Showing posts with label Chamba news. Show all posts
Showing posts with label Chamba news. Show all posts

अमृतसर से 10.63 ग्राम चिट्टा लेकर चंबा पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

 


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. जिला पुलिस ने चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. आरोपियों के कब्जे से 10.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है. आरोपियों की पहचान मोहन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी हाउस नंबर 56 अमृतसर और शुभम पुत्र श्याम कुमार हाउस नंबर 56 अमृतसर के रूप में हुई.

आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बस अड्डे के पास दो व्यक्ति हैं, जोकि ड्रग्स लेकर आए हैं.

 उन्होंने बताया कि जब छानबीन की गई तो उनके कब्जे से 10.63 ग्राम चिट्टा पुलिस ने बरामद किया. उन्होंने बताया कि पुलिस की यह बहुत बड़ी कामयाबी है और अब पुलिस यह जानने के प्रयास में जुटी हुई है कि यह लोग इस चिट्टे को कहां से लाए थे और आगे किसको देने वाले थे. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा यह अभियान जारी है और आगे भी पुलिस इसमें गम्भीरता से कार्य करती रहेगी. 

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया ने पुलिस ने एनडीपीएस 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई की जायेगी. 

बताया जा रहा है कि पुलिस को इन दोनों आरोपितों पर काफी समय से शक था, कि यह लोग नशीले पदार्थों को यहां पहुंचा रहे हैं. हर बार यह लोग पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते थे, लेकिन इस बार पुलिस ने बेहतरीन तरीके से जाल बिछा कर दोनों आरोपितों को धर दबोचा है.

पांगी की दस पंचायतों में 82.64 फीसदी मतदान, जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में लगेगी कोरोना वैक्सीन


जनजातीय क्षेत्र पांगी की दस पंचायतों में पहले चरण के चुनाव में 82.64 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 8144 मतदाताओं में से 6731 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिलुटवान वार्ड में सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही। यह मतदान केंद्र पंचायतों से काफी दूर था। गौरतलब है कि सेचू, शुण, कुमार, सुराल, रेई, शौर, हुडान, लुज, कोठी और करयास पंचायतों में बुधवार को पहले चरण के तहत चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।

दस पंचायतों में प्रधान पद के लिए 103, उप प्रधान पद के लिए 102 और वार्ड सदस्यों के लिए 127 उम्मीदवार चुनावी समर में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए 6731 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इनमें 3426 पुरुष मतदाता और 3305 महिला मतदाताओं ने वोट डाले। कुल मिलाकर पहले चरण के तहत पांगी की दस पंचायतों में 82.64 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी नतीजे देररात तक आने की संभावना है। आवासीय आयुक्त पांगी बलवान सिंह बताया कि पहले चरण के मतदान की प्रतिशतता 82.64 फीसदी रही। कहा कि पहले चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। हिलुटवान में सायं चार बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।

परेल के पास एनएच पर संभलकर करें सफर

चंबा। परेल स्थित शिवमंदिर के पास भरमौर-पठानकोट एनएच पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क पर इतने गड्ढे पड़ चुके हैं कि चालकों को हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। यही नहीं, बसों में सफर कर रहे लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बसों में हिचकोले खाते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

चालकों का कहना है कि बीते तीन साल से यहां पर तारकोल तक नहीं बिछाया गया है। नतीजतन, वाहन चालकों सहित राहगीरों को भी हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि वे कई बार एनएच प्रबंधन को समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। बावजूद, इसके एनएच प्रबंधन ने समस्या का समाधान नहीं किया। सबसे ज्यादा मुश्किल दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। इस रोड पर कई बार दोपहिया चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

रंजन कुमार, शिव कुमार, प्रकाश चंद, सुधीर कुमार, विशाल कुमार, तिलकराज, हरीश कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि बीमार या गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को खस्ताहाल एनएच से हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है। लोगों ने एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर एनएच की दशा को दुरुस्त करवाने की मांग की है।

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। जल्द एनएच के खस्ताहाल हिस्से को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।


जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में लगेगी कोरोना वैक्सीन

चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वीरवार को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने स्वास्थ्य संस्थानों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।


वीरवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल चंबा बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड़, पुखरी, राजनगर, शक्ति देहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू, मोबाइल टीम सालोह, परोथा, रजिंडू, छछलेड़, परिहार, द्रड्डा और चाहला में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। *सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल, जसोरगढ़, नकरोड़, मोबाइल वैन तीसा, ग्राम पंचायत भंजराडू, सेई कोठी, हटवास, कुठेड़, थनेईकोठी, सनवाल, सेला, देहग्रां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तूंगाला, डियूर, सुंडला, सालवां, डंडी, बरंगाल और वांगल में शिविर लगाए जाएंगे।

इनके अतिरिक्त सिविल अस्पताल सलूणी, किहार, बगी समा, भूनाड़, एमसीएच भरमौर, होली, पीएचसी गरोला, आंगनबाड़ी संचुई, स्वास्थ्य उप केंद्र भून, औरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, मैहला, छतराड़ी, रावमापा करियां, मंगला, जीएमएस कुरांह, प्राइमरी स्कूल रजेरा, प्रीणा, अनेला, भरियां, कोलका, जटकरी, ग्राम पंचायत राडी और फॉरेस्ट हाउस कूंर में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककीरा, स्वास्थ्य उप केंद्र जंदरोग, ओसल और थुलेल में कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।

पुलिस ने दुकान में दी दबिश, शराब की बड़ी खेप के सलूणी पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी सलूणी के प्रभारी नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस दल सलूणी-गल्ल सड़क पर गश्त कर रहा थे कि गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान से 11260 मिलीलीटर अंग्रेजी व देसी शराब के साथ 12 बोतलें बीयर बरामद हुई।

पुलिस टीम ने दुकानदार से उक्त शराब बारे दस्तावेज मांगे लेकिन वह उन्हें दिखाने में असमर्थ रहा, जिस पर पुलिस ने तस्कर की शिनाख्त प्रहलाद पुत्र टूटी खरोठी गांव के रूप में कर पुलिस थाना किहार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्रहलाद कुमार से शराब की खेप पकड़ कर उसके खिलाफ थाना किहार में आबकारी अधिनियम 39 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मुचलके पर रिहाकर मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

 


चंबा, 26 सितंबर

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 13 व 26 अक्तूबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 

वहीं, 14 व 27 अक्तूबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आरटीओ चम्बा और आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग टेस्ट से पूर्व ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 11 व 29 अक्तूबर को आरएलए चुवाड़ी, 5 व 18 अक्तूबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 21 अक्तूबर  को आरएलए तीसा, 19 अक्तूबर को सलूणी तथा 7 अक्तूबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वाहनों की पासिंग 1, 6, 12 व 22 अक्तूबर को चम्बा, 11 व 29 अक्तूबर को चुवाड़ी और 5 व 18 अक्तूबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

चंबा दूसरी लहर में लिग्गा पंचायत को छू नहीं पाया कोरोना


चंबा के उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत लिग्गा में कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक भी मामला सामने नहीं आया है। कोरोना से निपटने के लिए जहां पंचायत प्रशासन के दिशा निर्देशों की पालना कर रही है। वहीं, पंचायत अपने स्तर पर भी इस महामारी को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। पंचायत में तैनात वालंटियरों की भी अहम भूमिका रही है। 

पंचायत की आबादी करीब 1350 है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसी भी बाहरी व्यक्ति या पर्यटक को पंचायत में प्रवेश नहीं करने दिया, साथ ही समय-समय पर लोगों को कोरोना के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित किए और लोगों को पंचायत में दायरे में रहने के लिए ही कहा। आज जिला की यह ऐसी पंचायत बन गई है, जहां अब तक कोरोना नहीं पहुंच पाया है। उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा भी पंचायत प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की सतर्कता की प्रशंसा की है। 

साथ ही इसी तरह अन्य पंचायतों को सजग रहने का आह्वान किया है। पहली लहर में एक मामला पंचायत में कोरोना की पहली लहर के दौरान एक मामला सामने आया था। जिला मुख्यालय से आए इस व्यक्ति को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद पंचायत में कोई नया मामला सामने नहीं आया। पंचायत प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत में कोरोना की दूसरी लहर में कोई मामला सामने नहीं आया है। 

प्रशासन के निर्देशों को पंचायत में लागू किया गया है। एसडीएम सलूणी किरण भड़ाना ने बताया कि पंचायत को कोरोना मुक्त करने में पंचायत प्रधान, वालंटियरों और ग्रामीणों का काफी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में कोई कोरोना का मामला सामने नहीं आया है।  

अंजू धीमान को किया सभी दायित्वों से मुक्त, पार्टी के खिलाफ बोलने पर गिरी गाज


चम्बा: भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कांता ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष *अंजू धीमान को सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अंजु धीमान द्वारा मीडिया एवं सोशल मीडिया पर कई पार्टी विरोधी विषयों को उठाने का प्रयास किया गया है।* इसके चलते वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा के बाद उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त करने की घोषणा की गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महिलाओं के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। हिमाचल प्रदेश में पंचायतों एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ा कदम भाजपा ने बढ़ाया है। भाजपा लगातार महिलाओं को सशक्त करने की योजनाएं केंद्र व प्रदेश में चला रही है। इससे देश भर में करोड़ों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।


ऐसे समय में निजी स्वार्थों की पूर्ति न होने पर मीडिया एवं सोशल मीडिया पर पार्टी को बदनाम करना व पार्टी के अंदरूनी विषयों को  सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त करना पार्टी के संविधान के खिलाफ है। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि अंजु धीमान को समय-समय पर पार्टी में मान सम्मान देते हुए कई पदों पर बिठाया। पार्टी के साथ-साथ सरकार के स्तर पर भी उन्हें मान सम्मान देने का प्रयास हुआ, लेकिन केवल निजी स्वार्थों व विपक्षी दलों के बहकावे में आकर पार्टी के विषयों को मीडिया एवं सोशल मीडिया में ले जाना पार्टी संविधान के विरुद्ध है। इसलिए अंजु धीमान को सभी पदों से मुक्त कर दिया गया है। गौर रहे कि अंजू धीमान ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि वह एक ऐसी पार्टी की विचारधारा से जुड़ी थी जहां महिलाओं का मान सम्मान किया जाता था, लेकिन जहां अब महिलाओं का मान सम्मान एक दिखावा बनकर रह गया है। ऐसे में परेशान होकर उपाध्यक्ष पद छोडऩे को विवश हो गई। विशेषकर डल्हौजी मंडल में कुछेक लोगों की वजह से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

दो होटलों के पांच कर्मचारियों समेत नौ लोग संक्रमित


चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी के दो होटलों के पांच कर्मचारियों सहित नौ लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।*


इसके अलावा 24 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात देने में भी सफलता पाई है। जिले में नौ नए केस आने के बाद सक्रिय केसों की संख्या अब 159 पहुंच गई है।


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से 523 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की पीसीआर लैब में भेजे थे। यहां 511 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा चार सैंपलों को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 590 सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट से जांच की। इनमें 589 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।


शनिवार को कोरोना संक्रमित मामलों में डलहौजी के दो होटलों के पांच कर्मचारियों समेत पचास वर्षीय महिला निवासी सदर बाजार डलहौजी, 45 वर्षीय पुरुष निवासी जुलाहकड़ी, 43 वर्षीय पुरुष निवासी छुदरा, 22 वर्षीय महिला निवासी गोदरा शामिल हैं। जिले में एक लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक 54 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से काल का ग्रास भी बन चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शनिवार को कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 24 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना से बचने के लिए जरूरी नियमों की पालना करें।

चंबा के चुराह में रात को आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 9 पशु भी जलकर राख हो गए

 

भयानक आग ने सब कुछ जला कर राख कर दिया

4 लोगों सहित 9 पशु जिंदा जले

चंबा , 29 मार्च जानकर सूत्रों अनुसार चुराह के गांव सुइला में रात 11 बजे आग लगी। जिस कारण 4 लोग जिंदा जल गये। वहीं 9 पशु भी जल गये। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। जब आग लगी तब भारी बारिश हो रही थी।

       जब तक गांव के लोग कुछ समझते तब तक सांस घुटने से सब मर चुके थे। आग की सूचना मिलते ही। पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान मौके की तरफ रवाना हो गये। उन्होंने पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी। 

सूचना मिलते ही भंजराड़ू से पुलिस दल मौके पर रवाना हो गया। जनवास तक गाड़ी में जाने के बाद उनको पैदल ही गांव तक पहुंचना पड़ा।

सुइला गांव समुंद्रतल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा है। गांव में अधिकतर राजपूतों का आधिपत्य है।  

मरने वालों में देसराज 30 साल।

डोलमा 25 साल व 2 बच्चे शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार में विधान सभा उपाध्यक्ष हंसराज के गांव के सामने ही यह गांव है। उन्होंने मरने वालों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को हर संभव सहायता देने के आदेश भी दीये हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जय राम जी ने इस दुःखद दुर्घटना पर गहरा शौक प्रकट करते हुए कहा की यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने के कारण मृतऊ हो गयी। साथ ही पशु भी जल हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को तुरंत राहत के आदेश जारी कर दिये हैं।

बड़ी सफलता : पुलिस ने 1.88 ग्राम चरस के साथ दबोचा तस्कर

 


*सलूणी* जिला पुलिस ने एक व्यक्ति को 1.88 ग्राम  चरस के साथ दबोचा है। मिली जानकारी अनुसार एसआईयू की टीम मुख्य आरक्षी अनुज कुमार के नेतृत्व में लंगेरा-चम्बा सड़क मार्ग पर चकोली पुल के पास शुक्रवार की रात नाकाबंदी कर रूटीन में गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी कि शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे हलूरी की ओर से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जोकि पुलिस दल को देखकर संदिग्ध हरकतें करने लगा। पुलिस ने उसकी हरकतों को देखकर उसे पकड़ कर शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.88 ग्राम  चरस बरामद हुई, जिस पर टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी की शिनाख्त नरेणु  पुत्र वैंसू गांव कोटला डाकघर भड़ेला के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक द्रव्य अधिनियम 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस रिमांड अवधि के बीच आरोपी से मामले के साक्ष्य जुटा कर मामले की तह तक जाएगी।

दर्दनाक हादसा: तीसा में गिरी बस, नौ की मौत, नौ गंभीर घायल, दो टांडा रैफर


चंबा-भंजराडू मार्ग पर कालोनी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा; नौ गंभीर घायल, दो टांडा रैफर


चंबा-तीसा-भंजराडू मुख्य मार्ग पर बुधवार सवेरे कालोनी मोड़ के पास एक निजी बस  गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पति-पत्नी समेत छह पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 18 लोग सवार थे। दुर्घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के मद्देनजर मेडिकल कालेज चंबा भेज दिया गया है। 

दोपहर बाद मेडिकल कालेज चंबा से दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। उपमंडलीय प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को बीस-बीस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार को बोंदेडी से चंबा की ओर आ रही निजी बस कालोनी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। परिणामस्वरूप बस में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने तीसा अस्पताल और चालक ने चंबा आते वक्त बीच रास्ते में दम तोड़ा। बस को खाई में गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य आरंभ करते हुए पुलिस व उपमंडलीय प्रशासन को सूचित किया।

सूचना पाते ही उपमंडलीय प्रशासन और पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने लोगों के सहयोग से खाई में गिरे शवों को उठाकर सड़क तक पहुंचाया। तीसा अस्पताल में सभी नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा भेज दिया गया। इसी बीच, उपायुक्त डीसी राणा, एसएसपी अरूल कुमार, आरटीओ ओंकार सिंह व एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेंद्र जम्वाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया। 

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद किशन कपूर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, उपाध्यक्ष हंसराज, पूर्व विधायक सुरिंद्र भारद्वाज ने तीसा बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति उनकी पूरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

दुर्घटना में ये बने काल का ग्रास

दिशा पुत्री जन्म सिंह वासी गांव मंगली,खेम सिंह पुत्र कर्म सिंह वासी गांव भटारी, भागदेई पत्नी उमेदा वासी गांव चुहाड़, उमेदा पुत्र हरदयाल वासी गांव चुहाड़, चमन सिंह पुत्र सिंह वासी गांव झज्जा, ध्यान सिंह पुत्र महाजन वासी गांव गलियास, पुन्नी देवी पत्नी तिलक राज वासी गांव बोंदेडी, सिंह पुत्र दस रावण वासी गांव गलियास, चालक गोविंद सिंह वासी गांव ननोडी

चम्बा में इस साल की सबसे बड़ी चरस की खेप बरामद

 

चम्बा: पुलिस ने चम्बा में 4 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में इस साल की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। इसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आरोपी से पूछताछ चल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस की खेप कहां से आई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। कई बड़ी मछलियां भी जाल में फंस सकती है।


सोमवार को पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने हवलदार वीरेंद्र के नेतृत्व में आरक्षी संजय कुमार व नीरज के साथ चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर उदयपुर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। ट्रैफिक चैकिंग के दौरान एक निजी बस एच.पी.68वी.-0164 चम्बा की तरफ से आई। यह बस चम्बा से शिमला जा रही थी। बस को चैकिंग के लिए रूकवाया। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों की तलाशी शुरू की गई। 

बस में बैठे ताज मुहम्मद (33)पुत्र रमजान निवासी गांव मदरोगा डाकघर लाहरा तहसील सलूणी जिला चम्बा के पीठू बैग को चैक किया तो उसके अंदर 4 किलो 12 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी तफ्तीश जारी है।

तीसा में हुए बस हादसे पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने जताया शोक

 



घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, शिमला से तीसा के लिए हुए रवाना

चंबा, 10 मार्च- चुराह उप मंडल के तहत तीसा कॉलोनी मोड़ के समीप आज सुबह हुए बस हादसे पर विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव के कार्य को शुरू किया। 

इस बस हादसे में 9 व्यक्तियों की असामायिक मृत्यु हुई है जबकि 9 लोग घायल हुए। जिन्हें तीसा सिविल अस्पताल से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा रैफर कर दिया और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वे शिमला से तीसा के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में हर सम्भव मदद दी जा सके और उपचाराधीन घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बौंदेड़ी से चंबा जा रही इस निजी बस के हादसे का शिकार होने के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

नाबालिग रिश्तेदार ने 5 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना डाला


जिला में घटित एक शर्मनाक मामले में नाबालिग रिश्तेदार ने 5 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी के खिलाफ रेप तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला के पुलिस थाना किहार के तहत एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के तहत कंधवारा क्षेत्र के तहत एक 17 वर्षीय किशोर ने इस बच्ची को हवस का शिकार बनाया। आरोपी किशोर, बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

मामले का पता चलने के बाद बच्ची परिजनों ने उक्त युवक के खिलाफ पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवा लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7 तथा आईपीसी की धारा 376 के मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट तथा दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

चरस तस्करी करना पड़ा महंगा, न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष की सजा


चम्बा(हिमाचल प्लस) जिला एवं सत्र न्यायधीश चम्बा राजेश तोमर की अदालत ने चमारू राम पुत्र केदरा निवासी गांव भराड़ा तहसील चुराह जिला चम्बा को चरस तस्करी करने के जुर्म में सोमवार को 10 वर्ष का कठोर कारावास और एक लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि अदा न करने की सूरत में उसे डेढ़ वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।


जिला न्यायवादी विजय रेहलिया ने की मामले की पैरवी


मामले की पैरवी करते हुए जिला न्यायवादी विजय रेहलिया ने बताया कि 1 फरवरी 2018 को पुलिस थाना सदर चम्बा के दल ने मुख्य आरक्षी रमेश कुमार की अगुवाई में चम्बा- सलूणी मार्ग पर कोटी पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान मार्ग पर से गुजरने वाले वाहनों के दस्तावेज खंगाले जा रहे थे। इसी बीच देर शाम समय करीब 8.50 बजे एक व्यक्ति पैदल चला आया। जब उसने अपने सामने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस दल ने तुरंत उसे दबोचा। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम चमारू राम बताया।


पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें पीले, लाल व हरे रंग का एक बैग बरामद हुआ था। जब पुलिस दल ने बैग को खोला तो उसमें से एक किलो 240 ग्राम चरस रखी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। छानबीन के उपरांत मामले का चालान बनाकर न्यायालय में पेश किया गया था। माननीय न्यायालय ने सोमवार को चमारू राम को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

अपात्र परिवार बीपीएल से होंगे बाहर, अपात्र बीपीएल परिवार सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट


उपमंडल मैहला व चंबा में अपात्र बीपीएल परिवार सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है


चंबा: उपमंडल मैहला व चंबा में अपात्र बीपीएल परिवार सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब जिले के सभी विकास खंडों में अपात्र परिवार बीपीएल से बाहर होंगे।


विकास खंड मैहला व चंबा में अब तक करीब 900 अपात्र परिवारों की सूची तैयार की गई है। प्रशासन की ओर से अपात्र बीपीएल परिवारों का पता लगाने के लिए अभियान छेड़ा गया है। इससे अपात्र परिवारों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी चंबा व मैहला को बीपीएल परिवारों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था। विकास खंड मैहला की सर्वेक्षण सूची समीक्षा के लिए एसडीएम कार्यालय में पहुंची है। विकास खंड चंबा की अधिकतर पंचायतों से भी अपात्र परिवारों की सूची पहुंच चुकी है, जबकि कुछ पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य जारी है।


ऐसे किया जा रहा सर्वेक्षण


जिनके पास दो हेक्टेयर से अधिक असिचित भूमि या एक हेक्टेयर से अधिक सिचित भूमि है, जिन परिवारों के पास रहने के लिए पक्का मकान है, जो परिवार आयकरदाता है, जिन परिवारों के पास चौपहिया वाहन है, जिन परिवारों की मासिक आय 2500 रुपये से अधिक है व ऐसे परिवार जिनके घर से कोई सदस्य सरकारी या अनुबंध पर नौकरी कर रहा है या निजी क्षेत्र में कार्यरत है वे परिवार अपात्र हैं। सर्वेक्षण कमेटी द्वारा सर्वेक्षण के दौरान इन मानदंडों को देखा जा रहा है।


विकास खंड मैहला व चंबा में अब तक करीब 900 अपात्र परिवारों की सूची तैयार की गई है। कुछ पंचायतों में सूची तैयार करने का कार्य जारी है। सूची तैयार होने के बाद ही पता चलेगा कितने अपात्र परिवार हैं।


शिवम प्रताप सिंह, एसडीएम चंबा


विकास खंड मैहला व चंबा में बीपीएल में शामिल अपात्र परिवारों को चिन्हित करने के लिए अभियान छेड़ा गया है। यह एसडीएम चंबा की सराहनीय पहल है। दोनों विकास खंडों में कई अपात्र परिवार चिन्हित किए गए हैं। सभी विकास खंडों में अभियान चलाकर अपात्र परिवार चिन्हित करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।


पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों के साथ रोजगार के विकल्प पर भी रखे फोकस -उपायुक्त

 

अधोसंरचना विकास के कार्यों में तकनीक और उच्च गुणवत्ता को भी  बनाया जाए सुनिश्चित

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि   ग्रामीण विकास के साथ लोगों को रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए पर्यटन, कृषि बागवानी और पशुपालन व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के विस्तार पर फोकस रखें । उपायुक्त आज विकासखंड भरमौर और तीसा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों  के लिए   ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में आयोजित छह दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर  बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि चूंकि जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप पर्यटन, कृषि-बागवानी और पशुपालन व्यवसाय से भी स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर विकल्प है ।  ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि इन क्षेत्रों में  बुनियादी विकास से संबंधित योजनाओं की रूपरेखा तय करें ।

पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर जोर देते हुए  उपायुक्त ने कहा कि परिस्थितीकिय  असंतुलन की वजह से  मौसम चक्र प्रभावित हुआ है ।  वनों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर भी  कार्य किया जाना चाहिए । 

उन्होंने ये भी कहा कि  भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण और प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं के मद्देनजर  पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कार्यों में तकनीक और उच्च गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जाए ।

कचरा मुक्त पंचायत की संकल्पना को लेकर उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों से ठोस और तरल कचरा प्रबंधन की दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा । 

जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन विकास के लिए आरंभ किए गए  चलो चंबा अभियान पर उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता पर आधारित इस अभियान के सफल कार्यान्वयन में पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है । उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से क्षेत्र की  कला संस्कृति ,हस्तशिल्प उत्पादों , व्यंजनों की सूची को संबंधित खंड विकास अधिकारी से साझा करने को कहा ताकि चलो चंबा अभियान के तहत जारी किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सूची को जोड़ा जा सके ।

उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के माध्यम से जन कल्याण के लिए सरकार द्वारा आरंभ की गई योजनाओं,नीतियों    व कार्यक्रमों का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को भी कहा । उन्होंने ये भी कहा कि व्यक्तिगत हितों को दरकिनार करते हुए सामुदायिक आधारित योजनाओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए । इस दौरान उपायुक्त ने ग्राम सभा , जैव विविधता और विभिन्न विभागीय योजनाओं से कन्वर्जेंस से संबंधित विषयों पर भी जानकारी प्रदान की ।

अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने  इस दौरान   हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के  स्वर्ण जयंती वर्ष और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए ।

कार्यशाला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिक सुरक्षा और राहत एवं बचाव कार्य से संबंधित उपयोगी जानकारी भी प्रदान की ।

इस अवसर पर खंड खंड विकास अधिकारी तीसा और  भरमौर महिंद्र राज व अनिल गुराड़ा , आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से नरेंद्र कुमार, आशीष , सुमित गुप्ता सहित विकासखंड भरमौर और तीसा के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान उपस्थित रहे ।

चंबा में रावी नदी पर बने पुल का एक हिस्‍सा धंसा, लोड टिप्‍पर मझधार में फंसा



चंबा में रावी नदी पर बने पुल का हिस्‍सा धंसने के बाद फंसा टिप्‍पर।

करियां को भड़ियां से जोड़ने वाले पुल पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार दोपहर के समय एक टिप्पर करियां से भड़ियां की ओर जा रहा था इस दौरान जब वह पुल को पार करनेे लगा तो अचानक पुल का एक हिस्सा धंस गया।



चंबा, संवाद सहयोगी। जिला मुख्यालय चंबा की निकटवर्ती पंचायत करियां को भड़ियां से जोड़ने वाले पुल पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मंगलवार दोपहर के समय एक टिप्पर करियां से भड़ियां की ओर जा रहा था, इस दौरान जब वह पुल को पार करनेे लगा तो अचानक पुल का एक हिस्सा धंस गया। गनीमत यह रही कि पुल पूरी तरह से नहीं टूटा, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुल का एक हिस्सा धंसने के कारण वह एक तरफ को झुक गया, जिससे टिप्पर पुल के मुहाने पर ही फंस गया।


ग्रामीणों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में एसडीएम चंबा भी मौके पर पहुंच गए तथा दो जेसीबी के माध्यम से पुल पर फंसे टिप्पर को वहां से निकालने का कार्य शुरू हुआ। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है। पुल का एक हिस्सा धंसने के चलते अब यहां से अन्य वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो गई है।

चंबा में 252 ग्राम चरस की खेप समेत दबोचा 31 वर्षीय व्यक्ति

 

चम्बा:- चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए अभियान में एक और सफलता हांसिल की है। पुलिस दल चंबा की विशेष अन्वेषण ने चंबा गोली के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से चरस की खेप बरामद करने में सफलता हांसिल की है।


पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर एचपी47 4415 मे सवार सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल गाँव गुनियाल डाकघर व तहसील डलहौजी जिला चम्बा उम्र 31 वर्ष के कब्जे से कुल 252 ग्राम चरस बरामद की जिस पर आरोपी उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज किया गया है ।

आरोपी को मुकदमा मे गिरफ्तार कर लिया गया है व अगामी अन्वेषण जारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चंबा पुलिस द्वारा पिछले दो दिनों से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। और दो दिनों से विभिन्न स्थानों से चरस की खेप बरामद करने में पुलिस ने सफलता हांसिल की है। खबर की पुष्टि एसपी चंबा अरूल कुमार ने की है।

वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट का शैड्यूल जारी


क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा मार्च माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। 

ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 16 व 31 मार्च को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। वहीं 3 व 18  मार्च को आरटीओ कार्यालय चम्बा के आवेदनकर्ताओं, 10 व 26 मार्च को आरएलए चुवाड़ी, 8 व 22 मार्च को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 2 व 24 मार्च को आरएलए तीसा, 9 व 23 मार्च को सलूणी तथा 4 मार्च को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 

वाहनों की पासिंग 5, 17 व 30 मार्च को चम्बा, 19 मार्च को चुवाड़ी और 15 मार्च को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। उक्त शैड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

628 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


दिनांक 18.02.2021 को पुलिस चौकी नकरोड के पुलिस दल ने शालूईं मे नाकाबंदी के दौरान *गणेश कुमार पुत्र मोहन लाल गाँव बसुआ डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चम्बा* उम्र 22 वर्ष के कब्जे से कुल 628 ग्राम चरस बरामद की जिस पर आरोपी उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना तीसा मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज किया गया है । आरोपी को मुकदमा मे गिरफ्तार कर लिया गया है व अगामी अन्वेषण जारी है ।


304 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


दिनांक 19.02.2021 को जिला चम्बा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने कोटी मे नाकाबंदी के दौरान *मँगत अली पुत्र अब्दुल कायुम गाँव नागली डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चम्बा* उम्र 37 वर्ष के कब्जे से कुल 304 ग्राम चरस बरामद की जिस पर आरोपी उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज किया गया है । आरोपी को मुकदमा मे गिरफ्तार कर लिया गया है व अगामी अन्वेषण जारी है ।

चुराह:चांजू नाले में कंकाल मिलने से सनसनी

 

चम्बा:जिले के चुराह क्षेत्र के चांजू नाला में एक कंकाल मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कंकाल इंसान का नहीं है। मामले की जांच जारी है। रविवार को स्थानीय लोगों ने चांजू नाला में एक कंकाल देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद नागरिक अस्पताल तीसा ले जाया गया।


यहां पर प्रारंभिक जांच के बाद सोमवार को कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा लाया गया। यहां मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि यह कंकाल इंसान का नहीं है। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जहां पर यह कंकाल मिला है वहां पर तीन सड़क हादसे हो चुके हैं। इसके चलते यह कंकाल किसी हादसे के शिकार का होने का अंदेशा जताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह कंकाल इंसान का नहीं है। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कंकाल का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिपोर्ट आ गई है और यह कंकाल इंसान का नहीं है।

चंबा पुलिस द्वारा चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार