहेगा पोस्टमार्टम का प्रोटोकाल

वैक्सीन से देशभर में कुछ मौतें रिकार्ड की गई है। इसे लेकर हिमाचल को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि कोविड वैक्सीन लगाने के बाद यदि किसी की मौत होती है, तो उसे लेकर उसका पोस्टमार्टम करना बेहद जरूरी है। केंद्र की ओर से जारी हुए निर्देशों में कहा गया है कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करना भी जरूरी है। इसके साथ ही जारी की गई गाइडलाइन में यह निर्देश भी दिए गए हैं कि मृतक के अन्य जरूरी टेस्ट भी किए जाएं। 

इसमें यह पता लगाया जा सके कि मौत का असली कारण क्या रहा होगा। बता दें कि वैक्सीन लगने के बाद आईजीएमसी में एक आंगनबाड़ी वर्कर की मौत सामने आई है, लेकिन इसके सही कारणों की खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को पोस्टमार्टम नहीं किया गया। अब पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाना तय किया गया है, जिसमें संबंधित क्षेत्र की पुलिस को बुलाया गया है।

पति ने बताया पहले ठीक थी

आंगनबाड़ी वर्कर के पति जसवंत चाय की दुकान करते हैं। उनका कहना है कि कोरोना टीका लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ रही थी। टीका लगने से पहले महिला पूरी तरह स्वस्थ थी। टीकाकरण के कुछ दिन बाद ही स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया था।

पांच राज्यों में लौटा कोरोना; देश में फिर बढ़ने लगा संक्रमण, सात दिन से नए मामलों में आई तेजी

 


केरल और महाराष्ट्र सहित देश के पांच राज्यों में हफ्ते भर में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इनमें से कुछ जगहों पर रोजाना संक्रमण के मामलों में एक तेजी देखने को मिली है। मामलों में यह वृद्धि वायरस में नए म्यूटेशन के डर को बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि करेल और महाराष्ट्र के अलावा पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में 24 घंटों में 13,993 नए  मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 29 जनवरी के बाद यह एक दिन में दर्ज किए जाने वाले कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं। मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण


की शृंखला को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए जरुरी चीजें लोगों से अपनाने की बात दोहराई है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन से नए केस बढ़ रहे हैं। देश के कुल एक्टिव केसों के 75 फीसदी से ज्यादा मामले तो सिर्फ महाराष्ट्र और केरल में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में, राज्य में 6,112 नए मामले, केरल में 4,584, पंजाब में 383, मध्य प्रदेश में 297 व छत्तीसगढ़ में 259 नए मामले सामने आए हैं।

दो दिन से 13 हजार से अधिक नये मामले

देश में कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण में तेजी के साथ दो दिन से 13 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे सक्रिय मामले बढ़ने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13,993 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामलों में 3585 की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 10,307 मरीज स्वस्थ हुए। इसी अवधि में 101 और मरीजों की मौत हो गई। देश में रिकवरी दर घटकर 97.27 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.30 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है।

मुंबई में 1305 इमारतें सील

मुंबई। मुंबई में अचानक कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी की वजह से बीएमसी ने पाबंदी शुरू कर दी है। मुंबई में 1305 इमारतों को सील कर दिया गया है। इनमें 71,838 परिवार रहते हैं। मुंबई में 2749 केस आने के बाद बीएमसी ने यह फैसला लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने गुरुवार को बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्डिंग में पांच या उससे ज्यादा कोरोना के मामले मिलते हैं तो फिर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर मरीज होम क्वारंटाइन में रहना पसंद करता है तो फिर उसके हाथों में स्टैंप लगाया जाएगा।

कोरोना से राहत, तीन दिन से कोई मौत नहीं

राज्य में पिछले तीन दिनों से करोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसे में संक्रमण के मामलों में हिमाचल लगातार रिकवर करता जा रहा है। राज्य में अभी तक संक्रमण से 981 लोगों की मौत हुई है। 58298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 57017 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। गुरुवार को हिमाचल में संक्रमण के दो ही मामले सामने आए दोनों मामले मंडी जिला से हैं, जबकि 69 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर भी लौटे हैं।


सबसे ज्यादा मरीज कांगड़ा में ठीक हुए। यहां पर 40 मरीज एक साथ रिकवर हुए हैं। हिमाचल में इस समय 287 एक्टिव मरीज हैं। ऊना को छोड़कर सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से कम है। ऐसे में हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में अभी तक 10 लाख 34 हजार 573 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं। इनमें से नौ लाख 74 हजार 253 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

भारत की कोरोना रिकवरी दर दुनिया भर में सबसे ज्यादा, मृत्यु दर भी सबसे कम



भारत की  दर दुनिया भर में सबसे ज्यादा, मृत्यु दर भी सबसे कम

भारत की मृत्यु संख्या दर दुनिया भर के मुकाबले सबसे कम
भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  ने रविवार को इस बात का खुलासा किया हैख केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर  पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत की है। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत कोरोना वैक्सीन को दुनिया के दूसरे देशों को भी भेज रहा है। इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर  ने रविवार को ट्विट किया और बताया कि भारत की कोरोना वैक्सीन की खेप मेक्सिको पहुंच चुकी है।

देश में सिर्फ 1.30 फीसदी मरीज, 66 लाख से ज्यादा को लगा कोरोना का टीका

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 11067 नए मामले सामने आने के बावजूद संक्रमणमुक्त होने वालों का आंकड़ा अपेक्षाकृत अधिक रहने से सक्रिय मामलों में दूसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और ये घटकर 1.30 प्रतिशत रह गए। इस बीच देश में अब तक 66 लाख 11 हजार 561 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 58 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13087 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 608 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले 2114 घटकर 141511 रह गए। इस अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 252 हो गया।

19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मौत नहीं

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। दिल्ली में 10 महीने बाद कोरोना से मौतों का सिलसिला थमा और पिछले 24 घंटों के दौरान इससे किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, लक्षद्वीप और ओडिशा सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई।

हिमाचल में अब तक कोरोना के 29 केस, कांगड़ा में 17 पॉजिटिव 32 ठीक हुए

 

हिमाचल में अब तक कोरोना के 29 केस, काँगड़ा  में 17 पॉजिटिव- 32 ठीक

कुल आंकड़ा 57,880 पहुंचा, 494 एक्टिव केस, अब तक 56,399 रिकवर


 हिमाचल में अब तक कोरोना के 29 मामले सामने आए हैं। वहीं, 32 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। अब तक किसी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 57,880 पहुंच गया है। अभी 494 एक्टिव केस  हैं। अब तक 56,399 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 971 है।


सीएम के गृह जिला ने बढ़ाई चिंता, बाकी जिलों में स्थिति बेहतर

किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक

कांगड़ा में 17, सोलन और ऊना में चार-चार, चंबा (Chamba) में दो, किन्नौर व शिमला में एक-एक मामला आया है। शिमला के 11, सिरमौर के 6, ऊना के पांच, सोलन के चार, कांगड़ा के तीन, कुल्लू के दो और चंबा का एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।

मंडी में फिर धमाका, 36 शिक्षक पॉज़िटिव

सरकाघाट; पद्धर, करसोग, गोहर और सदर के 18 स्कूलों में तैनात अध्यापक निकले संक्रमित

मंडी जिला में एक बार फिर 36 अध्यापक कोरोना संक्रमित निकले हैं। सरकाघाट के बाद अब पद्धर सदर और गौहर उपमंडल में भी शिक्षकों का कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला शुरू हो गया है।  शुक्रवार को जिला में कोरोना संक्रमण के कुल 43 मामले सामने आए हैं। संक्रमित पाए गए 36 शिक्षक सरकाघाट, पद्धर, करसोग, गोहर, सदर उपमंडल के 18 स्कूलों में कार्यरत हैं। सबसे अधिक सात मामले द्रंग हलके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार में आए हैं। कथोग स्कूल के चार व मिडल स्कूल झीड़ी व प्राइमरी स्कूल पिप्सू का एक-एक शिक्षक पॉजिटिव पाए गए हैं। करसोग के स्कूल खील के दो शिक्षक, स्कूल चच्योट के तीन व कोट स्कूल का एक शिक्षक कोरोना की चपेट में आया है। स्कूल चोलथरा, हाई स्कूल सरकीधार, प्राइमरी स्कूल चंगेड़, स्कूल खखरियाना, मिडल स्कूल सकरयार का एक-एक शिक्षक पॉजिटिव पाया गया है। स्कूल टिहरी के दो व केंद्रीय प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका कोरोना की चपेट में आई है। मिडल स्कूल बाहू की एक शिक्षिका के अलावा द्रंग के मैगल, मंडी शहर के टारना रोडए सुंदरनगर के चत्तरोखड़ी के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ मंडी डा. देवेंद्र ठाकुर ने नए मामलों की पुष्टि की है।