शिमला में हादसे का शिकार हुए पुलिस जवान ने तोड़ा दम; मदद करने गया था, रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में लोगों की मदद करते हुए हादसे का शिकार हुआ पुलिस जवान जिंदगी से हार गया। उसका IGMC में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी। मृतक की पहचान कांस्टेबल वीरेंद्र के रूप में हुई है।

6 जनवरी की शाम को शिमला पुलिस का बचाव दल बर्फबारी में फंसे पर्यटकों की मदद के लिए कुफरी और छराबड़ा क्षेत्र में गया था। दल में 6 जवान शामिल थे। जाते समय उनकी गाड़ी जैसे ही चीनी बंगला के पास पहुंचा तो वह बर्फ पर फिसल गई और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे में छोटा भंगाल के कोठीकोड का रहने वाले 27 साल के वीरेंद्र को सबसे ज्यादा चोट आई। जबकि दो अन्य जवानों के हाथ और टांग में फ्रेक्चर हुआ था। वीरेंद्र की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी, इसलिए वह जिंदगी से जंग हार गया। SP शिमला मोहित चावला ने जवान की मौत की पुष्टि की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांस्टेबल वीरेंद्र की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी, इसलिए वह जिंदगी से जंग हार गया। - प्रतीकात्मक तस्वीर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3seUnjW

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box