Showing posts with label Chandigarh. Show all posts
Showing posts with label Chandigarh. Show all posts

मंडी के युवक का मोहाली में मर्डर, फरीदकोट का आरोपी फरार

मंडी के युवक का मोहाली में मर्डर, बर्थ-डे पार्टी से खरड़ लौट रहे सरकाघाट के युवक पर दागी गोलियां, फरीदकोट का आरोपी फरार

मोहाली एयरपोर्ट रोड पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे एक कार सवार युवक ने एक अन्य कार सवार पर तीन गोलियां चला दीं। दो गोलियां कार सवार को लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक खरड़ में रहता था। वह मंडी जिला के सरकाघाट का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात कार सवार अनिल (35) दोस्त की बर्थडे पार्टी से जीरकपुर से खरड़ की ओर लौट रहा था। उसी समय वीआईपी रोड के पास एयरपोर्ट रोड पर जा रही कार सवार से उसकी रफ्तार को लेकर बहसबाजी हो गई।


जब कार सवार अनिल ने आगे जाकर कार रोकी, तो दूसरे कार सवार ने पास में आकर उससे पहले बहस की और उसके बाद उस पर तीन गोलियां दाग दीं। इसमें एक गोली गाड़ी पर लगी, जबकि दो गोलियां अनिल को लगीं। फायर करने के बाद कार सवार फरार हो गए। गोली लगी हुई हालत में अनिल अपने दोस्तों के पास वीआईपी रोड पहुंचा, जहां से उसे डेराबस्सी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पंगा लेने से पहले इंस्टाग्राम पर बैकग्राउंड चैक कर लेते

पुलिस ने अनिल के दोस्तों के बयानों पर कार सवार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि हमलावर आरोपी ने गोलियां दागने से पहले खुद को हैप्पी बराड़ फरीदकोट निवासी बताया और कहा कि मुझसे पंगा लेने से पहले उसकी बैकग्राउंड इंस्टाग्राम पर पता कर लेनी थी।