चंबा: लॉकडाउन में चंडीगढ़ फंसे चंबा के 230 लोगों को लेकर एचआरटीसी की बसें चंबा के लिए रवाना हो गई हैं। चंबा से करीब 10 गाड़ियां भेजी गई थीं। यह बसेकं सुबह करीब साढ़े पांच बजे रवाना हुई और करीब चार बजे चंडीगढ़ पहुंची। यहां से लोगों को लेकर बसें गंतव्य की ओर रवाना हो गई है।
नौ बसों में 27-27 लोगों को बिठाया गया है। जबकि एक बस में 21 युवाओं लाया जा रहा है। सिहुंता के तहसीलदार मुकुल शर्मा की अगुवाई में बसें हिमाचल भवन के लिए रवाना हुई हैं। यह गाड़ियां देर रात चंबा पहुंच सकती हैं। करीब साढ़े पांच बजे यह गाड़ियां चंडीगढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई है। चंबा पहुंचने के बाद इन युवाओं की स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ सरकार और प्रशासन एक जंग लड़ रही है। करीब तीन सप्ताह पहले सरकार ने लोगों को जहां है वहीं, रहने का आह्वान किया था। इस वजह से अभिभावक बच्चों को लेकर चिंतित थे। इसको देखते हुए सरकार ने हाल ही में बाहरी राज्यों में फंसे युवाओं को सुरक्षित जिले में प्रवेश करवाने के प्रयास शुरू किए हैं। इसके लिए बाकायदा शेड्यूल जारी किया है।
यहां सभी हिमाचल के युवा पहुंचेंगे। रविवार को चंबा सहित अन्य जिलों के युवाओं को बसों के माध्यम से गृह जिला पहुंचाया गया। तहसीलदार सिहुंता मुकुल शर्मा ने बताया कि हिमाचल भवन में युवाओं को बसों के माध्यम से चंबा लाया जा रहा है।
आरएम चंबा सुभाष कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ से चंबा के युवाओं व मजदूरों को लाने के लिए दस गाड़ियां भेजी गई हैं। कहा कि यह बसें देर रात तक पहुंचने की संभावना है। आम तौर पर चंबा से चंडीगढ़ का सफर तय करने में लगभग 12 घंटे लग जाते हैं।

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box