करीब 3 लाख वोटर करेंगे 1196 प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला

हिमाचल के 50 शहरी निकाय में 10 जनवरी काे हाेने वाले चुनाव में दाे लाख 87 हजार मतदाता 1196 प्रत्याशियाें के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1 लाख 44 हजार 636 पुरुष और एक लाख 42 हजार 949 महिलाएं शामिल हैं। भले ही ये चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं हाे रहे हैं लेकिन पार्टी की विचारधारा से जुड़े लाेगाें काे जिताने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पराेक्ष रूप से चुनाव प्रचार में डटे रहे।

दूसरी तरफ राज्य चुनाव आयाेग ने शुक्रवार को अधिकांश क्षेत्राें में पाेलिंग पार्टियाें काे रवाना कर दिया है। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 51 हजार 326 वाेटर अपना वाेट डालेंगे। साेलन में 47091, सिरमाैर में 38355, मंडी में 38194, ऊना में 34803, हमीरपुर में 22902, चंबा में 20110, शिमला में 17612 और चंबा में 17192 वाेटर अपना वाेट डालेंगे।

माैसम विभाग ने दस जनवरी काे प्रदेश में सभी जगह माैसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में वाेटर अपने वाेट का इस्तेमाल करेंगे।

10 जनवरी को 50 निकायों के 263 वार्डों में हाेंगे चुनाव
हिमाचल की 61 नगर परिषद व नगर पंचायत में से 50 नगर निकायाें के 263 वार्डाें में 10 जनवरी को मतदान होगा। 11 शहरी निकाय के चुनाव बाद में होंगे। इन चुनावाें में 416 सदस्यों काे चुना जाना है। राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने बताया कि इनमें से नारकंडा में 4 और गगरेट में एक निर्विरोध चुन लिए गए हैं। ऐसे में अब 411 पदों पर चुनाव होगा।

शहरी निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भर में 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में 3000 कर्मचारी व सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन पोलिंग ऑफिसर एक प्रजाइडिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य कर्मी व सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। चुनाव ईवीएम पर करवाएं जाएंगे। इन चुनावाें में भी नाेटा की व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39l1v5M

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box