इस समय कोरोना की वजह से पुरे देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुयी है | लोगो को घरो में रहने की कड़ी चेतावनी दी जा रही है | ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हे कोरोना का खतरा मामूली लग रहा है और वो अपने घरो से निकल रहे है, सैर सपाटे कर रहे है | अब ऐसी हरकत एक एक्ट्रेस ने की है |
ये बेतुकी हरकत जिस एक्ट्रेस ने की है, उनका नाम शर्मीला मांद्रे है | शर्मीला मांद्रे साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस है | उन्होंने तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मो में काम किया है |
जानकारी के अनुसार शर्मीला ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया और अपने एक दोस्त लोकेश वसंत के साथ रात में अपनी कार लेकर घूमने निकल पड़ी | इसी दौरान उनकी कार की टक्कर हो गयी, जिसमे वो और उनका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया |
जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही से गाडी चलाने और NDMA कानून के तहत मामला दर्ज किया है | पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाई ग्राउंड्स थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हुआ था | इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे दो लोगो ने उनको हॉस्पिटल पहुँचाया |
इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविकांत गौड़ा ने बताया कि "हमने खुद ही मामला दर्ज किया है। लॉकडाउन लागू है। हम जांच कर रहे हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर वे कैसे निकले। वे मौज मस्ती के लिए निकले थे, यह अक्षम्य अपराध है। हमने उनके खिलाफ एनडीएमए कानून के तहत कार्रवाई शुरू की है |"
जानकारी के लिए बता दे एक्ट्रेस शर्मीला मांद्रे साउथ सिनेमा जगत की जानी पहचानी एक्ट्रेस है | वे कई फिल्मो में नजर आ चुकी है | वैसे उनकी इस हरकत से सवाल यह उठता है की लाखो लोग उन्हें फॉलो करते है, ऐसे इस तरह की बेवकूफी भरी हरकत करना उनकी अपरिपक्व मानसिकता को दर्शाता है |




No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box