Showing posts with label Kullu news. Show all posts
Showing posts with label Kullu news. Show all posts

कुल्लू: दशहरा में जाने से पहले पर्यटकों को दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

 


कुल्लू दशहरा देखने के लिए आने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए नियम सख्त रहेंगे। कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा के पास पर्यटकों को 24 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रहेगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। 

पुलिस की एक टीम बजौरा पर तैनात रहेगी और कुल्लू जाने वाले पर्यटकों पर नजर रखेगी। जिले के दूसरे छोर लाहौल-स्पीति की तरफ से पर्यटकों के आने की संभावना बेहद कम है। बावजूद पुलिस की ओर से जिला मुख्यालय के समीप रामशिला पुल के पास भी नाका लगाया जाएगा। 15 अक्तूबर से अठारह करडू की सौह में 300 से अधिक देवी-देवता शामिल होंगे। देवताओं के दर्शनों के लिए ढालपुर मैदान में लोग पहुंचेंगे। ढालपुर मैदान में जगह-जगह पर थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क के उपयोग को पुलिस सुनिश्चित बनाएगी। 

एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि दशहरा में देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं से अपील की गई है कि वे उत्सव शुरू होने से पूर्व वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें। जिससे संक्रमण की आशंका न रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना नियमों की अनुपालना को सुनिश्चित बनाया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस बजौरा में ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सीन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट की जांच करेगी। इसके बाद ही उन्हें दशहरा में आने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई के लिए क्यूआरटी भी तैनात रहेगी। 


ड्राइवर चपरासी और चौकीदार की नौकरियां, जानें चयन प्रक्रिया


हिमाचल प्रदेश में ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती कुल्लू जिले के डिप्टी कमिकश्नर कार्यालय के लिए है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर 2021 है. हालांकि ट्राइबल एयरिया के निवासियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है. इन पदों के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. ड्राइवर और चपरासी पद की नौकरी के लिए आवेदन निर्धारत प्रारूप के आवेदन फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, कुल्लू के पते पर भेजना है. आवेदन फॉर्म का प्रारूप अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट

 *https://hpkullu.nic.in*


पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इन पदों के लिए कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए. ड्राइवर और चपरासी के पदों पर नियुक्ति डेली वेज बेसिस पर होगी. ड्राइवर प्रतिदिन 361 रुपये का मानदेय मिलेगा. वहीं, चौकीदार और चपरासी को 300 रुपये मिलेंगे. ड्राइवर के पद पर एससी वर्ग और इडब्लूएस के लिए 1-1 वैकेंसी है. जबकि चपरासी पद के लिए अनारक्षित वर्ग की 07, अनारक्षित महिला के लिए 01, ओबसी के लिए 05, इडब्लूएस के लिए 02, एससी के लिए 01 और अनारक्षित वर्ग दिव्यांग के लिए 01 वैकेंसी है.

वैकेंसी का विवरण ड्राइवर- 02 पद चपरासी- 17 पद चौकीदार- 03 पद आवश्यक शैक्षिक योग्यता ड्राइवर- 10वीं पास होने के साथ हैवी या लाइट व्हीकल चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए. साथ ही हिमाचल प्रदेश की परंपराओं और भाषा जानता हो. चपरासी- 10वीं पास होने के साथ हिमाचल प्रदेश की परंपराओं और रीति-रिवाज की जानकारी भी जरूरी है. चौकीदार- मिडिल पास होना चाहिए. आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग- 200 रुपये अन्य वर्ग- 150 रुपये कैसे होगा चयन- चपरासी और चौकीदार पद के लिए लिखित परीक्षा होगी.

पार्वती प्रोजेक्ट की पंचानाला टनल धंसी, मलबे में दबे चार मजदूरों की मौत, दो बचे



जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में एनएचपीसी की पार्वती परियोजना चरण-दो के तहत बन रही टनल धंस गई है। पंचानाला में तैयार हो रही इस निर्माणाधीन टनल के धंस जाने से यहां पर काम कर रहे छह मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर को सुरिक्षत निकाल लिया गया, जबकि चार मजदूरों के मौत हो गई है। एक मजूदर घायल है, जिसे कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे पेश आया है। हादसे की खबर लगते ही यहां पर प्रशासन व परियोजना प्रबंधन की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पंचानाला में बन रही इस टनल में आम दिनों की तरह कार्य हो रहा था, तभी टनल का एक हिस्सा धंस गया।

इसके कारण कुछ शिलाओं व मलबे की चपेट में मजदूर आ गए। हादसा होते ही इसकी खबर पार्वती परियोजना प्रबंधन के साथ जिला प्रशासन को दी गई, तो कुल्लू मुख्यालय से उपमंडलाधिकारी डा. अमित गुलेरिया, डीएसपी कुल्लू व बीएमओ सहित मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार दो एंबुलेंस भी मौके पर तुरंत भेजी गईं। रेस्क्यू अभियान जारी था। जानकारी के अनुसार जिन मजदूरों की मौत हुई है, उनमें एक स्थानीय है जबकि दो सिरमौर व एक नेपाल का है। जिला कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि छह लोग मलबे की चपेट में आए थे, जिसमें चार की मौत हो गई है, एक सुरक्षित है और एक घायल है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है।

एनएचपीसी स्टोर में चोरी प्रकरण में, सवा करोड़ के घपले के चार आरोपी धरे

 




एनएचपीसी स्टोर में चोरी प्रकरण में पुलिस ने किए गिरफ्तार

कार्यालय संवाददाता – कुल्लू


एनएचपीसी के बिहाली सैंज पावर हाउस के स्टोर से एक करोड़ से अधिक का घपला हुआ है। घपले में कंपनी में तैनात मैनेजर तक शामिल हैं। पुलिस ने एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा दर्ज करवाए मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि 28 सितंबर, 2018 को बंजार थाना में एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें एनएचपीसी के बिहाली सैंज वाले पावर हाउस के स्टोर से 58 स्टेटर बार चोरी होने की बात कही गई थी,  जिनकी कीमत 1.23 करोड़ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 406 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी ने बताया कि  जांच में पता चला कि एनएचपीसी और बीएचइएल के कर्मियों ने आपस में मिलीभगत करके इन बार्स को खुर्द-बुर्द किया और झूठे दस्तावेज तैयार किए। रविवार को मुकदमे में धारा 420,467, 468 और 120 बी आईपीसी दर्ज करके मामले में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 इनमें एक छत्तीसगढ़  निवासी है, जो वर्तमान में पार्वती स्टेज तीन में असिस्टेंट मैनेजर है। उसकी  उम्र 43 साल  है, जबकि दूसरा 33 वर्षीय व्यक्ति जिला वलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में वह उत्तराखंड  में बतौर  मैनेजर कार्यरत है, जबकि तीसरा 48 वर्षीय  व्यक्ति इलाहाबाद का है। वह वर्तमान में बतौर असिस्टेंट मैनेजर जम्मू-कश्मीर में तैनात है। वहीं चौथा व्यक्ति  37 वर्षीय जिला वलिया उत्तर प्रदेश का निवासी है। वर्तमान में वह नेपाल एड्यूटी इंजीनियर बीएचईएल में तैनात है। मामले में गिरफ्तार लोगों को अदालत बंजार में पेश  करने की प्रक्रिया शुरू कर दी ई है। उधर, मुकदमे  में दो आरोपी,  जिसमें एक वरिष्ठ प्रबंधक (शिकायतकर्ता) और दूसरा स्टोर इंचार्ज है।  न्यायालय से अंतरिम जमानत पर हैं। मामले की जांच जारी है।

कुल्लू में 10 किलो चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

 


कुल्लू पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर छरोड़नाला के पास चील मोड़ पर पुलिस ने दस किलो चरस के साथ एक महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। नेपाली मूल के दोनों आरोपी शुक्रवार रात को जरी की तरफ पैदल ही जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने छरोड़नाला के पास चील मोड़ पर नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से एक महिला व पुरुष आते देखे। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। तलाशी लेने पर जोख बहादुर (39) निवासी धवाड़, जिला रोलपा, आंचल रावती, नेपाल और दिल कुमारी (45) घर्ती निवासी वार्ड नंबर पांच गांव तकसेरा, जिला रूकम, आंचल रावती, नेपाल के कब्जे से 10 किलो 139 ग्राम चरस बरामद हुई। 

उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। चरस लेकर कहां जा रहे थे और यह सप्लाई किसे दी जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी महिला व पुरुष आरोपी की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

हिमाचल: कुल्लू में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल से तीन युवतियों को किया रेस्क्यू

 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भुंतर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल से नेपाली मूल की तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। गौरव सिंह ने कहा भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। रेस्क्यू की गईं युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क है। बता दें एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मंगलवार रात करीब आठ बजे भुंतर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा।