मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बुधवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर दोपहर एक बजे राजधानी शिमला के डीडीयू (रिप्पन) अस्पताल पहुचेंगे। यहां वे प्रदेश की पहली प्रशादा (रोटी) बनाने वाली मशीन का उद्घाटन करेंगे। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
रिप्पन में मरीजों व तीमारदारों को प्रतिदिन निशुल्क लंगर उपलब्ध करवाने वाली नोफल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी ने इस मशीन को स्थापित किया है। इस एटोमेटिक रोटी मेकिंग मशीन में एक घंटे में एक हजार रोटियां बनाई जा सकेंगी। इसकी लागत 3.60 लाख रुपए आई है।
नोफल संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने बताया कि सोसायटी पिछले दो सालों से डीडीयू आने वाले मरीजों, तीमारदारों के लिए रोजाना दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निशुल्क लंगर का आयोजन कर रही है। मशीन लगने के बाद अब वह 5 से 7 हजार लोगों को लंगर दे सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ninCyy
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box