हमीरपुर में पेश आया वाकया, सरकारी कर्मचारी से कर रहा था 50 हजार रुपए की मांग
सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सीएम सेवा संकल्प पोर्टल पर शिकायत करने के बाद मामले की सेटलमेंट के लिए 50 हजार की डिमांड करने वाले व्यक्ति को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। सरकारी कर्मी से रुपए की डिमांड करने के बाद मामला विजिलेंस के पास पहुंचा। शुक्रवार को जैसे ही कर्मचारी ने 50 हजार रुपए उसके हाथ में थमाए, वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इसे धर दबोचा। अब इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आरटीआई कार्यकर्ता यशपाल निवासी जंगली डाकघर महारल तहसील बिझड़ी जिला हमीरपुर को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है।
आरोपी ने सरकारी कर्मचारी के बारे में सीएम सेवा संकल्प पर जानकारी मांगी थी। सरकारी कर्मचारी को यह कहकर डराने का प्रयास कर रहा था कि उसने फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल की है। बाद में कर्मचारी से मामले की सेटलमेंट के लिए रुपयों की डिमांड करने लगा। उसने कर्मी से 50 हजार रुपए मांगे। कर्मचारी ने मामला विजिलेंस को सौंप दिया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे कर्मी ने जैसे ही ब्लैकमेलर को 50 हजार रुपए दिए, तभी विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोचा।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box