सब्जी मंडी में बिखरे कचरे से फैल रही बदबू

सब्जी मंडी शिमला में शुरूआत में ही लाेगाें काे गंदगी के ढेर मिल रहे हैं। सब्जी मंडी में लाेअर बाजार की तरफ से जैसे ही व्यक्ति एंट्री करते हैं ताे यहां पर सामने कचरा पड़ा रहता है। राेजाना यहां पर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि यहां पर पहले कुछ फल बेचने वाले बैठते थे।

एमसी ने उन्हें वहां से हटा दिया था, जिसके बाद अब यहां पर यह कचरा दूर से ही सामने दिखाई देता है। यही नहीं बारिश के दाैरान इस कचरे से गंदी बदबू चली रहती है, जिससे आसपास के सब्जी विक्रेताओं काे काफी दिक्कतें आती है। नगर निगम काे चाहिए कि वह दाेपहर में भी यहां से कचरा उठाए ताकि यहां पर गंदगी ना फैले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pKGqbo

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box