छह दिन साइकिल चलाकर यूपी से चंबा पहुंच गया व्यक्ति


छह दिन लगातार साइकिल चलाकर एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के वृंदावन से चंबा पहुंच गया। प्रशासन ने अब व्यक्ति को चेहली कालोनी में 28 दिन के लिए क्वारंटीन पर रखा है। साइकिल पर आए व्यक्ति का कहना है कि वह अपने घर आने के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पास बनाने के लिए भटकता रहा। लेकिन उसे पास नहीं मिल पाया। इसके चलते वह घर आने के लिए बिना पास साइकिल पर ही निकल पड़ा। विज्ञापन हालांकि, उसने पास बनाने के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया था। वृंदावन से दिल्ली को वह 27 अप्रैल को चला था।

दिल्ली में हिमाचल भवन में पास बनाने के लिए जब उसने अधिकारियों से आवेदन किया तो उसे पास उपलब्ध नहीं हो सका। इसके चलते वह दिल्ली से चंबा से के लिए साइकिल पर रवाना हो पड़ा। चंबा पहुंचने से पहले उसने यूपी व पंजाब बॉर्डर को पार किया। यहां पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ अच्छा व्यवहार किया। खाना भी खिलाया। पास न मिलने के पीछे अपनी वजह बताने पर उसे पुलिस की ओर से ज्यादा तंग नहीं किया गया।

लेकिन जब वह शनिवार को कटोरी बंगला पहुंचा तो वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों व स्वास्थ्य टीम ने उसे रोक लिया। चंबा में दाखिल होने से पूर्व पास दिखाने को कहा। लेकिन उसके पास कोई पास नहीं था। इसके बाद उसने अपने परिजनों को फोन किया। परिजन सहायता के लिए उपायुक्त के पास पहुंचे। उपायुक्त ने परिजनों की गुहार को सुनने के बाद कटोरी बंगला से उसे चंबा दाखिल होने की अनुमति प्रदान की। साथ ही उसे घर भेजने की बजाय क्वारंटीन करने के आदेश दिए। फिलहाल उसे अन्य लोगों के साथ चेहली कालोनी में क्वारंटीन किया गया है। क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद ही वह घर जा पाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box