अवैध खनन में दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज

बेलाव थाना में गुरुवार की देर शाम खनन पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद सिंह ने अवैध खनन के मामले दो लोगो पर नामजद व एक अज्ञात पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इस मामले में बेलाव थाने की पुलिस ने एफआईआर करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर रामपुर सीओ लवली कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर सीओ द्वारा जेसीबी को पकड़ने के लिए सीओ पहुचीं तो ग्रामीणों द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया गया था। जिसके बाद सीओ को बेलांव थाने की पुलिस को बुलाना पड़ा था। अंचल गार्ड पर ग्रामीणों द्वारा ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ovCefj

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box