Showing posts with label Cinema. Show all posts
Showing posts with label Cinema. Show all posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी ने यौन शोषण और धोखाधड़ी का लगाया आरोप, दर्ज शिकायत पर आज हो सकती है एफआईआर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना किशोर पांडे ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ये शिकायत मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, आलिया की शिकायत पर पुलिस आज एफआईआर दर्ज कर सकती है।

शिकायत दर्ज करने के बाद उनके वकील अदनान शेख ने एक बयान जारी कर कहा,'मेरे मुवक्किल ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में यौन दुराचार और धोखाधड़ी पर एक विस्तृत लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।' आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं। इसके बाद से ही इन दोनों के बीच में खूब बयानबाजी हो रही है।


नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। नवाजुद्दीन के भाई शम्स पर जब आलिया ने कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, तो कहा जाता है कि वह भाग गया था। शम्स ने दावा किया था कि आलिया वित्तीय लाभ के लिए यह सब कर रही है। हालांकि एक इंटरव्यू में आलिया ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

पहले भी परिवार पर केस दर्ज करवा चुकी हैं आलिया
27 जुलाई को आलिया ने नवाज सहित उनकी मां और 3 भाइयों पर मारपीट और प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। यह मामला मुंबई का नहीं था इसलिए उस शिकायत को मुजफ्फरनगर के पास बुढ़ाना के लिए स्थानांतरित किया गया। उस एफआईआर की एवज में ही आलिया को मुंबई से बुढाना अपना बयान दर्ज करने पुलिस स्टेशन जाना पड़ा।


फिलहाल अपने पैतृक बुढाना में हैं नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 लॉकडाउन के कारण मुंबई से बुढाना में अपने पैतृक स्थान लौट आए थे और तब से यहीं रह रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने मुंबई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी तो परिवार की ओर से फैजुद्दीन सिद्दीकी ने सफाई देते हुए कहा था कि आलिया सिद्दीकी से उनके भाई नवाजुद्दीन का तलाक हो चुका है। आलिया उनपर और परिवार पर झूठा आरोप लगा रही हैं, जो निराधार है।



आलिया अदालत में नवाजुद्दीन से तलाक की अर्जी भी डाल चुकी हैं, इससे पहले उन्होंने उनके परिवार पर केस दर्ज करवाया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S6OWCV

टॉप एक्ट्रेसेस के बाद अब चार मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर, टैलेंट मैनेजर जया साहा ने पूछताछ में लिया इनका नाम

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स मामले में अब 4 मेल एक्टर्स एनसीबी की राडार पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान की पार्टनर जया साहा ने बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में इन एक्टर्स का नाम लिया है।

आज हो सकता है नाम का खुलासा

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ हुई। इस दौरान उन्होंने जिन चार एक्टर्स का नाम लिया, उनमें से एक खासतौर पर सफल अभिनेता है। आज इनके नाम का खुलासा हो सकता है। एनसीबी एक सप्ताह के अंदर इन अभिनेताओं को समन भेज सकती है।

कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ चुका

इस मामले में अब तक एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण, दीया मिर्जा और नम्रता शिरोडकर, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा और प्रोड्यूसर मधु मंतेना का नाम सामने आ चुका है।

बुधवार को मधु मंतेना से एनसीबी ने पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान जया साहा से उनकी ड्रग्स चैट को लेकर दोनों का आमना सामना भी कराया गया।

एक्ट्रेसेस को भेजा जा चुका समन

एनसीबी ने बुधवार को दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को समन जारी कर दिया। एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक, गोवा में शूटिंग कर रहीं दीपिका को पूछताछ के लिए 25 सितंबर को बुलाया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह को 24 सितंबर, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को पेश होना होगा। एनसीबी की टीम ने श्रद्धा और सारा अली को घर जाकर समन दे दिया है।

सुशांत के दोस्त का दावा- जया सिर्फ एजेंट हैं

सुशांत के दोस्त युवराज ने रिपब्लिक भारत से बातचीत में कहा कि क्वान बहुत बड़ी एजेंसी है। इसका मतलब है कि इस मामले (ड्रग्स) में कई A- लिस्टर्स शामिल हैं। वे कहते हैं, "मैंने सुना था कि ये सभी सितारे कोकीन और ड्रग्स लेते हैं। लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है।"

युवराज ने आगे कहा, "जया साहा सिर्फ एजेंट हैं। सुपरस्टार उन्हें जो कहते हैं, वे वह करती हैं। सुपरस्टार उन्हें कहते हैं कि मुझे यह चाहिए, मुझे वह चाहिए। आखिर क्यों एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ड्रग्स सप्लाई में एक्टिव होना चाहिए? क्या वे ड्रग डीलर हैं? किसको पता है, हो सकता है कि वे इससे पैसा कमा रहे हों।"

युवराज ने दावा किया है कि जांच में 15-20 टॉप एक्टर्स के नाम सामने आ सकते हैं। उनकी मानें तो दीपिका की जिंदगी में शामिल खास शख्स भी इसमें इन्वॉल्व है।



एनसीबी ने बुधवार को जया साहा से करीब चार घंटे तक पूछताछ की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3038uMu

‘टू स्‍टेट्स’ के बाद सुशांत की एक और फिल्‍म जा रही अर्जुन कपूर के पास, SSR की जगह रिया कर रही थी प्रोडक्शन हाउस से मूवी की डील

सुशांत सिंह राजपूत मामले में इतिहास फिर से खुद को दोहरा रहा है। एक फिल्म जिसमें उन्हें लेने की बातें चल रही थीं, अब वो फिल्म अर्जुन कपूर के पास जा रही है। इससे पहले सुशांत ने जब '2 स्‍टेट्स' छोड़ी थी तो वो भी अर्जुन को ही मिली थी। नई फिल्म 'टू नाइसमैन' प्रोडक्‍शन हाउस के बैनर तले बनेगी। फिल्म को लेकर मार्च महीने में मेकर्स की बातें रिया चक्रवर्ती से हुई थीं, जो सुशांत सिंह राजपूत के बिहाफ पर बात कर रही थीं।

‘टू नाइसमैन मीडिया वर्क्‍स’ के सूत्रों ने बताया, 'सुशांत खुद भी उस प्रोजेक्‍ट को लेकर दिलचस्‍पी दिखा रहे थे। हालांकि अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं, तो मेकर्स अर्जुन कपूर को लेकर फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं। हालांकि अर्जुन के लिए भी उन्‍हें इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि कोरोना होने की वजह से अर्जुन फिलहाल घर पर ही हैं।'

रिया ने बताया था सुशांत रिहैब सेशल ले रहे हैं

प्रोडक्‍शन हाऊस के सूत्रों ने बताया, 'फिल्‍म की राइटिंग कंप्‍लीट हो गई थी। कास्टिंग पर बात चल रही थी। सुशांत की ओर से दिलचस्‍पी भी जाहिर हुई थी। उनकी जगह पर रिया चक्रवर्ती बात कर रही थीं। उन्‍होंने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। लिहाजा वो उनके एंड से प्रोजेक्‍ट फाइनल करेंगी। मगर इससे पहले ही लॉकडाउन लग गया और फिर सुशांत के निधन की खबर आ गई। आज तक हमलोग भी इस झटके से ऊबर नहीं पाए हैं।'

मेकर्स को सुशांत के रिहैब से दिक्कत नहीं थी

आगे उसने कहा, 'प्रोडक्‍शन हाउस के लिए इंडस्‍ट्री के एक बड़े कास्टिंग डायरेक्‍टर बातें कर रहे थे। उनको रिया ने बताया था कि सुशांत रिहैब सेशन ले रहे हैं। मेकर्स को इससे प्रॉब्‍लम नहीं थी, क्‍योंकि और भी सेलेब्‍स को एंग्जाइटी इश्‍यू रहे हैं। फिर भी वो काम करते रहे हैं।'

रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में सुशांत को बनना था रिपोर्टर

सूत्र ने ये भी बताया, 'ये एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म थी। जिसमें सुशांत को एक रिपोर्टर का रोल करना था। जो कि नॉर्थ इंडिया के एक छोटे शहर का फायरब्रांड टीवी रिपोर्टर का था। इस प्रोजेक्‍ट को लेकर मार्च में रिया से आधा दर्जन बार बातें हो गई थीं। तब उन्होंने ऐसी कोई डिमांड तो नहीं रखी थी कि एक्‍ट्रेस का रोल उन्‍हें ही मिलना चाहिए।'
'फिलहाल ये प्रोजेक्‍ट ठंडे बस्‍ते में रहा है। मगर अब इसे फिर से अर्जुन कपूर के साथ बनाने की तैयारी चल रही है। उनके पूरी तरह दुरूस्‍त होने का इंतजार किया जा रहा है।'

सुशांत सक्सेस पार्टी में शामिल होने वाले थे

सूत्र ने आगे बताया, 'हम लोगों के प्रोडक्‍शन से एमएक्‍स प्‍लेयर पर वेब शो ‘पति पत्‍नी और वो’ रिलीज हुई थी। उसकी सक्‍सेस पार्टी 17 जून को करने वाले थे। उसमें सुशांत सिंह राजपूत भी आमंत्रित थे, मगर 14 जून को ही दुखद खबर आ गई।'

कमल जैन अपनी फिल्म के लिए वरुण से कर रहे बात

उधर कमल जैन भी सुशांत को लेकर साउथ की एक फिल्म का रीमेक बनाने वाले थे। अब वो वरुण धवन को लेकर फिल्‍म बनाने वाले हैं। ठीक इसी तरह एक अन्य प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्म 'रायफलमैन' में सुशांत को लेना चाहता था, पर अब उसके प्रमुख विक्रम मल्‍होत्रा वरुण धवन को कंसिडर कर रहे हैं।



After 'Two States' another Sushant Singh Rajputs film going to Arjun Kapoor, Rhea Chakraborty was dealing for it with makers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kMRh1N

जमानत पर सुनवाई से पहले रिया के वकील सतीश मानशिंदे बोले- रिया ने ड्रग केस में किसी का नाम नहीं लिया, एनसीबी के सारे दावे झूठे

सुशांत केस में जब से ड्रग एंगल सामने आया है तब से केवल यही चर्चा है कि रिया ने पूछताछ के दौरान एनसीबी को बॉलीवुड के बड़े सितारों के नाम बताए हैं। जो ड्रग्स लेते हैं। लेकिन रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने इस बात को खारिज कर दिया है। सतीश ने कहा है कि ड्रग केस में रिया ने किसी का नाम लिया था। एनसीबी के सारे दावे झूठे हैं।

एनसीबी पाकिस्तान जाकर पकड़े

सीएनएन न्यूज 18 की खबर के अनुसार सतीश ने कहा है कि अगर एनसीबी ऐसा कोई दावा करती है कि रिया ने नामों का खुलासा किया है तो यह सरासर झूठ है। रिया ने एनसीबी के सामने कोई नाम नहीं लिया है। सतीश ने यह भी कहा कि एनसीबी को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जाकर ड्रग पैडलर्स को पकड़ना चाहिए। वे कहते हैं कि एनसीबी ने अब तक जो भी जांच की है, वे उसे रिया चक्रवर्ती से नहीं जोड़ पाए हैं।

एनसीबी ध्यान खींचने समन भेज रही

सतीश ने यह दावा किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को रिया की तरफ किसी भी तरह के गलत काम का कोई सबूत नहीं मिला। एनसीबी के पास रिया को ड्रग सिंडिकेट से जोड़ने के लिए कोई सबूत नहीं है। चर्चा के दौरान सतीश ने कहा कि रिया सिर्फ सुशांत के घर में रहती थी, इसके लिए उसे दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। बॉलीवुड एक्टर्स को समन देना इस महामारी के दौर में सिर्फ ध्यान खींचने के लिए किया जा रहा है।



Before the bail hearing, Rhe chakraborty's lawyer Satish Manashinde said - Rhea did not name anyone in the drug case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36flcvV

इन फिल्मों की शूटिंग अधूरी छोड़ गए ऋषि कपूर


मुंबई: ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली लेकिन उनकी मृत्यू से कई सारी फिल्में अधूरी रह गई. ऋषि कपूर ने फिल्मी जगत को कई सारी बड़ी हिट फिल्में दी है और उन्होंने 93 फिल्मों में बतौर रोमांटिक एक्टर भी काम किया हुआ है.

फिल्म मेरा नाम जोकर से शुरू हुई थी ऋषि कपूर की फिल्म यात्रा. आज हम आपको बताएंगे उस फिल्म के बारे में जिसकी आधी शूटिंग ऋषि कपूर ने पूरी कर ली थी लेकिन अब फिल्म अधूरी रह गई है.  ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी बात कहीं.

बता दें कि शर्माजी नमकीन की शूटिंग दो जगहों पर करनी थी जिसकी आधी शूटिंग दिल्ली में पूरी हो चुकी थी. दिल्ली में शूटिंग के दौरान भी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी. दिल्ली में प्रदूषण के चलते उनकी तबीयत खराब हुई और जिस वजह से फिल्म को रोकना पड़ गया. फिर जैसे  ही उनकी तबीयत ठीक हुई और मुंबई में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई कोरोना वायरस के चलते फिर एक बार फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी.

शिमला में बाप ने 8वर्षीय बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार


कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बीच भी ऋषि कपूर और हनी की फिल्म से जुड़ी बातचीत होती थी. लेकिन अब ऋषि कपूर के देहांत के बाद डायरेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह उनकी आखिरी फिल्म है तो इसे रिलीज किया जाएगा लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कहानी कैसे दिखाई जाएगी. फिल्म में ऋषि के अपोजिट जूही चावला नजर आने वाली थीं.

इसके अलावा ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म द इंटर्न भी फाइनल की गई थी लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की गई थी.