शिमला में फिलहाल चिकन व अंडे की बिक्री पर राेक नहीं लगेगी। यहां पर मीट काराेबारी चिकन व अंडा बेच सकेंगे। हालांकि इसे लेकर लाेगाें काे एहतियात बरतने की सलाह प्रशासन ने जरूर दी है। कांगड़ा के पाैंग बांध के आसपास पक्षियाें के मरने के बाद वहां पर बर्ड फ्लू फैल गया है। इसे लेकर मंगलवार काे जालंधर-पालमपुर लैब की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई थी।
ऐसे में कयास लगाई जा रही थी कि प्रदेश के अन्य जिला में भी चिकन व अंडे की बिक्री पर राेक लगाई जा सकती है। मगर शिमला में फिलहाल इस तरह की काेई राेक नहीं लगाई गई है। इसके लिए प्रशासन अब सरकार के निर्देशाें के तहत काम करेगा। सरकार प्रदेश में चिकन अंडे पर राेक लगाएगी ताे शिमला में भी राेक लगना संभव है।
इस बारे में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि फिलहाल शिमला में चिकन अंडे की बिक्री पर राेक नहीं लगाई गई है। पाैंग डैम के एक किलाेमीटर के दायरे में ही विदेशी पक्षियाें की माैत हुई है। उसके बाहर अभी इस तरह की काेई माैत की किसी पक्षी की नहीं हुई है। ऐसे में यहां पर चिकन अंडे की बिक्री पर राेक लगाना जल्दबाजी हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XgHM1n
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box