Showing posts with label Cricket. Show all posts
Showing posts with label Cricket. Show all posts

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, वन-डे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज


ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त का जश्न खत्म भी नहीं कर पाई थी कि एक खबर ने उसे झकझोकर कर रख दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होकर पूरे सफेद गेंद प्रारूप से बाहर हो गए हैं। मतलब 2 तारीख को कैनबरा में होने वाले आखिरी वन-डे के साथ-साथ चार तारीख से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी वह टीम के साथ नहीं होंगे। 

स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की चोट के बाद वार्नर का भी इस तरह चला जाना, भारत के लिए किसी राहत से कम नहीं होगा। टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज वार्नर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

 

वनडे सीरीज गंवाने के बाद बोले विराट कोहली- ऑस्ट्रेलिया ने हमें चित कर दिया

 

 विराट कोहली ने कहा-ऑस्ट्रेलिया ने हमें चित कर दिया  भारत ने सिडनी में दूसरा वनडे मैच भी गंवाया, 51 रनों से मिली हार के बाद सीरीज हाथ से गई  नई दिल्ली. सिडनी में पहला मुकाबला गंवाने के बाद टीम इंडिया ने दूसरा मैच भी एकतरफा अंदाज में गंवा दिया. भारतीय टीम रविवार को 51 रनों से दूसरा वनडे हार गई और उसने सीरीज भी गंवा दी. 

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 389 रनों का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में टीम इंडिया 338 रन ही बना सकी और उसके हाथों से सीरीज निकल गई. हार के बाद कप्तान विराट कोहली बेहद निराश दिखे और उन्होंने माना कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनकी टीम को पूरी तरह चित कर दिया. विराट कोहली ने माना ऑस्ट्रेलिया का लोहा विराट कोहली अकसर आक्रामक मूड में रहते हैं और वो कभी हार ना मानने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन सिडनी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में हार के बाद विराट कोहली ने माना कि ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वनडे सीरीज में चित कर दिया. 

विराट कोहली ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया ने हमें पूरी तरह पराजित किया. हम गेंद से बिलकुल असरदार नहीं रहे और हमारी लेंग्थ अच्छी नहीं थी. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी मजबूत है और वो हालात को अच्छे से जानते हैं.’ विराट कोहली ने आगे कहा, ‘ये लक्ष्य बहुत बड़ा था, एक या दो विकेट नेट रनरेट को ऊपर ले गया और इसलिए हमें लगातार हिटिंग करनी थी. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मैदान पर अच्छे मौके बनाए, उनकी फील्डिंग अच्छी रही और यही उनकी जीत की वजह भी रही.’ विराट कोहली ने आगे कहा, ‘अगर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल अंत तक खेलते तो हम शायद मैच जीत सकते थे.’

विराट टॉप रन स्कोरर, डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप-5 बॉलर्स में 4 भारतीय, चेन्नई रिकॉर्ड 8 बार फाइनल तक पहुंची

कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का 13वां सीजन इस बार यूएई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। फाइनल 10 नवंबर को होगा। सभी 8 टीमों के बीच 53 दिन में फाइनल समेत 60 मुकाबले होंगे। अब तक हुए 12 सीजन में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा चार बार 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल जीता। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। यह टीम 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल की चैम्पियन बनी। यानी कुल तीन बार।

फाइनल खेलने के मामले में चेन्नई सबसे आगे है, जो 12 में से 8 सीजन में फाइनल तक पहुंच चुकी है। वहीं, लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली के हैं। उन्होंने 177 मैच में 5412 रन बनाए हैं।

इस खबर में हम आपको बता रहे हैं सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा विकेट, सबसे ज्यादा डॉट बॉल, सबसे ज्यादा शतक जैसे आईपीएल के 11 रिकॉर्ड्स...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL; IPL UAE 2020 All-Time Records - Virat Kohli MS Dhoni Runs Wickets and Centuries | Indian Premier League Records Records & Stats Of Mumbai Indians (MI) VS Chennai Super Kings (CS)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RpIAxM

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चार महीने खिसकाने की तैयारी

नई दिल्ली - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कोविड-19 महामारी के कारण अधर में लटकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मैच पूरे करवाने के लिए इसे चार महीने आगे खिसकाने और इसके कार्यक्रम में बदलाव करने पर विचार कर रही है लेकिन इससे भारत पर असर नहीं पड़ेगा और वह आगे भी इसमें अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रख सकता है।

भारत ने डब्ल्यूटीसी में अभी तक सर्वाधिक चार सीरीज खेली हैं, जिसमें से तीन में उसने जीत दर्ज की। इससे उसके 360 अंक हैं और वह शीर्ष पर काबिज है। आस्ट्रेलिया तीन सीरीज में 296 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड (तीन सीरीज में 180) तीसरे, इंग्लैंड (दो सीरीज में 146) चौथे और पाकिस्तान (दो सीरीज में 140) पांचवें स्थान पर है। अंकतालिका में इनके बाद श्रीलंका (दो सीरीज में 80) और दक्षिण अफ्रीका (दो सीरीज में 24) का नंबर आता है। वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी के तहत एक-एक सीरीज खेली है और वे अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।

आईसीसी के अनुसार डब्ल्यूटीसी के अंतर्गत किसी एक देश को छह सीरीज (तीन स्वदेश, तीन विदेश) खेलनी होती हैं। भारत दो सीरीज विदेश और दो स्वदेश में खेल चुका है। ये सभी सीरीज दो या तीन टेस्ट मैचों की थी जिनमें जीतने पर भारतीय टीम को पूरे अंक मिल गए। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में एक सीरीज में अधिकतम 120 अंक हासिल किए जा सकते हैं।