Showing posts with label crime news. Show all posts
Showing posts with label crime news. Show all posts

चंबा पुलिस द्वारा चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

 

                           सांकेतिक तस्वीर

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गए अभियान के अंतर्गत दिनांक 16.02.2021 को पुलिस थाना किहार के पुलिस दल ने हलूरी चौक मे नाकाबंदी के दौरान गाड़ी नंबर HP 01C 1859 मे सवार जोगिंदर सिंह पुत्र ज्ञान चंद गाँव डाँड डाकघर किहार तहसील सलूनी जिला चम्बा उम्र 33 वर्ष व मोहम्मद अली पुत्र हनीफ़ मोहम्मद गाँव जंगलोग डाकघर किहार तहसील सलूनी जिला चम्बा उम्र 33 वर्ष के कब्जे से कुल 646 ग्राम चरस बरामद की 

जिस पर उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना किहार मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अन्तगर्त मुकदमा दर्ज किया गया है । उक्त दोनों आरोपीयों को मुकदमा मे गिरफ्तार कर लिया गया है व अगामी अन्वेषण जारी है ।

हिमाचल मे JBT बैचवाइज भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, तीन को अगली सुनवाई

चंबा पुलिस ने मारंडा से धरा ठग, नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों लूटने वाला गिरफ्तार

 

सदर पुलिस थाना की टीम ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने के आरोपी को दो वर्ष के बाद सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर पालमपुर के मारंडा से दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर चंबा लौट आई है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश किया जा रहा है। बिलासपुर जिला के यशपाल के खिलाफ अप्रैल, 2019 में शिकायत दर्ज हुई थी कि वह सरोल गांव में आधार कार्ड केंद्र की आड़ में नौकरी देने को लेकर अपने झूठे पते का शपथपत्र देकर तीस हजार रुपए मौके पर वसूलता था। आरोपी ने चंबा के अलावा हिमाचल के करीब सौ लोगों के साथ ठगी की है। इस पर आरोपी यशपाल के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ था, मगर आरोपी को इसकी भनक लगते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी लगा दी।

हाई कोर्ट में जमानत याचिका रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया, मगर सुप्रीम कोर्ट से भी आरोपी की जमानत याचिका रद्द हो गई। इसके बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गच्चा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार की अगवाई में मुख्य आरक्षी बलविंद्र व आरक्षी अभिषेक की एक टीम गठित की। इस टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए पालमपुर के मारंडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी से ठगी के मामले के अनसुलझे पहलूओं से पर्दा हटाने को लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घर में करोड़ों मिलने पर क्लास फोर कर्मी सस्पेंड, धर्मशाला में इनकम टैक्स रेड प्रकरण

सरकारी कार्यालय में टेक्निकल पोस्ट पर मुख्य आरोपी, एजेंसियां अलर्ट

धर्मशाला के दाड़ी में इनकम टैक्स की बड़ी रेड के मामले में अभी तक दिल्ली के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल में इस संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रही महिला के घर संदिग्ध करोड़ों रुपए मिलने पर उसे सस्पेंड कर दिया है। जिला एवं सत्र न्यायधीश जेके शर्मा को सिविल जज धर्मशाला की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला कर्मचारी को संस्पेड किया गया है। 

सेशन जज ने इस संबंध में डिस्पलेनरी एक्शन लेते हुए चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को संस्पेंड करने के आर्डर जारी कर दिए हैं। वहीं सरकारी कार्यालय में टेक्निकल पोस्ट पर बताए जा रहे मुख्य आरोपी, जिनके दाड़ी के घर में रेड पड़ी है, को लेकर अब राज्य की जांच एजेंसियां भी हाई अलर्ट पर हैं। मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि वर्ष 2017 में सिक्कों से जुड़े हुए मामले में भी उक्त व्यक्ति सहित अन्य दो आरोपियों पर सेंटर की टीम की ओर से ही बड़ी कार्रवाई हुई थी।

ऐसे में अब राज्य की जांच एजेंसियां भी अपने स्तर पर हिमाचल में हुई इस बड़ी वारदात को लेकर जांच में जुट गई हैं। वहीं, अगर दिल्ली की इनकम टैक्स की टीम की बात की जाए, तो उनकी ओर से मामले को लेकर कोई  आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। हालांकि मामले में करोड़ों रुपए कैश, संपत्ति व अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज इनकम टैक्स की कई दिनों तक चली रेड में पकड़े जाने की विभागीय सूत्रों से पुष्टि हो रही है। दाड़ी के एक घर में दिल्ली की इनकम टैक्स विभाग की स्पेशल टीम की छापेमारी को लेकर कई बड़े मामलों के खुलासे अब धीरे-धीरे होने लगे हैं। 

जानकारी के अनुसार जिस आरोपी परिवार के घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है, उसकी कई दिनों से जांच चल रही थी। इसके बाद से ही इस मामले से जुड़े हुए कई तथ्य निकल रहे हैं, जिसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के साथ-साथ महंगी गाडि़यां व गाडि़यों में भी कैश पाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं सरकारी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी फिलहाल कार्यालय से पंचायत चुनावों को लेकर बाहर चल रहे हैं। उधर, रेड से जुड़ी हुई चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को सस्पेंड किए जाने की जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेके शर्मा की ओर से भी आधिकारिक आर्डर जारी कर पुष्टि की गई है।

हिमाचल में फर्जी डिग्री घोटाले से 17 प्रदेशों में मचा हंगामा, इस यूनिवर्सिटी से बेची गयीं 36 हजार फेक डिग्रियां

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन में मानव भारती यूनिवर्सिटी में हिमाचल पुलिस ने बड़े घोटाले का भंडाफोड़ किया है। हिमाचल के फर्जी डिग्री घोटाले से 17 प्रदेशों में हंगामा मच गया है। फर्जी डिग्रियों का ये घोटाला 194 करोड़ 17 लाख का बताया जा रहा है, इस केस में एसआईटी की टीम ने 75 स्थानों पर छापेमारी की तथा 275 व्यक्तियों से पूछताछ की। घोटाले का मुख्य अपराधी तथा मानव भारती ट्रस्ट के चैयरमैन राजकुमार राणा को हिरासत मे ले लिया गया है। 

इस घोटाले के तार 17 प्रदेशों तक फैले है। एसआईटी को अनुमान है कि घोटाला और बड़ा भी हो सकता है। मानव भारती यूनिवर्सिटी में ये डिग्री घोटाला कैसे हुआ। एसआईटी की टीम इसकी भी पड़ताल करेगी। हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी में घोटाले की ये कहानी लिखी गई। राजधानी शिमला में जब कल हिमाचल के सबसे बड़े पुलिस अफसर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो हंगामा मच गया। 

डीजीपी संजय कुंडू तथा उनकी टीम मानव भारती यूनिवर्सिटी मेंच ल रहे फर्जी डिग्री के घोटाले की एक एक तार खोलकर रख दिए। यूनिवर्सिटी के कुल 41 हजार में से 80 फीसदी से अधिक छात्रों की डिग्री फेक है। फेक डिग्री के इस व्यवसाय से मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने केवल 11 वर्ष में 440 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर दिया। 

हिमाचल के इस सबसे बड़े घोटाले को रचने वाले राजकुमार राणा को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। हिमाचल पुलिस की एसआईटी टीम के साथ ईडी, इंकम टैक्स डिपार्टमेंट सहित प्रमुख जांच एजेंसियों ने इस घोटाले का भंडाफोड़ किया है। किन्तु इस घोटाले ने शिक्षा इंतेजाम पर प्रश्न खड़े कर दिए है


बिलासपुर की विवाहिता से तत्तापानी में दुराचार; तीन लोग धरे, आरोपियों में एक महिला व दो पुरुष

शिमला के तत्तापानी में स्थित एक निजी होटल में बिलासपुर की विवाहिता महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता ने इस संबंध में शिकायत सदर थाना बिलासपुर में दर्ज करवाई है। इसके चलते पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार विवाहिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 जनवरी शाम करीब पांच बजे एक गाड़ी उसके घर पहुंची। इसमें दो लोगों के अलावा एक महिला और दो बच्चे भी सवार थे। वे लोग उसे गाड़ी में बिठाकर शिमला की ओर ले गए। रात करीब नौ बजे सुन्नी में स्थित एक होटल में उन्होंने खाना खाया और उसके बाद तत्तापानी में एक होटल में दो कमरे किराए पर लिए।


विवाहिता ने कहा है एक कमरे में वह दो बच्चों सहित चली गई और महिला व दो लोग दूसरे कमरे में चले गए। थोड़ी देर बाद महिला उसके कमरे में आई और उसे धमकाने लगी। बात न मानने पर विवाहिता को जान से भी मारने की धमकी दी गई। विवाहिता का मोबाइल भी उस महिला के पास ही था। ऐसे में उन लोगों की बात मानने के अलावा उसके पास कोई भी चारा नहीं था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि देर रात एक व्यक्ति ने जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। 

वहीं, सुबह वे लोग उसे उसके मायके से थोड़ी दूरी पर छोड़कर चले गए। इसके बाद महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, शिमला के तत्तापानी में हुए रेप के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

राजधानी शिमला में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला

 


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपने हवस का शिकार बनाते हुए अपने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक साले द्वारा अपने नाबालिक साली के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

15 वर्षीय पीड़ित किशोरी के बयान पर पुलिस ने ठियोग थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बीते दिनों 2 जनवरी को अपने बहन के घर गई थी।