मतदान करने के बाद घर पहुंचते ही रुक गई सांसें
निजी संवाददाता—भोरंज
पंचायती राज चुनाव में अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को वोट डालने की इच्छा पूरी होने के उपरांत एक वृद्ध महिला ने प्राण त्याग दिए। वृद्धा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए गाड़ी के माध्यम से मतदान केंद्र धमरोल पर परिजनों सहित पहुंची। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद गाड़ी के माध्यम से घर पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
अचानक हुई महिला की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। वृद्ध महिला की मौत की खबर जैसे ही गांव में फैली गर्माया चुनावी माहौल सन्नाटे में तबदील हो गया। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धमरोल के गांव मनोह की 103 वर्षीय रौणकू देवी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित थीं। जीवन में कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकीं रौणकू देवी अकसर पूछा करती थीं कि वोट कब हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box