Showing posts with label Hamirpur. Show all posts
Showing posts with label Hamirpur. Show all posts

विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा ब्लैकमेलर, सरकारी कर्मचारी से कर रहा था 50 हजार रुपए की मांग

 

हमीरपुर में पेश आया वाकया, सरकारी कर्मचारी से कर रहा था 50 हजार रुपए की मांग


सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मामले की सेटलमेंट के लिए 50 हजार की डिमांड करने वाले व्यक्ति को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सरकारी कर्मी से रुपए की डिमांड करने के बाद मामला विजिलेंस के पास पहुंचा। शुक्रवार को जैसे ही कर्मचारी ने 50 हजार रुपए उसके हाथ में थमाए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इसे धर दबोचा। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता यशपाल निवासी जंगली डाकघर महारल तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।

 आरोपी ने सरकारी कर्मचारी के बारे में सीएम सेवा संकल्प पर जानकारी मांगी थी। सरकारी कर्मचारी को यह कहकर डराने का प्रयास कर रहा था कि उसने फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल की है। बाद में कर्मचारी से मामले की सेटलमेंट के लिए रुपयों की डिमांड करने लगा। उसने कर्मी से 50 हजार रुपए मांगे। कर्मचारी ने मामला विजिलेंस को सौंप दिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे कर्मी ने जैसे ही ब्लैकमेलर को 50 हजार रुपए दिए, तभी विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा।

बड़सर में नाबालिगा से दुष्कर्म पुलिस ने दबोचा आरोपी

बड़सर। बड़सर थाना के तहत एक नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुराचार करने  का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता की मां ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बड़सर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी बेटी को फोन पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह उसे मिलने गई तो उसने जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए।

लड़की ने घर जाकर अपनी माता को आपबीती सुनाई। उसके बाद पीडि़ता की माता ने बड़सर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा लड़की का मेडिकल करवाया जा रहा है। एसएचओ बड़सर मस्तराम नायक ने बताया कि  नाबालिगके साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज कर लिया है व पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भोरंज के मनोह की 103 वर्षीय रौणकू देवी की पूरी हुई आखिरी इच्छा


मतदान करने के बाद घर पहुंचते ही रुक गई सांसें

निजी संवाददाता—भोरंज

पंचायती राज चुनाव में अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट डालने की इच्छा पूरी होने के उपरांत एक वृद्ध महिला ने प्राण त्याग दिए। वृद्धा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गाड़ी के माध्यम से मतदान केंद्र धमरोल पर परिजनों सहित पहुंची। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद गाड़ी के माध्यम से घर पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।

अचानक हुई महिला की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। वृद्ध महिला की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली गर्माया चुनावी माहौल सन्नाटे में तबदील हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धमरोल के गांव मनोह की 103 वर्षीय रौणकू देवी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित थीं। जीवन में कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकीं रौणकू देवी अकसर पूछा करती थीं कि वोट कब हैं।