Showing posts with label Bilaspur. Show all posts
Showing posts with label Bilaspur. Show all posts

प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार, नेपाली महिला से पकड़ा चिट्टा


सदर पुलिस टीम ने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा नाके के दौरान यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटी ब्रांच बिलासपुर द्वारा चैहड़ी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दिल्ली नंबर की कार आई, जिसे संदेह के आधार पर चैकिंग के लिए रोका गया।

इसमें दिल्ली के दो युवक सवार थो। जब कार व युवकों की चैकिंग ली गई तो इनके कब्जे से 34 पत्ते प्रतिबंधित दवाइयों के पकड़े गए। इसमें 170 प्रतिबंधित कैप्सूल ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराइड 50एमजी बरामद किए गए, जिसके चलते पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस बारे में एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोगली में नेपाली महिला से पकड़ा चिट्टा

रामपुर बुशहर पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली में पुलिस ने सोमवार रात को एक नेपाली मूल की महिला से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर की अगवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। पुलिस को क्षेत्र में चिट्टा बेचने की गुप्त सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही नोगली स्थित एक ढाबे में पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने नेपाली मूल की महिला सुशीला से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस महिला से पुलिस पहले भी चिट्टा बरामद कर चुकी है