Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 8635 नए मरीज

नई दिल्ली – देश में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार कोरोना संक्रमण के 10 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं और इस बीमारी से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या भी 100 से नीचे आई है। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से सक्रिय मामलों की दर डेढ़ फीसदी के करीब पहुंच गई है। इस बीच देश में अब तक 39 लाख 50 हजार 156 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 8635 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 13,423 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं सक्रिय मामले 4882 कम हुए। इसी अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गई। देश में रिकवरी दर बढ़कर 97.05 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.52 फीसदी रह गई है, जबकि मृत्युदर अब 1.43 प्रतिशत पर आ गई है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box