हिमाचल में कोरोना वायरस.पीएम मोदी के निर्देशों के बाद हिमाचल में कोरोना वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन की मैपिंग शुरू हो गई है. शिमला. हिमाचल के कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हालात यह हैं कि हिमाचल की पॉजिटिविटी दर देश में सबसे ज्यादा हो गई है. इन हालात को देखते हुए केंद्र की एक टीम भी इन दिनों हिमाचल के दौरे पर पहुंची है और कोरोना से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी जुटा रही है, लेकिन कोरोना (Corona Virus) के बढ़ते मामलों ने प्रदेश को चिंता में डाल दिया है.
इसके साथ ही नई चिंता सर्दियों को लेकर भी खड़ी हो गई है. क्या रहेगी चुनौती दरअसल सर्दियों में हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती है, जिसमें राजधानी शिमला भी शामिल है. ऐसे में सड़कों के अवरूद्ध होने की स्थिति में कोरोना मरीजों को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती रहने वाला है. साथ ही लोगों को भी अस्पताल आने में दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं. हालांकि, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने कहा कि संबंधित विभाग इस दिशा में काम कर रहे हैं, ताकि सड़कें कम से कम बंद रहे. इसके अलावा एंबुलेंस सेवाओं के जरिए भी मरीजों को आसानी से अस्पताल लाया जा सके.
इसके अलावा कुछेक ऐसे अस्पताल भी निर्धारित किए जाएंगे जहां पर लोग अपनी सुविधाओं से आसानी से पहुंच सकें. शिमला जिला में भी रोहड़ू और रामपुर में ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं. हिमाचल में कोरोना से डेथ रेट नेशनल एवरेज से ज्यादाहिमाचल कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी देश में सबसे ऊपर है तो वहीं डेथ रेट भी नेशनल एवरेज से ज्यादा हो गया है. राष्ट्रीय दर 1 दशमलव 49 प्रतिशत है जबकि हिमाचल की दर 1 दशमलव 60 है.

No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box