हिमाचल में दो दिन यलो अलर्ट: कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

 


मौसम विभाग का पूर्वानुमान; तीन-चार फरवरी को कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी के आसार


मौसम विभाग ने हिमाचल में तीन और चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन में हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। पांच फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसके बाद आठ फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। राज्य में केलांग सबसे ठंडा रहा है और बरठीं सबसे गर्म रहा है। मंगलवार को भी दिन के समय हिमाचल में धूप खिली रही, जिससे दिन के समय हल्की तपिश दर्ज की गई है। 

हालांकि अब देखना यह है कि बुधवार और गुरुवार को मौसम करवट बदलता है या फिर यह भी पहले की तरह सूखा ही निकल जाएगा। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम खुश्क रहा है। कहीं भी बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। मंगलवार को भी सुबह से ही धूप खिली रही। शाम तक धूप इसी तरह खिली रही, जिससे दिन के समय हल्की तपिश भी रिकॉर्ड की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में काई परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री अधिक रहे हैं, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य रहा व अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग का माइनस 9.1 डिग्री रहा है। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर के बरठीं का रहा है, जो 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कल्पा और केलांग का तामपना माइनस में चला हुआ है। तीन और चार फरवरी को यलो अलर्ट जारी होने के बाद लोगों को आस है कि बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागबानों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

केलांग का तापमान अभी भी माइनस में

जिला  अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    16.0       6.8

भुंतर       22.0       2.1

धर्मशाला  15.6       4.8

जिला      अधिकतम न्यूनतम

ऊना       24.7       3.8

नाहन      21.2       9.8

केलांग     0.5        -9.1

सोलन     23.2       2.3

कांगड़ा    23.4       4.4

सुंदरनगर  23.5       2.3

चंबा       20.8       3.6

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box