मुंबई: ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को आखिरी सांस ली लेकिन उनकी मृत्यू से कई सारी फिल्में अधूरी रह गई. ऋषि कपूर ने फिल्मी जगत को कई सारी बड़ी हिट फिल्में दी है और उन्होंने 93 फिल्मों में बतौर रोमांटिक एक्टर भी काम किया हुआ है.
फिल्म मेरा नाम जोकर से शुरू हुई थी ऋषि कपूर की फिल्म यात्रा. आज हम आपको बताएंगे उस फिल्म के बारे में जिसकी आधी शूटिंग ऋषि कपूर ने पूरी कर ली थी लेकिन अब फिल्म अधूरी रह गई है. ऋषि कपूर की फिल्म शर्माजी नमकीन की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी बात कहीं.
बता दें कि शर्माजी नमकीन की शूटिंग दो जगहों पर करनी थी जिसकी आधी शूटिंग दिल्ली में पूरी हो चुकी थी. दिल्ली में शूटिंग के दौरान भी ऋषि कपूर की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी. दिल्ली में प्रदूषण के चलते उनकी तबीयत खराब हुई और जिस वजह से फिल्म को रोकना पड़ गया. फिर जैसे ही उनकी तबीयत ठीक हुई और मुंबई में फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई कोरोना वायरस के चलते फिर एक बार फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी.
शिमला में बाप ने 8वर्षीय बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन के बीच भी ऋषि कपूर और हनी की फिल्म से जुड़ी बातचीत होती थी. लेकिन अब ऋषि कपूर के देहांत के बाद डायरेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह उनकी आखिरी फिल्म है तो इसे रिलीज किया जाएगा लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म की कहानी कैसे दिखाई जाएगी. फिल्म में ऋषि के अपोजिट जूही चावला नजर आने वाली थीं.
इसके अलावा ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म द इंटर्न भी फाइनल की गई थी लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की गई थी.

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box