सूबे के 50 शहरों में 411 पार्षद पदों के लिए 1196 प्रत्याशी मैदान में, ठंड के बीच 456 केंद्रों पर मतदान प्रकिया जारी

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 50 शहरी निकायों के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। 29 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं के 1196 प्रत्याशियों में से 411 पार्षद चुने जाने हैं। इनकी किस्मत का फैसला 310738 मतदाताओं पर है। शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी, जिस दौरान 4 बजे तक सामान्य वोटर्स के लिए तो उसके बाद 1 घंटा कोरोना पॉजिटिव के लिए तय किया गया है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। कैसे चल रही है प्रक्रिया...

कुल्लू में एक मतदान केंद्र पर मतदाता की एंट्री करती चुनावी अमले की महिला कर्मचारी।
  • सभी नगर निकायों में निर्धारित 456 मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान हो रहा है। हर बूथ पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई है। मतदान से पहले और बाद में हाथ सैनिटाइज करना जरूरी है।
  • ऊना में कुछ मतदान केंद्रों पर कोविड-19 नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ीं। भीड़ शारीरिक दूरी के नियम को भूल गई। हालांकि प्रदेश के बाकी इलाकों में मतदान ठीक ढंग से चल रहा है।
  • मतदान के लिए आने वाले कोरोना मरीजों की अंगुली पर स्याही नहीं लगाई जाएगी। वो दस्ताने पहनकर ही प्रवेश करेंगे और लकड़ी के चम्मच से मतदान कर सकेंगे।
  • इससे पहले विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में नगर परिषद ज्वालामुखी के चुनाव लड़ रहे लगभग सभी प्रत्याशियों ने शनिवार देर शाम परिवार सहित शीश नवाया और मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।
एक बूथ पर सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारी और मतदान करने पहुंचे लोग।

5 वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुने जा चुके
चुनाव में 416 वार्ड सदस्य हैं। इनमें से जिला शिमला की नगर पंचायत नारकंडा में कुल 7 सदस्यों में से 4 और ऊना की नगर पंचायत गगरेट के 7 सदस्यों में से एक को सर्वसम्मति से चुना गया है। अब 411 के लिए 456 केंद्रों पर मतदान हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऊना के एक मतदान केंद्र पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़। यहांं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी गई। बाकी जगह मतदान शांति से चल रहा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q49St1

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box