Showing posts with label Sirmour. Show all posts
Showing posts with label Sirmour. Show all posts

सिरमौर में लॉटरी के लालच में लुटाए 17 लाख

 

नाहन –  सिरमौर जिला में एक महिला से 17 लाख रुपए की ठगी हुई है। राजगढ़ क्षेत्र की छोगटाली पंचायत के कंडा गांव की किरण देवी ने पुलिस थाना राजगढ़ में एफआईआर दर्ज करवा दी है। किरण देवी को कुछ समय पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सूचित किया गया कि 24 सितंबर, 2020 को उसकी लाखों रुपए की लॉटरी निकली है। 

किरण देवी ठगों की बातों में आ गई तथा लॉटरी की मोटी रकम पाने के लिए किरण देवी से छह माह की अवधि के भीतर करीब 17 लाख रुपए की राशि ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंकों खातों में जमा करवाई गई। जब किरण कुमारी को किसी भी प्रकार की लॉटरी की राशि प्राप्त नहीं हुई तो अब उसने पुलिस थाना राजगढ़ में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर डा. खुशहाल चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

सिरमौर में निर्विरोध चुनीं 33 पंचायतें, मिलेंगे 3.30 करोड़

 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर ने इस बार पंचायत चुनाव में समाज के लिए बेहतर संदेश दिया है। जिले की259 पंचायतों में से 33 में सहमति से पंचायतों का गठन किया गया है। मिनी संसद का यह गठन कई पंचायतों में देवी-देवताओं के समक्ष पर्ची डालकर हुआ। कई जगह ग्रामीणों की एक ज्यूरी बनाकर सर्वसम्मति बनाई गई।  

बुधवार को पंचायत चुनाव के लिए भरे गए नामांकन वापस लिए गए। इसके साथ ही जिले में 33 पंचायतों के निर्विरोध चुने जाने की पुष्टि हुई। निर्विरोध चयन पर एक पंचायत को दस लाख रुपये का इनाम मिलेगा। लिहाजा, जिले में 33 पंचायतों का गठन होने पर विकासात्मक कार्यों के लिए 3.30 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलेंगे।  

गौरतलब है कि सिरमौर जिले में चुनाव का एलान होने से पहले ही पंचायतों के गठन का सिलसिला शुरू हुआ था। जिले के शिलाई ब्लॉक में दस, पच्छाद में दो, संगड़ाह में पांच, राजगढ़ में पांच, पांवटा में दस, नाहन में एक पंचायत निर्विरोध बनीं। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि इसके अलावा जिले की पंचायत समिति के 21 वार्डों में भी वार्ड सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरी पंचायत के निर्विरोध चयन पर दस लाख रुपये मिलेंगे।

ये पंचायतें बनीं निर्विरोध

विकास खंड राजगढ़ की टाली भुज्जल, देवठी मझगांव, जदोल टपरोली, नेहरपाब व डिंबर, नाहन की दीद-बगड़, शिलाई में बांबल, डाहर, कोटिभौंच, धारवा, नैनीधार, पनोग, कुहांत, शकोली, कांडो भटनोल, शिलाई, पच्छाद में शिन्ना और भलटा, संगड़ाह में अंधेरी, सांगना, देवड़ी, खडाहां, छौऊबोगर, बडोल, पांवटा साहिब मेंकोटगा, शकोली, तारू डांडा आंज, टटियाना, मढाना, बझौन, भरली आंगरो, थोंथा जाखल, बाहिला, चांदनी आदि शामिल है।