ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर, वन-डे और टी-20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज


ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त का जश्न खत्म भी नहीं कर पाई थी कि एक खबर ने उसे झकझोकर कर रख दिया। टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होकर पूरे सफेद गेंद प्रारूप से बाहर हो गए हैं। मतलब 2 तारीख को कैनबरा में होने वाले आखिरी वन-डे के साथ-साथ चार तारीख से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी वह टीम के साथ नहीं होंगे। 

स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की चोट के बाद वार्नर का भी इस तरह चला जाना, भारत के लिए किसी राहत से कम नहीं होगा। टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज वार्नर फील्डिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box