Showing posts with label Solan news. Show all posts
Showing posts with label Solan news. Show all posts

अब स्कूल की सीसीटीवी फुटेज चुनावी रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, मुहर लगे मतपत्र मिलने के बाद जांच ने पकड़ी रफ्तार

सोलन के धर्मपुर स्कूल के पास मिले मुहर लगे मतपत्रों व सीलबंद लिफाफों के मामले में पुलिस अब चुनावी रिकॉर्ड व सीसीटीव फुटेज खंगालेगी। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू से मिले निर्देशों के बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर चुनावी रिकॉर्ड मांगा है और मतगणना केंद्र (धर्मपुर स्कूल) में लगे सीसीटीवी फुटेज की मांग स्कूल प्रधानाचार्य से की है। रिकॉर्ड मिल जाने के बाद ही पुलिस उसे खंगालने का कार्य करेगी और चुनावी प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ करेगी।


शनिवार को धर्मपुर स्कूल, जहां मतगणना केंद्र बनाया गया था, वहां से पुलिस व प्रशासन की टीम ने 25 मुहर लगे मतपत्र व सीलबंद लिफाफे बरामद किए थे। इसे लेकर कई अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ-पांव फूले हुए हैं। कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। करीब दो दिन पहले सुबाथू चौकी का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस महानिदेशक संजयु कुंडू ने भी अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने और पल-पल की अपडेट देने के निर्देश दिए थे। अब प्रधानाचार्य से 17 जनवरी, 19 जनवरी व 21 जनवरी सहित मतगणना वाले दिन 23 जनवरी की फुटेज देने के लिए कहा गया है। पुलिस का मानना है कि मतगणना वाले दिन की फुटेज तो अहम है ही साथ ही 17, 19 व 21 जनवरी की फुटेज भी मंगवाई गई है। इन तीनों दिन चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न पंचायतों से जिला परिषद व बीडीसी सदस्यों की मतपेटियां मतगणना केंद्र तक पहुंचाई गई थी। ऐसे में मतदान वाले दिनों सहित मतगणना वाले दिन की फुटेज जांच में काफी सहयोग कर सकती है।

फिर अफसरों से बयान लेगी टीम

पुलिस का कहना है कि रिकॉर्ड हासिल हो जाने के बाद जांच की जाएगी कि जो मतपत्र वहां मिले हैं, वे रिकॉर्ड में दर्ज हैं या नहीं? मतपत्र वैध हैं या नहीं? कचरे में मिले मतपत्रों के नंबर गिनती में शामिल किए गए हैं या नहीं? कुछ ऐसे ही अन्य सवालों के जवाब पुलिस को इस रिकॉर्ड को खंगालने के बाद मिल पाएंगे। फिर पुलिस संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ करेगी और उनके बयान भी कलमबद्ध करेगी।

अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपा जिम्मा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई आरंभ कर दी है। उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा को सौंपी है। बतौर जांच अधिकारी वह पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे।

हिमाचल के सिरमौर खाई में गिरी कार, सोलन निवासी एसबीआई मैनेजर की गई जान


खाई में गिरी कार, सोलन निवासी एसबीआई मैनेजर की गई जान

हरिपुरधार- रोहनाट मार्ग पर हुआ हादसा

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक सड़क हादसे  में एसबीआई के मैनेजर की जान चली गई है। यह हादसा देर रात सिरमौर के हरिपुरधार- रोहनाट मार्ग पर हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


 हिमाचल के पालमपुर के लापता राकेश कुमार का शव बरामद

जानकारी के अनुसार एसबीआई की पनोग शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत युवराज भाटिया का कार( एचपी 14-बी 8940) देर रात हरिपुरधार-रोहनाट मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। युवराज भाटिया सोलन के रहने वाले थे और कार में अकेले ही सवार थे और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।