हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में शनिवार देर रात एक हादसे में 3 की मौत हो गई। इनमें दो किशोर और एक युवक शामिल है। पता चला है कि इनका टेंपो अचानक बेकाबू होकर 400 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इससे तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने तीनों की लाशों को निकाला। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
मृतकों की पहचान गांव बोहल के 15 साल के रोहन पुत्र शामु, 16 साल के निखिल पुत्र नीटू और बागना निवासी गोलू (22) के रूप में हुई है। शनिवार देर शाम चार लोग टेंपो बोलेरो कैंपर में सवार होकर शिलाई से कांडो भटनोल की तरफ जा रहे थे। बागना के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और गहरी खाई से गिरी गाड़ी से घायलों को बाहर निकाला।
हादसे के दौरान रोहन और निखिल मौके पर ही दम तोड़ चुके थे, जबकि गोलू की शिलाई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, गांव बोहल का रहने वाला इनका 15 साल का चौथा साथी प्रियांशु पुत्र सूरत सिंह गंभीर अवस्था में उपचार के बाद शिलाई अस्पताल से नाहन के लिए रेफर कर दिया गया है। पांवटा साहिब के DSP वीर बहादुर ने बताया कि शिलाई पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bntBj9
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box