Explore the latest news in technology, travel, health, and more! Dive into fascinating stories and informative content that keeps you engaged. Stay updated with our fresh perspectives on these exciting topics.
पंजाब सिद्धू ने 18 दिन बाद वापस लिया इस्तीफा, राहुल से मिलने के बाद बोले- सब ठीक हो गया
पंजाब में बिजली संकट: ब्लैक आउट के आसार, सिद्धू ने फिर अपनी सरकार पर बोला हमला, कही जुर्माना लगाने की बात
कोयले की कमी से जूझ रहे पंजाब में ब्लैक आउट के आसार पर नवजोत सिंह सिद्धू फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हैं। सिद्धू ने कहा है कि 30 दिनों का कोयला स्टॉक नहीं करने वाले निजी थर्मल प्लांटों पर जुर्माना लगाना चाहिए। साथ ही सिद्धू ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अब निजी थर्मल प्लांटों पर निर्भरता कम करते हुए मुख्यमंत्री को तेजी से सोलर बिजली खरीद के समझौते करने चाहिए।
पंजाब में बिजली के मुद्दे पर इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू मुखर रहे हैं। उन्होंने हमेशा ही भाजपा और अकाली सरकार के निजी बिजली खरीद समझौतों को रद्द करने की वकालत की। कैप्टन जब मुख्यमंत्री थे तब सिद्धू ने समझौतों को रद्द नहीं करने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया था। यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी अब कैप्टन नहीं हैं तो नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिद्धू के सवालों से घिरते नजर आ रहे हैं।
इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था आम लोगों को जो बिजली तीन से पांच रुपये यूनिट मिलनी चाहिए थी, उसके लिए वह 11 रुपये प्रति यूनिट चुका रहे हैं। इन दिनों पंजाब में थर्मल प्लांटों में कोयले संकट उत्पन्न हो गया है। इसका सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ रहा है। बिजली संकट के बीच रविवार को फिर सिद्धू सरकार पर हमलावर हो गए।
उन्होंने ट्वीट कर निजी बिजली खरीद समझौतों पर कहा है कि सरकार को इन समझौतों की निगरानी और निपटने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि नियमों की अवहेलना करने वाले थर्मल प्लांटों के खिलाफ सरकार को जुर्माने की कार्रवाई करनी चाहिए।
पंजाब में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी और अकाली दल का सूपड़ा साफ, जानें AAP की क्या है स्थिति
चंडीगढ़: पंजाब में स्थानीय निकायों के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. पार्टी ने अब तक आठ में से 6 नगर निगमों में जीत हासिल की है और दो में आगे है. 109 नगर परिषदों में 63 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. अकाली दल आठ और आम आदमी पार्टी दो सीटों पर जीती है. राज्य के निकाय चुनाव में जीत से कांग्रेस उत्साहित है.
पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''पंजाब में पंजा...'' उन्होंने कहा, ''पंजाब के खेतों में उगी आक्रोश की फसल ने मोदी और बीजेपी द्वारा निर्ममता, निर्दयता, कटुवाक्यों और भ्रम की गगनचुम्बी चोटी पर बैठे होने के मतिभ्रम को करारा जवाब दिया है..पंजाब का श्राप...भाजपा ड्राप..!'' पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब के लोगों ने बीजेपी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के मुंह पर करारा तमाचा लगाया है जो अन्नदाता के सम्मान से खेल रहे थे.
कांग्रेस ने पिछले करीब 50 साल में पहली बार बठिंडा में जीत दर्ज की है. पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि बठिंडा में कांग्रेस का 53 साल में पहला मेयर होगा. pic.twitter.comकितने उम्मीदवार? अबोहर, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा के आठ नगर निगमों के 2302 वार्ड और 109 नगर परिषदों के लिए कुल 9222 उम्मीदवार मैदान में हैं.
राज्य चुनाव आयोग ने मोहाली नगर निगम में दो मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था इसलिए इस निगम के लिए मतगणना बृहस्पतिवार को होगी. उम्मीदवारों में 2,832 निर्दलीय, 2307 सत्तारूढ़ कांग्रेस के जबकि 1569
पठानकोट के व्यक्ति को पुलिस ने तीसा में 574 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार
पठानकोट के एक व्यक्ति को पुलिस ने तीसा में 574 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद चरस को पुलिस ने जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी चरस की खेप को गाड़ी में छिपाकर ले जाने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस ने नाके में उसे दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के तीसा में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान नाके पर हर आने जाने वाली गाड़ी की जांच की जा रही थी। इसी दौरान आल्टो कार नंबर पीबी 35-7744 यहां पहुंची। इसे पुलिस ने नाके पर चेकिंग के लिए रोका।
गाड़ी को धर्म पाल निवासी गांव व डाकघर सालती तहसील धारकलां जिला पठानकोट चला रहा था।वह नाके पर खड़ी पुलिस को देख हड़बड़ा गया। पुलिस को इससे उस पर शक हो गया। इसी आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली तो इसमें पुलिस को 574 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तीसा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा रही है।
पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि तीसा में पुलिस ने पठानकोट के व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।



