कांगड़ा में 259 ग्राम हेरोइन, 1091 नशीले कैप्सूल और लाखों की नगदी मिली; नशा तस्कर की मां गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस स्टेशन डामटाल के अंतर्गत आने वाले छन्नी बेली में नशे की बड़ी खेप बरामद हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि एसडीपीओ नूरपुर अशोक रत्न, प्रोबेशनल डीएसपी देव राज, थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया व खुद एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन द्वारा नशा तस्कर धरमिंद्र उर्फ गोविंदा पुत्र सुरजन सिंह के घर पर छापा मारा।

इस दौरान 259 ग्राम हेरोइन, 1091 नशीले कैप्सूल, 5 ग्राम सोने के गहने तथा 14 लाख 50 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई। इससे पहले दो आरोपियों से डामटाल पुलिस द्वारा नाके के दौरान सागर शर्मा पुत्र सुरिंदर शर्मा वासी ढांगू पीर पठानकोट व सन्नी उर्फ लीठा सपुत्र सुरजा निवासी छन्नी बेली की सेंट्रो कार से 7.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इन दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे हेरोइन गोविंदा वासी छन्नी बेली से लेकर आए हैं।

इस आधार पर पुलिस टीम ने गोबिंदा के घर दबिश दी। लेकिन गोविंदा व उसकी पत्नी मोनिका अंधेरे का फायदा उठाकर घर से फरार होने में सफल हो गए। गोविंदा की मां राजकुमारी पत्नी सुरजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हेरोइन, नगदी और नशीले कैप्सूल तयखाने में छिपाकर रखे गए थे। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोविंदा, उसकी पत्नी मोनिका, उसकी मां राज कुमारी व अन्य दो आरोपियों पर भी मादक पदार्थ अधिनियम 21/61/85 के तहत थाने में मामला दर्ज किया है।

पकड़ी गई नशे की खेप की बाजारी कीमत करोड़ों रुपए की बताई जा रही है। एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गोविंदा व उसकी पत्नी मोनिका को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बना कर तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हेरोइन, नगदी और नशीले कैप्सूल तयखाने में छिपाकर रखे गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mlnDCj

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box