नालागढ़ में भाजपा ने 9 में से 5 सीटें जीतीं, वार्ड-1 में शालिनी शर्मा 23 वोटों से जीतीं

नगर परिषद नालागढ़ में भाजपा का परचम लहरा चुका है। भाजपा ने कुल 9 वार्ड में से 5 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद अपना दावा मजबूत कर दिया है। कांग्रेस सिर्फ 3 सीटों पर सिमट कर रह गई और 1 सीट पर स्वतंत्र उम्मीदवार ने कब्जा किया। वार्ड-1 से शालिनी शर्मा को 353 वोट मिले, जबकि शहनाज बेगम को 330 वोट मिले।

वार्ड-2 से वंदना बंसल ने 254 वोट हासिल करते हुए जीत दर्ज की। वार्ड-3 से रीना देवी ने 558 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड-4 संजीव कुमार ने 226 वोट हासिल किए, मनोज कुमार वर्मा को 118 वोट मिले। वार्ड-5 से अलका वर्मा ने 272 वोट पाकर जीत हासिल की। वार्ड-6 से महेश गौतम ने कब्जा करते हुए 311 वोट हासिल किए जबकि नित्यानंद शर्मा को 243 वोट मिले।

वार्ड-7 से अमरेंदर सिंह भिंडर को 318 वोट जीत हासिल की। वार्ड-8 से शहर शर्मा ने 304 वोट से जीत हासिल की, जबकि बलदेव मल्होत्रा को 281 वोट मिले। वार्ड-9 से तारा अवस्थी को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने कहा कि यह जीत आने वाले चुनाव में नालागढ़ विधानसभा में भाजपा को मजबूत करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भाजपा समर्थित शालिनी की जीत के बाद खुशी मनाते परिजन और समर्थक।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hXGMsw

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box