Showing posts with label Jammu Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Jammu Kashmir. Show all posts

कुपवाड़ा में पांच आतंकी हलाक घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम


श्रीनगर- जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सतर्क सुरक्षा बलों ने रविवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर पांच हथियारबंद आतंकवादियों को मार गिराया, हालांकि इस दौरान तीन सैनिक शहीद हो गया।
कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों के दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैनिकों ने पीओके से इस तरफ घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को देखा। उन्हें जब चुनौती देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए और तीन सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि भारी हिमपात और उबड़-खाबड़ इलाकों के कारण सैनिकों के शव निकालने में बाधा आई, हालांकितीनों शव निकाल लिए गए हैं। इस बीच अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा था।

गौरतलब है कि दक्षिणी जिला कुलगाम में शनिवार को हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकवादी मारे गए थे। इससे पहले शुक्रवार को हंदवाड़ा इलाके से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया था।