कार खाई में गिरी दादा पोते की दर्दनाक मौत

भलेई-सपाहन मार्ग पर नलेड के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दादा-पोते की मौत हो गई है। जबकि एक युवक घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां उपचार चल रहा है। सोमवार को एक कार हाडला से लग की तरफ जा रही थी। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे। इसमें पिता-पुत्र व दादा शामिल हैं। जब कार नलेड के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में लक्ष्य (9)पुत्र विपन निवासी लग व घिसो राम (53) की मौके पर ही मौत हो गई है। यह दोनों आपस में दादा पोता थे। इसके अलावा चालक विपन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box