सैय्यद मुश्ताक अली T-20 ट्रॉफी 2021 में सोमवार को हिमाचल प्रदेश की टीम पहले मुकाबले में विजयी रही। छत्तीसगढ़ को हराने के बाद अब मंगलवार को अगला मुकाबला बड़ौदा टीम के साथ होगा। कप्तान रवि ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल टीम ग्रुप-सी में अपना विजयरथ जारी रखने के लिए उत्सुक है।
वड़ोदरा के FV कॉलोनी ग्राउंड में सैय्यद मुश्ताक अली T-20 ट्रॉफी 2021 एलीट ग्रुप सी में सोमवार को हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ हुआ। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें कप्तान रवि ठाकुर ने 36 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़े थे। इसके अलावा एकांत सेन ने नाबाद 38 और आकाश वशिष्ठ ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया।
फिर जब गेंदबाजी की बारी आई तो इसके गेंदबाजों के आगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी ज्यादा देर नहीं टिक सके। 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान के साथ छत्तीसगढ़ की टीम 141 रन ही बना पाई। हिमाचल के तेज गेंदबाज ऋषि धवन का मैच के दौरान बल्ला तो नहीं बोला, लेकिन गेंदबाजी किफायती रही। धवन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि वैभव अरोड़ा ने दो विकेट अपने नाम किए।
हिमाचल टीम की जीत पर HPCA के सचिव सुमित शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। अब मंगलवार को वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में टक्कर बड़ौदा के साथ है। टीम के मेंबर्स और HPCA के पदाधिकारियों को पूरा भरोसा है कि बड़ौदा को टीम हराकर अपना विजयरथ जारी रखेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LzNdpv
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box