धर्मपुर में पंचायत चुनाव पर पुन: रोक लगाने के आवेेदन पर सरकार को नोटिस

प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी जिला के धर्मपुर विकासखंड में पंचायती चुनावों पर पुनः रोक लगाने की गुहार को लेकर आवेदन पर सरकार को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने सरकार को इस आवेदन का जवाब शुक्रवार तक देने के आदेश जारी किए। प्रार्थी पवन कुमार द्वारा दायर इस आवेदन में धर्मपुर ब्लॉक में आरक्षण रोस्टर को लेकर उठाये मुद्दों पर तुरंत फैसले व फैसले तक चुनावी प्रक्रिया पर फिर से रोक लगाने की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी का आरोप है कि सरकार ने इस बार आरक्षण रोस्टर में कथित रूप से धांधली बरती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nfZeh6

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box