Showing posts with label Filmy gayan. Show all posts
Showing posts with label Filmy gayan. Show all posts

देश मे लॉकडाउन के बावजूद लक्ज़री कार लेकर घूमने निकली मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट ...


इस समय कोरोना की वजह से पुरे देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुयी है | लोगो को घरो में रहने की कड़ी चेतावनी दी जा रही है | ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हे कोरोना का खतरा मामूली लग रहा है और वो अपने घरो से निकल रहे है, सैर सपाटे कर रहे है | अब ऐसी हरकत एक एक्ट्रेस ने की है |

ये बेतुकी हरकत जिस एक्ट्रेस ने की है, उनका नाम शर्मीला मांद्रे है | शर्मीला मांद्रे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है | उन्होंने तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मो में काम किया है |

जानकारी के अनुसार शर्मीला ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया और अपने एक दोस्त लोकेश वसंत के साथ रात में अपनी कार लेकर घूमने निकल पड़ी | इसी दौरान उनकी कार की टक्कर हो गयी, जिसमे वो और उनका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया |

जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाडी चलाने और NDMA कानून के तहत मामला दर्ज किया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हुआ था | इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे दो लोगो ने उनको हॉस्पिटल पहुँचाया |

इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविकांत गौड़ा ने बताया कि "हमने खुद ही मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन लागू है। हम जांच कर रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वे कैसे निकले। वे मौज मस्ती के लिए निकले थे, यह अक्षम्य अपराध है। हमने उनके खिलाफ एनडीएमए कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है |"

जानकारी के लिए बता दे एक्ट्रेस शर्मीला मांद्रे साउथ सिनेमा जगत की जानी पहचानी एक्ट्रेस है | वे कई फिल्मो में नजर आ चुकी है | वैसे उनकी इस हरकत से सवाल यह उठता है की लाखो लोग उन्हें फॉलो करते है, ऐसे इस तरह की बेवकूफी भरी हरकत करना उनकी अपरिपक्व मानसिकता को दर्शाता है |


महाभारत के अर्जुन का बेटा है बाॅलीवुड का यह मशहूर अभिनेता, नाम जानकर यकीन नहीं होगा


दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते है कि भारतीय सिनेमा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहाँ पर कई प्रतिभाशाली कलाकार है जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर ना सिर्फ कई किरदार को जीवंत किया है बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग ही पहचान भी बनाई है। आज हम आपको टीवी सीरियल 'महाभारत' में अर्जुन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अर्जुन के बेटे के बारे में बताएंगे जो बाॅलीवुड का मशहूर अभिनेता है जिनका नाम जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन का असली नाम फिरोज ख़ान है और इन्होंने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1984 में आई फिल्म 'मंजिल मंजिल' से की थी। इस फ़िल्म के बाद उन्होंने अपने करियर में 'कयामत से कयामत तक' 'खतरों के खिलाड़ी' और 'करण अर्जुन' जैसी कई फिल्मों के अलावा टीवी सीरियलों में छोटी बड़ी भूमिका निभाई है। अर्जुन यानी फिरोज ख़ान को उनके बेहतरीन अभिनय की वजह से तो सभी जानते है लेकिन, आज हम उनके बेटे जिबरान खान के बारे में बताने जा रहे है जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते है।

जिबरान ख़ान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है और उन्होंने अपने करियर में 'रिश्ते' और 'बड़े दिल वाला' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया हुआ है। इनका जन्म 4 दिसंबर साल 1993 को हुआ था। हालांकि, आज वे फिल्मों में काम नहीं करते बल्कि अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है। जिबरान ख़ान आज काफी बड़े हो गए है और काफी हैंडसम नजर आते है। हालाँकि, अब देखना ये होगा कि क्या वे अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल कर पाएंगे? वैसे, आपको इस बारे में क्या लगता है? कमेंट करके जरूर बताएं।