हिमाचल प्रदेश में HRTC की बस से शिमला पुलिस ने अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। 6.855 किलो अफीम के साथ नेपाली मूल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शोघी एरिया में पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है। बस नंबर HP35A 2998 है, जो चंडीगढ़ जा रही थी।
पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने सुबह चार बजे गुप्त सूचना के आधार पर बस रुकवाकर उसकी चेकिंग की। एक-एक शख्स की तलाशी ली गई। इस दौरान एक शख्स पुलिस को देख कर घबरा गया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।
आरोपी की पहचान भगत बहादुर के रूप में हुई है। वह जिला किन्नौर के पूह सपीलो इलाके में रह रहा था। SP शिमला मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MvI9CZ
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box