आयु सीमा में छूट का मामला अब राज्यपाल के द्वार पहुंचा है। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव मोहित ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार काे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिला। एनएसयूआई पुलिस कांट्रेक्ट कम करने और नौकरियों के आवेदन में आयु सीमा में एक साल की छूट देने की मांग कर रही है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस मामले में राज्यपाल काे ज्ञापन भी साैंपा।
प्रदेश महासचिव माेहित ठाकुर का कहना है कि काेरोना महामारी के दौरान पुलिस के जवान हर मोर्चे पर दिन-रात अपनी सेवाएं देते रहे और सरकार को चाहिए कि उनका कांट्रेक्ट आठ साल से कम कर दो साल किया जाए। उनका कहना है कि काेविड महामारी की वजह से बहुत से युवा एक निश्चित आयु सीमा से ऊपर चले गए हैं। जिस कारण वे नाैकरियाें के लिए आवेदन नहीं कर पाए और सरकारी नौकरियां लेने में वंचित रह गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rQO4mi
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box