6.88 किलो अफीम के साथ नेपाली मूल का तस्कर गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने अफीम की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने बस में सवार एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास से 6.88 किलो ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी भगत बहादुर (53) पिओ-छितकुल से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी बस एचपी 25 ए 2998 में अफीम ले जा रहा था। इस बीच पुलिस ने आरोपी को शिमला में शोघी बैरियर के पास धर दबोच लिया।

एसाईयू की टीम ने सुबह शोघी में खवारा चौकी के बार नाका लगाया था। यहां पुलिस ने सुबह करीब पौने चार बजे पिओ से चंडीगढ़ रूट पर जा रही एचआरटीसी बस को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान पुलिस ने बस में सवार नेपाली मूल केे व्यक्ति के पास से 6.885 किलो ग्राम अफीम बरामद की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lm9sPC

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box