शिमला: मकान में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत मशडाह के तहत एक मकान में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। आसपास के गांवों के लोग भी एकत्रित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग मकान की नीचे वाली मंजिल में लगी। 
देखते ही देखते लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं जिस कारण मकान का काफी हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। बताया जा रहा है कि मकान में बुद्धि सिंह, आत्मा राम व किरपा राम और उनके परिवार रहते थे। अभी तक कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग सुबह करीब आठ बजे लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box