पांवटा साहिब में जीएसटी चोरी से 8 करोड़ के कारोबार का खुलासा
2 डीलरों से 68 लाख की रिकवरी
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम
नाहन। गुरू की नगरी पांवटा साहिब में जीएसटी चोरी के 8 करोड़ रूपए के कारोबार का भंडाफोड हुआ है। राज्य के कर एवं आबकारी विभाग सिरमौर ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जीएसटी चोरी कर 8 करोड़ के कारोबार के इस मामले में अब संबंधित विभाग 2 डीलरों से 68 लाख की रिकवरी की गई है। दरअसल कर एवं आबकारी विभाग ने जीएसटी एक्ट के तहत बीते साल दिसंबर महीने में छापामारी की थी, जिसके बाद पंजाब के 2 डीलरों से 68 लाख की रिकवरी की गई है। दोनों की डीलर पांवटा साहिब में बिना जीएसटी नंबर के लोहा, ईंटें, सरिया व मशीनरी बेचने का काम कर रहे थे।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box