रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में शुक्रवार को बीएलओ के साथ भभुआ एसडीएम जन्मेजय शुक्ला ने समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करने के लिए 10 जनवरी को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें नाम जोड़ने, सुधार करने, मृत मतदाताओ को हटाने का काम किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम ने पाया कि मतदाता सूची में लिंगानुपात की गड़बड़ी देख संबंधित बीएलओ को फटकार लगाई। वहीं बीएलओ को निर्देश दिया कि लिंगानुपात सुधार करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं का नाम मतदाता सूची जोड़ें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ej4Eq
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box