अढ़ाई माह बाद कब्र से निकाली लाश, कुछ इस तरह का है मामला
मौत का सच बताएगी अढ़ाई माह बाद कब्र से निकाली लाश, कुछ इस तरह का है मामला
परिजनों ने जताई मौत की आशंका, एसडीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई
पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला के हरिपुर टोहना में अढ़ाई माह पहले हुई मौत के एक मामले में एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने कब्रगाह में दफनाए शव को बाहर निकाला। बता दें कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नूर हसन (30) पुत्र तेजअली निवासी हरिपुर टोहना की 30 दिसंबर को संदिग्ध मौत हुई थी। उस समय परिजनों ने युवक की मौत कारण हार्ट अटैक बताया था

