कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन का आज से तीसरा फेज़ शुरू हो रहा है. तीसरे लॉकडाउन में कई तरह की छूट दी गई हैं, जो आज से लागू होंगी.
- देश में आज से लॉकडाउन 3.0 का आगाज
- शादी समारोह में 50 लोग हो सकेंगे शामिल
देश के किसी भी जोन में शादी समारोह के लिए इजाजत लेना जरूरी है. इस समारोह में सिर्फ 50 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, हाईजीन का पालन करना जरूरी होगा. इसके अलावा मास्क पहनना और लॉकडाउन की अन्य शर्तों का पालन करना जरूरी होगा.
वहीं, अगर किसी की मौत हो जाती है तब अंतिम संस्कार या किसी को दफनाने के दौरान सिर्फ 20 लोगों के मौजूद रहने की इजाजत होगी. इसके लिए प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा.
देश में इसके अलावा किसी भी तरह के कार्यक्रम यानी सार्वजनिक कार्यक्रम, राजनीतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम जैसे समारोह पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी. इसको लेकर ग्रीन जोन में भी किसी तरह की छूट नहीं है.
गौरतलब है कि लॉकडाउन 3.0 से पहले देश को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में अलग-अलग तरह से छूट दी गई हैं. जहां ऑरेंज और ग्रीन जोन में अधिक छूट है, तो वहीं रेड जोन में सख्ती बरकरार है. ये सभी छूट 17 मई तक लागू होंगी.
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box