Showing posts with label Shimla news. Show all posts
Showing posts with label Shimla news. Show all posts

जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव: क्या बरागटा के लिए लक्की साबित होगा ‘सेब’ चुनाव निशान

 


शिमला. अंधा क्या चाहे दो आंखें…हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में उपचुनाव को लेकर यह बात चरितार्थ हो रही है. भाजपा से निष्कासित बागी चेतन बरागटा ने नामांकन वापस नहीं लिया है और अब उन्हें सेब चुनाव चिन्ह मिला है. दरअसल, हिमाचल का कोटखाई, रोहड़ू और जुब्बल इलाका सेब के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर 2 हजार करोड़ रुपये की सेब आर्थिकी है. 

ऐसे में सेब चेतन बरागटा के लिए लक्की चार्म हो सकता है. वैसे भी उनसे जब भी चुनावी मुद्दों को लेकर बात होती है तो वह कहते हैं कि सेब ही उनका मुद्दा है और अब तो चुनाव चिन्ह सेब मिलने से ‘सोने पर सुहागा’ हो गया है. बुधवार को नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन चेतन बरागटा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया और पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. बाद में चेतन ने एक वीडियो के जरिये संदेश जारी किया और कहा कि उन्हें सेब चुनाव चिन्ह मिला है

उन्होंने लोगों से वोट डालने की भी अपील की. बता दें कि बरागटा को भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले काफी जनसमर्थन मिल रहा है. वह पहली बार आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं और बीते कुछ माह पहले ही उनके पिता और पूर्व विधायक नरेंद्र बरागटा की मौत हुई है. ऐसे में लोगों की सहानूभूति उनके साथ है. पिता रहे थे बागवानी मंत्री बता दें कि चेतन बरागटा के पिता नरेंद्र बरागटा यहां से दो बार विधायक रहे हैं. 

कांग्रेस की परमपरागत सीट से उन्होंने 2007 में सेंध लगाई थी और वह बागवानी मंत्री रहे थे. नरेंद्र बरागटा पूर्व सीएम धूमल के काफी करीबी रहे हैं. उन्हें सेब बेल्ट की बेहतरी के लिए काम करने के लिए जाना जाता है. वही, सेब को बचाने के लिए एंटी हेल नेट यहां लेकर आए थे

हिमाचल पुलिस का एक और थप्पड़ कांड, शिमला में टूरिस्ट को पीटा

 



हिमाचल प्रदेश पुलिस का एक और थप्पड़ कांड सामने आया है. कुल्लू के बाद अब शिमला पुलिस  ने टूरिस्ट को पीटा है. शिमला की विक्ट्री टनल के पास की यह घटना है. यहां पुलिस एक कार को चालान करने के लिए रोकती है. बाद में बहसबाजी में पुलिस दो युवकों पर थप्पड़ रसीद देती है. मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो युवक एक कार के बाहर खड़े हैं. इस दौरान गाली देने की बात कही जा रही है. 

आरोप है कि युवकों ने पुलिस को गालियां निकाली. जिसके बाद एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ मार दिया. हरियाणा के टूरिस्ट वीडियो में हरियाणवी भाषा में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. एक युवक पुलिस कर्मी से सवाल करता नजर आ रहा है कि क्या उनके पास कोई सुबूत है कि उन्हें गाली दी गई है? दो मिनट के इस वीडियो में काफी गहमागहमी दिखाई दे रही है. लाइन हाजिर किया गया जवान डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा का कहना है कि टूरिस्ट मनाली जाना चाहते थे. 

लेकिन विक्ट्री टनल से पहले यू-टर्न अलाउड नहीं था. बस इसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और पयर्टकों ने गालीगलौज किया. पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इनका चालान काटा है. एसपी शिमला मोहित चावला का कहना है कि यह काफी दुखद है, लेकिन गाड़ी रोकने के लिए इशारे के बाद भी वाहन नहीं रोका गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं और पुलिस कर्मी को लाइन हाजिर किया गया है. 

फिलहाल, टूरिस्ट की ओर से शिकायत नहीं दी गई है. कुल्लू में हो चुका है थप्पड़ कांड कुल्लू में बीते सप्ताह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी इंजार्ज को थप्पड़ जड़ दिया था. बाद में एक पीएसओ ने एसपी को लातें मारी थी.

शिमला मे रिश्तेदार ने किया नाबालिग से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल


रिश्तेदार ने किया नाबालिग से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इतना ही नहीं आरोपी दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को इसे वायरल  करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है

शिमला: मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत मशडाह के तहत एक मकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। आसपास के गांवों के लोग भी एकत्रित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग मकान की नीचे वाली मंजिल में लगी। 
देखते ही देखते लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं जिस कारण मकान का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि मकान में बुद्धि सिंह, आत्मा राम व किरपा राम और उनके परिवार रहते थे। अभी तक कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग सुबह करीब आठ बजे लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

बिलासपुर की विवाहिता से तत्तापानी में दुराचार; तीन लोग धरे, आरोपियों में एक महिला व दो पुरुष

शिमला के तत्तापानी में स्थित एक निजी होटल में बिलासपुर की विवाहिता महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने इस संबंध में शिकायत सदर थाना बिलासपुर में दर्ज करवाई है। इसके चलते पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 जनवरी शाम करीब पांच बजे एक गाड़ी उसके घर पहुंची। इसमें दो लोगों के अलावा एक महिला और दो बच्चे भी सवार थे। वे लोग उसे गाड़ी में बिठाकर शिमला की ओर ले गए। रात करीब नौ बजे सुन्नी में स्थित एक होटल में उन्होंने खाना खाया और उसके बाद तत्तापानी में एक होटल में दो कमरे किराए पर लिए।


विवाहिता ने कहा है एक कमरे में वह दो बच्चों सहित चली गई और महिला व दो लोग दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद महिला उसके कमरे में आई और उसे धमकाने लगी। बात न मानने पर विवाहिता को जान से भी मारने की धमकी दी गई। विवाहिता का मोबाइल भी उस महिला के पास ही था। ऐसे में उन लोगों की बात मानने के अलावा उसके पास कोई भी चारा नहीं था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि देर रात एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। 

वहीं, सुबह वे लोग उसे उसके मायके से थोड़ी दूरी पर छोड़कर चले गए। इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, शिमला के तत्तापानी में हुए रेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Panchayat Chunav: 40 हजार पहली बार डालेंगे वोट, 51 लाख 50 हजार मतदाता


पंचायतों के लिए कुल 51 लाख 50 हजार मतदाता

हिमाचल प्रदेश के 40 हजार युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन युवाओं को इस बार पंचायती राज संस्थाओं के जरिए अपना वोट डालने का मौका मिल रहा है। ग्रामीण संसद के चयन में ये युवा अपनी आहुति डालेंगे और अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चुनाव करेंगे। पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। शहरी निकाय के चुनाव हो चुके हैं। कुल मतदाता 55 लाख से ज्यादा दर्ज किए गए थे, मगर अब नए नगर निगम और नगर पंचायतें बनने से मतदाता उसमें बंट गए हैं। ऐसे में पंचायती राज संस्थाओं के लिए इस बार 51 लाख  50 हजार मतदाता हैं, जो वोटर लिस्ट में दर्ज हैं। इनमें से 40 हजार मतदाता युवा हैं और इस बार 18 साल के हुए हैं जिनको वोट डालने का अधिकार इस चुनाव में प्राप्त होने जा रहा है।

बता दें कि पंचायती राज संस्थाओं के इस चुनाव में 81 हजार 672 प्रंत्याशी मेदान में हैं, जबकि 30043 पदों के लिए यह चुनाव हो रहा है। इसमें प्रधान, उपप्रधान, वार्ड मेंबर शामिल हैं, वहीं जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्य भी इसमें शामिल हैं। राज्य में तीन चरणों में पंचायती राज संस्थाओं का चुनाव होना है जो यहां पर 17 जनवरी, 19 जनवरी व 21 जनवरी को होंगे। 23 जनवरी तक नई ग्रामीण संसद को बिठा दिया जाएगा। (एचडीएम)

कहां; किस दिन चुनाव, पता नहीं

पंचायती राज के चुनाव की बात करें, तो अब तक यह क्लीयर नहीं है कि किस पंचायत में किस तारीख को चुनाव होगा। लोगों को इस पर जिला के निर्वाचन अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, जिस पर चुनाव आयोग से सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि तीन चरण में चुनाव होना है, इसलिए लोगों को समय पर इसकी जानकारी होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।

वोटर लिस्ट में नाम होना जरूरी

वोटर लिस्ट और पहचान पत्र को लेकर भी असमंजस चल रहा है। इस पर बार-बार चुनाव आयोग से सवाल पूछे जा रहे है। साफ किया गया है कि वोटर लिस्ट में जिसका नाम है, वही वोट डालने का अधिकार रखता है। जिसके पास वोटर आईडी कॉर्ड है, उसे वोट देने का अधिकार इससे नहीं मिलता, बल्कि केवल पहचान मिलती है। ऐसे में मतदाता सूची में नाम होना बेहद जरूरी है।

17 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी नहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कई स्थानों पर खिली रहेगी धूप



मौसम विभाग का पूर्वानुमान, कई स्थानों पर खिली रहेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा राज्य में पूरे सप्ताह के दौरान बारिश व बर्फबारी न होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। ऐसे में प्रदेश के लोगों को बारिश-बर्फबारी के लिए अभी और इंतजार करना पडे़गा। मौसम विभाग द्वारा 25 जनवरी के बाद ही मौसम में करवट आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहरों के प्रवाह के साथ आसमान में बादल घिरने शुरू हो गए थे, जिससे कुछ स्थानों के तापमान में रविवार के मुकाबले गिरावट रिकॉर्ड की गई है।

 केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। इसके अलावा शिमला, सुंदरनगर, धर्मशाला, ऊना के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भुंतर, कल्पा, सोलन और चंबा के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक का उछाल दर्ज किया गया है। डलहौजी के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी आई है। कल्पा व केलांग का पारा अभी भी माइनस डिग्री में चला हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर दिन के समय धुंध घिरी रहेगी।

राजधानी शिमला में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला

 


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपने हवस का शिकार बनाते हुए अपने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक साले द्वारा अपने नाबालिक साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

15 वर्षीय पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस ने ठियोग थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बीते दिनों 2 जनवरी को अपने बहन के घर गई थी।

10वीं, 12वीं की लगेंगी स्कूलों में नियमित कक्षाएं, निर्देश जारी

 

 
हिमाचल में 19 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। अभिभावकों के सहमति पत्र पर इन दोनों बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी नियमित तौर पर कक्षाएं लगाने स्कूल आ सकेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में सभी स्कूल प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रभावित न हो, इसके लिए यह फैसला लिया है।

कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार की एसओपी का स्कूलों में सख्ती से पालन किया जाएगा। पर्याप्त शारीरिक दूरी बनाते हुए कक्षाओं में विद्यार्थियों को बिठाया जाएगा। अगर कोई अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं तो उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीरवार को यूट्यूब से कई अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से उन्होंने संवाद किया। 

अधिकांश अभिभावक और विद्यार्थी स्कूल खोलने के हित में दिखे। ऐसे में सरकार ने फैसला लिया है कि बोर्ड कक्षाओं को सबसे पहले खोला जाएगा। 19 अक्तूबर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अभिभावकों के सहमति पत्र पर स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने आ सकेंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का अभी विचार नहीं है, जबकि नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर फैसला भी बाद में होगा।

इस संदर्भ में आने वाले दिनों में कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के स्कूलों आने पर प्रार्थना सभा नहीं की जाएगी। इसकी जगह कक्षाओं में रोजाना कोरोना से बचाव के लिए एक विशेष प्रतिज्ञा लेने की व्यवस्था की जा रही है।