हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। बिलासपुर जिले के भगेड़ के 69 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की नेरचौक मेडिकल कॉलेज में तोड़ दिया। सिरमौर जिले के रेणुका जी की रहने वाली 55 वर्षीय संक्रमित महिला की शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को 18 दिसंबर को नाहन से आईजीएमसी रेफर किया गया था। प्रदेशभर में रविवार को 96 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी 29, कांगड़ा 18, चंबा 16, हमीरपुर 11, कुल्लू 9, बिलासपुर 8, सिरमौर में 5 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
दिली मे कोरोना संक्रमण के 757 नए केस मिले, 16 की मौत
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के 757 नए मामलों की पुष्टि हुई, जबकि, 16 मरीजों की मौत हो गई। 939 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटते मामलों के साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रिकवरी दर बढ़कर करीब 98 फीसदी हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 622 851 हो गया है। इनमें से 6,05685 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 10453 की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.68 फीसदी हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6713 हो गई है। इनमें से अस्पतालों में 2528 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में 72 और कोविड मेडिकल सेंटर में 21 मरीजों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में 3335 लोग उपचाराधीन हैं। विभाग के मुताबिक 24 घंटे में कुल 75210 जांच की गई। संक्रमण दर 1.01 फीसदी रही। दिल्ली में अभी तक 8351048 लोगों की जांच हो चुकी हैं। घटते मामलों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 4931 रह गई है।





