कुल आंकड़ा 60,537 पहुंचा, अब तक 58,315 रिकवर, 1004 की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना के 148 मामले आए हैं। वहीं, 67 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा में 72 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति बजेरा जरोट जवाली का निवासी था। व्यक्ति 13 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 60,537 पहुंच गया है। अभी 1,199 एक्टिव केस हैं। अब तक 58,315 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1,004 पहुंच गया है।
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
ऊना में 38, कांगड़ा में 30, शिमला में 20, सोलन में 14, बिलासपुर में 12, मंडी में 11, हमीरपुर में 10, कुल्लू व सिरमौर में 6-6, किन्नौर में एक मामला
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box